Skin Care Tips: गर्मी में स्किन को रखना है ऑयल फ्री और ग्लोइंग, तो नीम के पत्तों से तैयार फेसपैक से करें केयर
अगर आप अपनी त्वचा को बेहतर बनाना चाहते है तो, स्किन केयर प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल कर सकते है। नीम के पत्तों की सहायता से आप स्किन केयर कर सकते है।
- Written By: दीपिका पाल
गर्मी में नीम की पत्तियों से करें स्किन केयर (सौ. डिजाइन फोटो)
Skin Care Tips: गर्मी का मौसम जहां पर चल रहा है वहीं पर इस मौसम में हर कोई अपनी सेहत के साथ चेहरे को हेल्दी रखना चाहते है। गर्मी में चेहरे पर पसीने और ऑयल की वजह से गंदगी बनी रहती है। इसकी वजह से दाग-धब्बे भी परेशान करते ही है। अगर आप अपनी त्वचा को बेहतर बनाना चाहते है तो, स्किन केयर प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल कर सकते है। नीम के पत्तों की सहायता से आप स्किन केयर कर सकते है। चलिए जानते हैं नीम किस तरह से चेहरे के लिए फायदेमंद होता है। वहीं पर नीम की मदद से क्या-क्या बनाया जा सकता है।
नीम में समाए होते हैं ये गुण
आपको बताते चलें कि, नीम, एक नेचुरल हर्ब है जिसकी पत्तियां सेहत से लेकर त्वचा के लिए कारगर होती है।नीम के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल,एंटीफंगल,एंटीवायरल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं,जो हेल्थ और स्किन दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। यहां पर जब आप नीम का इस्तेमाल करते है तो, नीम मुंहासों और पिंपल्स को कम करने,स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए फायदेमंद होता है।
नीम की मदद से तैयार करें ये फेसपैक और पानी
आप नीम की मदद से आसान विधि के साथ फेसपैक और नीम का पानी तैयार कर सकते है…
सम्बंधित ख़बरें
Mustard Oil Benefits: सरसों के तेल के इतने फायदे जानकर आप भी चौंक जाएंगे, जानें एक्सपर्ट की राय
Aam Ki Guthli Benefits: आम की गुठली फेंकने से पहले ये पढ़ लीजिए, इसके फ़ायदे कर देंगे हैरान
Imli Panna For Summer : खतरनाक गर्मी में लू और डिहाइड्रेशन से बचाएगा इमली पन्ना, जानिए बनाने का तरीका
Bakrid Special Dish: बकरीद के दिन डिनर में बनाएं ये खास स्पेशल डिश, मेहमान बोल उठेंगे-वाह क्या स्वाद है
1-फेस मास्क
चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने के लिए आप फेसमास्क तैयार कर सकते है। इससे चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों को कम करने के साथ ही स्किन को ग्लोइंग बनाने में भी मदद मिलती है। यहां पर आप फेसपैक बनाने के लिए यह तरीका अपना सकते है। इसमें 10से15नीम के ताजे पत्ते लेकर उसे पानी से धो लें, इसके बाद इसे पीसकर पेस्ट बना लें।अब इसमें गुलाब जल और हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर 10 से15मिनट चेहरे पर लगाएं रखने के बाद ठंडे पानी से फेस वॉश करें। आपके चेहरे पर फर्क नजर आएगा।
2-नीम की पत्तियों का पानी
यहां पर चेहरे की गंदगी को साफ करने के लिए नीम की पत्तियों का पानी अच्छा होता है। नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर उस पानी को ठंडा होने के बाद चेहरे पर कॉटन की मदद से लगाया जा सकता है। कहते हैं कि, इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण स्किन पर जमी गंदगी और एक्सट्रा ऑयल का कम करने में मदद करते हैं और दाग-धब्बे हटाते है।
3-नीम, बेसन और हल्दी
आप चेहरे की सफाई के लिए इन चीजों की सहायता से फेसपैक बना सकते है। नीम की पत्तियों को धोकर इसका पेस्ट बना लें.अब इसमें बेसन और हल्दी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं.इसे चेहरे पर15से20मिनट लगाएं रखने के बाद फेस वॉश करें। आपको फायदा काफी मिलता है।
4-नीम और एलोवेरा
आप नीम के अलावा एलोवेरा को भी इसमें मिला सकते है ये दोनों चीजें स्किन को साफ रखती है। नीम की पत्तियों का पेस्ट बनाकर भी चेहरे पर लगाया जा सकता है। इसके लिए लिए नीम का पाउडर लें.आप चाहें तो घर पर भी इसे बना सकते हैं। अब नीम के पाउडर और एलोवेरा को अच्छा से मिक्स करें,फेस वॉश करें और इस मिश्रण को चेहरे पर कुछ समय लगाने के बाद फेस वॉश करें.लेकिन नीम या इन फेस मास्क का उपयोग करने से पहले पेच टेस्ट जरूर करना चाहिए।
