Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

समूचे देश में इन नामों से मनाया जाता है ‘मकर संक्रांति’ का त्योहार, इससे जुड़ी दिलचस्प परंपराओं के बारे जानिए

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Jan 09, 2022 | 08:15 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

सीमा कुमारी

नववर्ष का पहला त्योहार ‘मकर संक्रांति’ (Makar Sankranti) इस साल 15 जनवरी (15th January) को मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में इस पर्व का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व बताया गया है। शास्त्रों के मुताबिक, इस दिन सूर्य (Sun) का उत्तरायण होता है, और वे इस दिन मकर राशि में प्रवेश करते हैं। सूर्यदेव को प्रकृति का कारक माना जाता है, इसलिए इस दिन सूर्य देव की उपासना की जाती है।

‘मकर संक्रांति’ के दिन स्नान और दान का भी बहुत महत्व है। इस दिन कई जगहों पर पतंग भी उड़ाई जाती है। खिचड़ी का भोग भी लगाया जाता है। और, गुड़-तिल, गजक का प्रसाद भी बांटा जाता है। आइए जानें देशभर में ‘मकर संक्रांति’ का पर्व और किन नामों से जाना जाता है और इससे मिलते-जुलते कौन-कौन से त्योहार मनाए जाते हैं।  

सम्बंधित ख़बरें

मकर संक्रांति 2026 पर 23 साल बाद बन रहा ‘महासंयोग’ किन 3 राशि के जातकों का बदल देगा किस्मत?

मकर संक्रांति के दिन क्यों खाई जाती है खिचड़ी? क्या है इसका हमारे जीवन और ग्रह-नक्षत्रों से संबंध?

ओ…काट! संक्रांति में करोड़ों का होगा पंतग का करोबार, नागपुर में सज गया बाजार, जानें ताजा हाल

मकर संक्रांति पर हाथों को देना है खूबसूरती का अहसास, लगाएं इन 5 लेटेस्ट डिजाइन की मेंहदी

‘मकर संक्रांति’ को ‘खिचड़ी’ भी कहा जाता है। खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार एवं झारखंड में मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी बनाई जाती है और इसे खाते हैं।  इस वजह से इसका एक नाम ‘खिचड़ी’ भी है। ‘मकर संक्रांति’ को गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने की परंपरा है। प्रयागराज में इस दिन से ही माघ मेले का आयोजन होता है। ‘मकर संक्रांति’ को ‘माघी’ के नाम से भी जाना जाता है।

गुजरात में मकर संक्रांति को ‘उत्तरायण’ पर्व के नाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर वहां पर पतंग उत्सव का आयोजन होता है। इसमें शामिल होने के लिए दुनियाभर से लोग आते है। उत्तरायण के दिन स्नान और व्रत करने का विधान है।  

 पंजाब, दिल्ली और हरियाणा समेत कुछ अन्य जगहों पर मकर संक्रांति से एक दिन पूर्व लोहड़ी मनाई जाती है। इस दिन को नई फसल की खुशी में मनाते है।  

 असम में मकर संक्रांति के पर्व को ‘माघ बिहू’ यानी, ‘भोगाली बिहू’ पर्व मनाया जाता है। हालांकि, यहां यह पर्व संक्रांति के एक दिन पहले से ही मनाया जाता है। इस दौरान असम में तिल, चावल, नारियल और गन्ने की अच्छी फसल होती है, इसलिए इस दिन यहां तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं और खिलाए जाते हैं।

The festival of makar sankranti is celebrated all over the country with these names know about the interesting traditions related to it

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 09, 2022 | 08:15 AM

Topics:  

  • festival of 'Makar Sankranti'
  • Makar Sankranti
  • Tradition

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.