हेल्थ से जुड़ी इन बातों में किसी वरदान से कम नहीं है इमली, जानिए इमली के फ़ायदे
- Written By: नवभारत डेस्क
सीमा कुमारी-
‘इमली ‘(Tamarind) का खट्टा मीठा स्वाद सभी को पसंद होता है। आमतौर पर इमली का उपयोग चटनी के रूप में या खाने में खट्टे का टेस्ट लेने के लिए किया जाता है। यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें एंटी बैक्टीरियल, एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए कई तरह से लाभकारी हैं। इसके अलावा, इमली में फाइबर, आयरन, कैल्शियम जैसे विटामिन्स पाए जाते हैं। जो शरीर को कई रोगों से बचाते हैं। तो आइए जानें इमली सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है।
इमली के पत्ते बवासीर के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, जो लोग पाइल्स की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें इमली के पत्तों के जूस का सेवन करना चाहिए। इससे आराम मिल सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
PCOD, PCOS, PMOS: एक जैसे लगते हैं ये तीनों नाम, लेकिन फर्क जानना हर महिला के लिए है जरूरी, जानें सबकुछ
Hormonal Health: 8 साल में प्यूबर्टी और 15 में डायबिटीज! भारतीय लड़कियों में क्यों बढ़ रहा है हार्मोनल संकट?
Diabetes Control Tips: हाई ब्लड शुगर से राहत दिला सकती हैं ये 5 नेचुरल चीजें, जानें कैसे करें शुगर मैनेज
PV Sindhu Bedtime Drink: सोने से पहले यह हेल्दी ड्रिंक कभी नहीं छोड़तीं पीवी सिंधु, जानें इसके फायदे
डायबिटीज के मरीजों के लिए इमली का सेवन करना लाभदायक माना जाता है। क्योंकि इमली के बीज में काफी मात्रा में पॉलीफेनोल और फ्लेवोनोइड के तत्व पाए जाते है। जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद कर सकते है।
एक्सपर्ट के अनुसार, इमली में फाइबर और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाते हैं। जिन लोगों को एसिडिटी या भूख न लगने की समस्या है, वे इमली के रस में काली मिर्च पाउडर मिलाकर 1-2 चम्मच पी सकते हैं। इससे पाचन संबंधी समस्या से आराम मिल सकता है।
इमली में प्रचुर मात्रा में विटामिन C और आयरन पाया जाता है। जो प्रग्नेंट महिलाओं में हीमोग्लोबिन की पूर्ति कर सकता है। इसलिए प्रेग्नेंट महिलाओं को विटामिन C से भरपूर फूड्स का सेवन अधिक करने की सलाह दी जाती है। लेकिन इसका सेवन महिलाएं सीमित मात्रा में ही करें। अधिक मात्रा में इमली का सेवन करना नुकसानदायक भी हो सकता है।
गलत खानपान और बदलती लाइफस्टाइल के कारण मोटापे की समस्या आम है। आप वेट लॉस जर्नी में इमली को शामिल कर सकते हैं। इसमें मौजूद हाइड्रॉक्सिल एसिड फैट को कम करता है। इमली खाने से पेट ज्यादा देर तक पेट भरा रहता है और भूख नहीं लगती है, जिससे आप ज्यादा खाने से बचते हैं।
