- Hindi News »
- Lifestyle »
- Snake Poison Addiction Is Injurious To Health Know About Sanke Bite
जानिए कितना खतरनाक है स्नेक बाइट, क्यों तेजी से बढ़ रहा है सांप के जहर के नशे का चलन?
- Written By: अनिल सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क: नशा केवल एक इंसान को ही नहीं, बल्कि उससे जुड़े पूरे परिवार को और उससे भी आगे जाकर यह पूरे समाज को बर्बाद करता है। नशे की लत में लोग अपराध करने से भी नहीं चुकते हैं। हफिम, चरस, गांजा समेत कई ऐसे ड्रग्स हैं, जो युवाओं को खोखला कर उनकी मौत की वजह बन रहे हैं। ऐसा नहीं है कि सरकार इससे निपटने की कोशिश नहीं कर रही है। लेकिन उसके बावजूद लोग नए-नए नशे की लत में पड़ जाते हैं। इन्हीं नशे में से एक है सांप के जहर का नशा है, जो आजकल ट्रेंड में है। सांप का जहर ये सुनते ही मन में भय बैठ जाता है कि कोई कैसे इसे नशे के तौर पर इस्तेमाल कर सकता है, क्योंकि सांप के जहर से इंसान ही क्या जानवरों की भी मौत हो जाती है।

सांप के जहर का नशा
दुनियाभर में अलग अलग प्रकार के कई प्रजातियों के सांप मिलते हैं, लेकिन इनमे से हर किसी सांप के जहर का नशा नहीं किया जा सकता है। इन सांपो में कुछ ऐसे जहरीले सांप होते हैं जिनका नशा आजकल लोग पार्टियों में करते हैं। सांप का नशा शराब और ड्रग्स के मुकाबले बड़ी तेजी से इंसान के शरीर में अपना असर दिखाता है। इसे तैयार करते समय इस बात का ध्यान रखा जाता है कि इसका डोज हैवी न हो इसलिए उसमें रसायन मिलाया जाता है, अगर ऐसा न करें तो नशेड़ी की जान जा सकती है। सांप के जहर में मिलने वाला न्यूरोटॉक्सिन का असर नशेड़ी के मस्तिष्क पर होता है। इसका नशा तकरीबन 5 से 6 दिन तक होता है। यही कारण है कि ये नशा आजकल चलन में है।
सम्बंधित ख़बरें
GT vs RCB: विराट कोहली ने T20 क्रिकेट में फिर बजाया अपने नाम का डंका, ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज बने
हरदोई पीड़िता केस पर भड़के अखिलेश यादव, 112 सिस्टम पर उठाए बड़े सवाल, बोले- कैसे कहा कि बेटी संतुष्ट है?
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
अहमदाबाद में दिखा रबाडा और कोहली के बीच संघर्ष, लगातार पांच चौके खाने के बाद गेंदबाज ने ऐसे लिया बदला
कैसे करते हैं लोग सांप के जहर का नशा
सांप के जहर के नशे को स्नेक बाइट कहा जाता है। ‘स्नेक बाइट’ नाम से ही पता चल जाता है कि यहां पर सांप काट कर अपना जहर दूसरे के शरीर तक पहुंचाते हैं। सांप के जहर का नशा करने वाले लोग नशे के लिए सांप से अपनी जीभ पर कटवाते हैं और इसी को स्नेक बाइट कहा जाता है। यह नशा बेहद खतरनाक है। कई बार इसमें नशेड़ी की जान तक चली जाती है। लेकिन आजकल यह नशा चलन में बना हुआ है जो देश के युवाओं के लिए अच्छा नहीं है।
कैसा होता है नशा
स्नेक बाइट का नशा शराब और ड्रग्स के नशे से बिल्कुल अलग होता है। दरअसल शराब या ड्रग्स कुछ समय के लिए नशा देते हैं, लेकिन स्नेक बाइट का असर करीब चार से पांच दिन या फिर 6 दिन तक इंसानी शरीर में रहता है और इसलिए यह नशेड़ियों की पसंद बना हुआ है। आम नशे की तरह स्नेक बाइट का नशा भी शरीर में खून से मिलता है और सीधे दिमाग पर असर करता है। जानकार बताते हैं कि स्नेक बाईट लेने के बाद सांप का जहर शरीर में प्रवाहित होने के कारण शरीर से कुछ हार्मोन प्रभावित होते हैं और अलग तरह के नशे का अनुभव करते हैं लेकिन ये आगे चलकर बड़ी मुसीबत का कारण बन सकते हैं।
किन सांपों का किया जाता है इस्तेमाल
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन की तरफ से जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि सांप के जहर के नशे के लिए नाज़, बंगारुस सेरुलियस और ओफियॉड्रिस वर्नालिस नाम के सांप का इस्तेमाल किया जाता है। आमतौर पर भारत में भारतीय मूल के सांपों का इस्तेमाल स्नेक बाइट के लिए नहीं करते हैं। स्नेक बाइट के लिए जिन सांपों का इस्तेमाल किया जाता है वह विदेश से खासतौर पर मंगाए जाते हैं।
Snake poison addiction is injurious to health know about sanke bite
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
GT vs RCB: विराट कोहली ने T20 क्रिकेट में फिर बजाया अपने नाम का डंका, ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज बने
Apr 30, 2026 | 08:50 PMहरदोई पीड़िता केस पर भड़के अखिलेश यादव, 112 सिस्टम पर उठाए बड़े सवाल, बोले- कैसे कहा कि बेटी संतुष्ट है?
Apr 30, 2026 | 08:44 PM‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PMअहमदाबाद में दिखा रबाडा और कोहली के बीच संघर्ष, लगातार पांच चौके खाने के बाद गेंदबाज ने ऐसे लिया बदला
Apr 30, 2026 | 08:34 PMBank Holidays May 2026: मई में छुट्टियों की भरमार! 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट
Apr 30, 2026 | 08:27 PMPSL 2026: आउट होने पर भड़के स्टीव स्मिथ, ड्रेसिंग रूम में जमकर मचाया उत्पात, पीसीबी लेगा एक्शन? देखें वीडियो
Apr 30, 2026 | 08:13 PMनोएडा में 8 मई तक धारा 163 लागू, 11 जोन…49 सेक्टर और चप्पे-चप्पे पर पुलिस; जानें क्या है प्रशासन का प्लान
Apr 30, 2026 | 08:09 PMवीडियो गैलरी

‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM
Exit Poll Analysis: सच या महज अंदाजा? जानें 2004 में कैसे फेल हुए थे सारे सर्वे और क्या है इतिहास, देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 11:29 PM
उपराष्ट्रपति वेंस को पेंटागन पर शक, क्या राष्ट्रपति ट्रंप को अंधेरे में रख रही है अमेरिकी सेना? देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 11:27 PM
‘दिल्ली के सामने नहीं झुकेगा बंगाल’, मतदान के बाद अभिषेक बनर्जी ने BJP को दी खुली चुनौती- VIDEO
Apr 29, 2026 | 10:02 PM
Saayoni Ghosh: ग्लैमर की दुनिया से सियासत के शिखर तक, कैसे बनीं ममता बनर्जी की ‘फायरब्रांड’ नेता? VIDEO
Apr 29, 2026 | 09:50 PM
‘राजा हम शर्मिंदा हैं, तेरा कातिल…’, सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने पर छलका भाई का दर्द, देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 08:13 PM










