Sports Bra Guide: जिम के लिए स्पोर्टस ब्रा खरीदते समय न करें ये गलतियां, जानें सही फिट और सपोर्ट का तरीका

Sports Bra: जिम में आपकी एक्सरसाइज कितनी भी सही क्यों न हो, गलत स्पोर्ट्स ब्रा पूरा अनुभव बिगाड़ सकती है। जानें किस वर्कआउट के लिए कितना सपोर्ट चाहिए और सही फिट पहचानने का आसान तरीका।
Sports bra guide how to choose right sports bra for workout
जिमफोटो.सोशल मीडिया
Updated on

How To Choose Sports Bra: वर्कआउट के लिए सही स्पोर्ट्स ब्रा चुनना सिर्फ फिटिंग या लुक्स तक सीमित नहीं है। रनिंग, जंपिंग, HIIT या किसी भी ऐसी एक्सरसाइज में जिसमें बॉडी ज्यादा मूव करता है या महिलाओं में ब्रेस्ट मूवमेंट बढ़ता है, एसे में सही स्पोर्ट्स ब्रा की जरूरत बढ़ जाती है। सही सपोर्ट वाली स्पोर्ट्स ब्रा इस मूवमेंट और एक्सरसाइज के दौरान होने वाली असहजता को कम करने में मदद करती है।  एक्सपर्टस भी रनिंग, जंपिंग और तेज आर्म मूवमेंट वाले खेलों के लिए पर्याप्त सपोर्ट वाली स्पोर्ट्स ब्रा की सलाह देते है।

लेकिन सबसे बड़ा सवाल है- कौन सा स्पोर्ट्स ब्रा सही है, इसकी पहचान कैसे करें? स्पोर्ट्स ब्रा के लिए सिर्फ अपना सामान्य ब्रा साइज जानना काफी नहीं है। इसके लिए बैंड, कप, स्ट्रैप्स, फैब्रिक और आपकी एक्सरसाइज का इम्पैक्ट लेवल, सभी चीजें मायने रखते हैं।

हर वर्कआउट के लिए एक जैसी ब्रा नहीं

योग या वॉक के लिए जिस स्पोर्टस ब्रा का सपोर्ट सही होता है, वह रनिंग या HIIT के लिए पर्याप्त हो, यह जरूरी नहीं है।

  • Low impact: वॉक, स्ट्रेचिंग, हल्का योग में हल्की सपोर्ट वाली ब्रा पर्याप्त हो सकती है।

  • Medium impact: साइकलिंग, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, पिलाटे के लिए मीडियम सपोर्ट बेहतर रहता है।

  • High impact: रनिंग, जंपिंग, HIIT, एरोबिक्स जैसी हाई इंटेंसिटी वाले वर्कआउट के लिए हाई-सपोर्ट स्पोर्ट्स ब्रा चुनें।

हाई-इम्पैक्ट गतिविधियों में ब्रेस्ट मूवमेंट अधिक होने के कारण हाई सपोर्ट की जरूरत होती है।

स्पोर्ट्स ब्रा का सबसे जरूरी हिस्सा है अंडरबैंड

स्पोर्ट्स ब्रा खरीदते समय ज्यादातर महिलाएं स्ट्रैप्स और कप पर ध्यान देती हैं, लेकिन अंडरबैंड की फिटिंग बेहद महत्वपूर्ण है। एक्सपर्टस के अनुसार, अंडरबैंड स्पोर्ट्स ब्रा के सपोर्ट में बड़ी भूमिका निभाता है। बैंड इतना फिट होना चाहिए कि वह शरीर पर अपनी जगह बना रहे, लेकिन इतना टाइट नहीं कि सांस लेने या मूवमेंट में परेशानी हो। हाथ ऊपर उठाने पर अगर बैंड बार-बार ऊपर चढ़ रहा है, तो फिट सही नहीं है।

कप में ब्रेस्ट बाहर या दबे हुए नहीं होने चाहिए

स्पोर्टस ब्रा खरीदते समय इस बात का खास ध्यान रखा जाना चाहिए कि सही कप में पूरा ब्रेस्ट टिश्यू आराम से अंदर आना चाहिए। अगर ऊपर, सामने या आर्मपिट के पास ब्रेस्ट बाहर हो रहा है, तो कप छोटा हो सकता है। दूसरी तरफ कप में खाली जगह या सिलवटें दिख रही हैं तो साइज बड़ा हो सकता है।

इसलिए सिर्फ S, M, L या किसी एक नंबर को देखकर स्पोर्ट्स ब्रा खरीदना सही तरीका नहीं है।

स्ट्रैप कंधे पर चुभने नहीं चाहिए

स्ट्रैप्स का काम सपोर्ट देना है, शरीर पर दबाव बनाना नहीं। बहुत ढीले स्ट्रैप्स कंधे से फिसल सकते हैं और बहुत टाइट स्ट्रैप्स त्वचा पर निशान या असहजता पैदा कर सकते है। अडजस्टेबल स्ट्रैप वाली ब्रा वर्कआउट के लिए अधिक सुविधाजनक होती है, क्योंकि आप उन्हें अपनी बॉडी के अनुसार एडजस्ट कर सकती हैं। स्पोर्ट्स ब्रा चुनते समय एडजस्टेबल स्ट्रैप्स और सही कप साइज पर ध्यान देने की सलाह देता है।

ब्रा खरीदने से पहले इसे पहनकर मूवमेंट जरूर करें

सिर्फ आईने के सामने खड़े होकर फिटिंग चेक करना काफी नहीं है। अगर संभव हो तो ब्रा पहनकर हाथ ऊपर करें, थोड़ा झुकें, जंप करें या उस तरह की कुछ मूवमेंट करें जैसी आप वर्कआउट के दौरान करती हैं। अगर ब्रा अपनी जगह बनी रहती है और ब्रेस्ट मूवमेंट नियंत्रित रहता है, ऐसे में वही ब्रा आपके लिए बेहतर है। खरीदने से पहले स्पोर्ट्स ब्रा को ट्राई करके पुश-अप्स या जंपिंग जैक्स जैसी मूवमेंट करके चेक किया जा सकता है।

फैब्रिक भी उतना ही जरूरी है

जिम में पसीना आना सामान्य है, लेकिन ऐसा फैब्रिक जो नमी को लंबे समय तक त्वचा पर बनाए रखे, असहजता, रगड़ और इरिटेशन पैदा करता है। इसलिए ब्रीदेबल और पसीना को सोखने वाला फैब्रिक को प्राथमिकता देना चाहिए। खासकर तब जब आपका वर्कआउट लंबा या हाई-इंटेंसिटी वाला है।

Compression और Encapsulation में क्या फर्क है?

स्पोर्ट्स ब्रा मुख्य रूप से दो तरह के सपोर्ट सिस्टम का इस्तेमाल करती हैं।

कंप्रेशन: ब्रेस्ट को शरीर के करीब रखकर मूवमेंट कम करने की कोशिश करती है। यह छोटे से मध्यम बस्ट और कई मीडियम-इम्पैक्ट एक्टिविटीज में उपयोगी होती है।

Encapsulation: दोनों ब्रेस्ट को अलग-अलग कप में सपोर्ट करती है। बड़े बस्ट या हाई-इम्पैक्ट गतिविधियों में यह ज्यादा स्ट्रक्चर्ड सपोर्ट दे सकती है। कई हाई-इंपैक्ट वाली स्पोर्ट्स ब्रा दोनों तकनीकों का इस्तेमाल करती है।

स्पोर्टस ब्रा को कब बदलने की जरूरत होती है?

स्पोर्ट्स ब्रा हमेशा के लिए नहीं चलती। बार-बार इस्तेमाल और धुलाई के साथ उसका इलास्टिक और सपोर्ट कमजोर हो सकता है। ऐसे में इन बातों का ध्यान रखें-

  • अंडरबैंड पहले से ढीला हो गया है

  • ब्रा वर्कआउट में ऊपर चढ़ती है

  • स्ट्रैप्स बार-बार ढीले होते हैं

  • कप की शेप या लाइनिंग खराब हो गई है

  • पहले जैसा सपोर्ट नहीं मिल रहा

तो उसे बदलने का समय आ गया है। स्पोर्ट्स ब्रा की उम्र इस्तेमाल और स्थिति पर निर्भर करती है। जब आपको वर्कआउट के दौरान सपोर्ट कम लगने लगे तो उसे बदल देना चाहिए।

Sports bra guide how to choose right sports bra for workout
Ayurvedic Self-Care: रोज सिर्फ 10 मिनट करें ये 5 आसान आयुर्वेदिक रूटीन, सेहत और मन दोनों रहेंगे प्रसन्न

क्या स्पोर्टस ब्रा पहनने से ब्रेस्ट सैगिंग रुकती है?

स्पोर्ट्स ब्रा का मुख्य उद्देश्य वर्कआउट के दौरान ब्रेस्ट मूवमेंट और असहजता को कम करना है। इसे ब्रेस्ट को हमेशा के लिए लिफ्ट करने या सैगिंग रोकने वाला प्रोडक्ट समझना सही नहीं होगा। एक अच्छी फिटिंग वाली ब्रा एक्सरसाइज के दौरान बेहतर सपोर्ट और आराम दे सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com