ऐसे लोग ज़रूर करें ‘सूर्य नमस्कार’, बढ़िया रहेगा हेल्थ और आयु होगी लंबी
- Written By: नवभारत डेस्क
सीमा कुमारी
नई दिल्ली: शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को रोजाना योग-व्यायाम यानी ‘सूर्य नमस्कार’ (surya namaskar) करने की सलाह देते हैं। योग का अभ्यास शरीर और मन दोनों के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। सूर्य नमस्कार’ जहां आपके ब्रेन हेल्थ को सही रखता है वहीं, ये आपके शरीर में होने वाली दूसरी गतिविधियों को भी बूस्ट करता है। जैसे आपके शरीर का मेटाबोलिक रेट, शुगर मेटाबोलिज्म और ब्लड सर्कुलेशन। इसी वजह ये जरूरी है कि सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचने के लिए आप सुबह उठकर 6 से 9 बजे के बीच सूर्य नमस्कार जरूर करें। आइए जानें किन 4 लोगों को जरूर करना चाहिए ‘सूर्य नमस्कार’-
एक्सपर्ट्स के अनुसार, कमजोर स्टैमिना वाले लोगों के लिए सूर्य नमस्कार करना फायदेमंद है। ये जहां मांसपेशियों की कमजोरी को दूर करता है वहीं, ये नींद और मूड से जुड़े विकारों से भी बचाव में मदद करता है। साथ ही ये ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाता है जिससे स्टेमिना बूस्ट होती है।
सम्बंधित ख़बरें
Soft Roti Tips: गर्म पानी और नमक से गूंथें आटा, घंटों रहेंगी नरम; 3 आसान ट्रिक जो हर गृहिणी को जानना चाहिए
Pregnancy Yoga Tips: प्रेग्नेंसी की प्लानिंग कर रही हैं, तो इन योगासनों को अपनी डेली रूटीन का बनाएं हिस्सा
Healthy Aging Tips: सोने से पहले डिनर और नींद के बीच रखें इतना गैप, दिमाग और शरीर दोनों को मिल सकते हैं फायदे
World Hepatitis Day 2026: प्रेग्नेंसी में हेपेटाइटिस मां और शिशु दोनों के लिए बन सकता है खतरा, जानें जरूरी बात
डिप्रेशन के मरीजों को हर दिन सूर्य नमस्कार जरूर करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि ये सूर्य नमस्कार आपको शांत करने में मदद करता है और एंडोक्रिनोल (endocrine glands) ग्लैंड के प्रभाव और मूड स्विंग्स को कम करने में मददगार है। साथ ही सूर्य नमस्कार मूड बूस्टर भी है जो कि सेहत से जुड़ी कई समस्याओं में फायदेमंद है।
महिलाओं को अक्सर हार्मोनल असंतुलन के कारण कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में सूर्य नमस्कार करना, हार्मोनल बैलेंस में मददगार है। ये महिलाओं में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन के बीच एक बैलेंस बनाने में मददगार जिससे पीओडी, मूड स्विंग्स और दूसरी समस्याएं नहीं होतीं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हड्डियों से जुड़ी समस्या वाले लोगों के लिए सूर्य नमस्कार करना बेहद फायदेमंद हो सकता है। सूर्य नमस्कार आपकी मांसपेशियों और जोड़ों को हेल्दी रखने के साथ, बॉडी टोनिंग में मददगार है। ये आपकी रीढ़ की हड्डियों सहित तमाम जोड़ों में लचीलापन लाता है और दर्द व समस्याओं से बचाव में मददगार है। ऐसे में इन लोगों को जरूर सूर्य नमस्कार करना चाहिए।
