Imli Panna For Summer : खतरनाक गर्मी में लू और डिहाइड्रेशन से बचाएगा इमली पन्ना, जानिए बनाने का तरीका
Imli Panna For Summer: गर्मियों की तेज धूप और लू से बचने के लिए इमली पन्ना एक बेहतरीन पेय है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद शरीर को तुरंत ठंडक देता है और डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है।
- Written By: सीमा कुमारी
इमली पन्ना (सौ.सोशल मीडिया)
Summer Drink For Heat Stroke: नौतपा की शुरुआत के साथ देशभर में गर्मी और हीटवेव का प्रकोप बढ़ गया हैं। भीषण गर्मी और लू के इस मौसम में शरीर को सुरक्षित रखने के लिए राजस्थान का मशहूर इमली पना पीना बड़ा फायदेमन्द साबित हो सकता हैं। इमली पन्ना एक देसी ड्रिंक है, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है।
-
तापमान संतुलित रखने वाला पेय
आयुर्वेद में इमली पन्ना को शरीर का तापमान संतुलित रखने वाला पेय बताया गया है। इसमें इस्तेमाल होने वाले प्राकृतिक तत्व शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते और पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाए रखते हैं।
खट्टी इमली, गुड़, पुदीना और मसालों से तैयार यह पेय शरीर को तुरंत ठंडक देता है और लू से बचाने में मदद करता है। राजस्थान में वर्षों से गर्मियों के मौसम में इमली का पन्ना बनाया जाता रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Bakrid Special Dish: बकरीद के दिन डिनर में बनाएं ये खास स्पेशल डिश, मेहमान बोल उठेंगे-वाह क्या स्वाद है
Fragrance: इत्र, परफ्यूम या डियो में क्या अंतर है, आप भी जाने लें, ताकि सही तरीके से कर सकें इस्तेमाल
Styling Tips: कम बजट में स्टाइलिश दिखने के 5 क्लासी स्टाइलिंग टिप्स, आपके लुक में लगाएंगे चार चांद
Makhana Kheer: ऐसे बनाएं मखाने की टेस्टी खीर, मुंह में घुल जाएगा स्वाद और मिठास, नोट करें रेसिपी
-
शरीर को ठंडक पहुंचता
विशेषज्ञों के अनुसार, इमली में मौजूद पोषक तत्व शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करते हैं। वहीं, काला नमक और भुना जीरा पाचन को दुरुस्त रखते हैं। पुदीना शरीर को ताजगी देता है और गुड़ ऊर्जा बढ़ाने का काम करता है। यही वजह है कि भीषण गर्मी में यह पारंपरिक ड्रिंक लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है।
ये भी पढ़ें-Bakrid Special Dish: बकरीद के दिन डिनर में बनाएं ये खास स्पेशल डिश, मेहमान बोल उठेंगे-वाह क्या स्वाद है
इमली का पन्ना बनाने का तरीका
इमली का पन्ना बनाना भी बेहद आसान है। इसे तैयार करने के लिए दो बड़े चम्मच इमली को गर्म पानी में कुछ देर भिगोया जाता है ताकि वह नरम हो जाए। इसके बाद इमली को मसलकर उसका रस निकाल लिया जाता है। फिर इसमें गुड़ या मिश्री, काला नमक, भुना जीरा पाउडर और थोड़ा काली मिर्च पाउडर मिलाया जाता है। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें ठंडा पानी और बर्फ डाली जाती है। ऊपर से ताजी पुदीने की पत्तियां डालकर इसे परोसा जाता है।
गर्मियों में लगातार पसीना निकलने से शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी होने लगती है। ऐसे में इमली का पन्ना शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। यह न केवल शरीर को ठंडक देता है, बल्कि थकान और कमजोरी को भी दूर करता है।
