Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

छठ पूजा के चढ़ावे में ‘इस’ प्रसाद का है विशेष महत्व, जानें इसकी पारंपरिक और धार्मिक मान्यताएं

  • Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On: Nov 18, 2023 | 10:25 AM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

सीमा कुमारी

नवभारत डिजिटल टीम: दिवाली के ठीक 6 दिन बाद नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ (Chhath Parva) की शुरुआत हो गई है। इस बार आस्था का महापर्व छठ 17 नवंबर से 20 नवंबर तक चलेगा। हिंदू पंचागों की मानें तो, छठ पूजा हर साल कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन सूर्य देव और मां छठी की पूजा (Chhath Puja 2023) विधि-विधान के साथ की जाती है। कहा जाता है कि ऐसा करने से संतान की आयु लंबी होती है।

कार्तिक माह के चतुर्थी तिथि यानी पहले दिन नहाय खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य और चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इस दौरान महिलाएं 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती है। छठ पूजा में उपयोग होने वाली सामग्री पर ध्यान दिया जाए तो गन्ने का अपना एक विशेष महत्व है। इसका अपना एक धार्मिक महत्व भी है। आइए जानें छठ पूजा में गन्ने का धार्मिक महत्व के बारे में-

सम्बंधित ख़बरें

इंटरनेशनल मंच पर छाईं रश्मिका मंदाना, दूसरी बार टोक्यो के एनीमे अवॉर्ड्स में बनेंगी प्रेजेंटर

वैशाख मास में कर लें ये अचूक उपाय, श्री विष्णु कृपा से बदल जाएगी किस्मत

केरलम चुनाव: सियासी दांवपेच के बीच किताबों के दीवाने हैं VD Satheesan, जानें वकालत की बारीकी से सदन तक का सफर

ईंधन संकट के बीच पुलगांव के ग्रामीणों के लिए फिर वरदान बनी बायोगैस, कम खर्च में गैस और खाद का समाधान

ज्योतिषाचार्य मनोज तिवारी के अनुसार, छठ पूजा में कई तरह के फल इस्तेमाल किए जाते हैं। फलों का इस पूजा में खास महत्व होता है। गन्ना इनमें सबसे खास है। नारियल, केला, नींबू, सिंघाड़ा, सुपारी के अलावा इस पूजा का सबसे अहम फल गन्ना होता है। छठ पूजा की शाम को व्रती आंगन या घर में कई सारे गन्ने रखती है।

इन्हीं गन्नों से छठी मईया की पूजा की जाती है। इन गन्नों को घर की आकृति में सजाया जाता है। छठी मैया की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि छठी मैया का प्रिय फल गन्ना है। यही वजह है कि गन्ने से बने गुड़ या रस से खरना के दिन व्रती प्रसाद बनाती है। मान्यता यह भी है कि गन्ना चढ़ाने से छठी मैया आनंद और समृद्धि प्रदान करती है। गन्ने को भी कोई जीव जूठा नहीं कर सकता है।

कहते हैं, गन्ने को पूजा में रखने से छठी मैया प्रसन्न होती है। इसलिए इसे चढ़ाए बिना छठ की पूजा पूरी नहीं होती है। वहीं, दूसरी मान्यता यह भी है कि छठ पूजा में सबसे पहले नई फसल का प्रसाद चढ़ाया जाता है, इसलिए प्रसाद के रूप में गन्ना जरूर चढ़ाना होता है। गन्ने को पूजा में उपयोग करना इसलिए भी सबसे अच्छा बताया गया है क्योंकि इसे कोई पशु या पक्षी जूठा नहीं करता है और यह सबसे शुद्ध होता है।

Sugarcane prasad has special importance in chhath puja offerings

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 18, 2023 | 10:25 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.