चावल के पानी में है छुपा है त्वचा की नेचुरल ख़ूबसूरती का राज़, जानिए कब और कैसे करें इस्तेमाल

अगर आप रोज सुबह चावल के पानी से मुंह धोते, तो इससे आपको पूरे दिनभर फ्रेश-फ्रेश फील होगा। चावल का पानी त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को भी दूर करता है। आइए, जानते हैं चावल के पानी से चेहरा धोने के फायदे।
चावल के पानी में है छुपा है त्वचा की नेचुरल ख़ूबसूरती का राज़, जानिए कब और कैसे करें इस्तेमाल
चावल के पानी से चेहरा धोने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Beauty Tips : जब हम चावल उबालते हैं या इसे भिगोते हैं तो चावल का बचा हुआ पानी अक्सर फेंक देते हैं। जबकि ये कई पोषक तत्वों से भरपूर होता हैं, जो सेहत के साथ ही, त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। अक्सर लोग चावल का पानी वजन बढ़ाने के लिए पीते हैं। वहीं, चावल के पानी को फेस पैक या क्लींजर के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा, आप चाहें तो चावल के पानी से मुंह भी धो सकते हैं।

लेकिन, अगर आप रोज सुबह चावल के पानी से मुंह धोते, तो इससे आपको पूरे दिनभर फ्रेश-फ्रेश फील होगा। चावल का पानी त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को भी दूर करता है। आइए, जानते हैं चावल के पानी से चेहरा धोने के फायदे।

चावल के पानी से चेहरा धोने के क्या क्या फायदे हो सकते है जानिए :

त्वचा की चमक

चावल के पानी से चेहरा धोने से त्वचा में चमक आती है। अगर आप डल और बेजान त्वचा से परेशान है, तो आप चावल के पानी से मुंह धो सकते हैं। चावल के पानी में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा की चमक बढ़ाते हैं।

एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को फ्री रेडिकल्स से भी बचाते हैं। चावल के पानी से चेहरा धोने से त्वचा की चमक और रंगत बढ़ती है।

मुंहासों से दिलाए छुटकारा

चावल के पानी से चेहरा धोने से मुंहासों से भी निजात मिलती हैं। अगर आपके चेहरे पर एक्ने या मुंहासे हैं, तो आप चावल के पानी से चेहरा धो सकते हैं। चावल का पानी त्वचा से मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को नष्ट करता है। आप रोजाना चावल के पानी से चेहरा धोकर एक्ने फ्री स्किन पा सकते हैं।

त्वचा बेदाग बनेगी

चावल के पानी से चेहरा धोने से दाग-धब्बे या टैनिंग आदि से भी छुटकारा मिलती है। अगर, आपके चेहरे पर दाग-धब्बे या टैनिंग आदि है, तो चावल के पानी से चेहरा धोना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

झुर्रियों की समस्या होती है दूर

चावल का पानी एंटी-एजिंग का काम भी करता है। अगर आपके चेहरे पर कम उम्र में ही झुर्रियां और फाइन लाइंस नजर आने लगी हैं, तो आप चावल के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। चावल के पानी से चेहरा धोने से झुर्रियों की समस्या कम होती है। चावल का पानी त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करता है।

त्वचा को मुलायम बनाए

अगर, आपकी स्किन ड्राई है, तो चावल का पानी फायदेमंद हो सकता है। चावल का पानी त्वचा की ड्राईनेस को कम करता है। चावल के पानी से चेहरा धोने से त्वचा मुलायम और कोमल बनती है। अगर आप चावल के पानी से चेहरा धोएंगे, तो इससे स्किन सॉफ्ट और शाइनी बनेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com