Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शरद पूर्णिमा के दिन ही भगवान कृष्ण ने तोड़ा था ‘इस’ देवता का घमंड, इस दिन ‘इस’ मंत्र का करें पाठ, मिलेगी असीम कृपा

  • Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On: May 28, 2024 | 12:11 PM

Sharad Purnima 2023

Follow Us
Close
Follow Us:

सीमा कुमारी

नवभारत डिजिटल टीम: सनातन धर्म में आश्विन मास की पूर्णिमा को ‘शरद पूर्णिमा’ (Sharad Purnima 2023) के रूप में मनाया जाता है। इस बार यह पूर्णिमा आज यानी 28 अक्टूबर शनिवार को है। शास्त्रों में इसे शरद पूर्णिमा, कोजागरी पूर्णिमा, कौमुदी पूर्णिमा व रास पूर्णिमा कहा गया है।

ज्योतिषियों के अनुसार, आश्विन मास की इस पूर्णिमा को न सिर्फ चंद्र देवता और लक्ष्मी की पूजा के लिए ही नहीं बल्कि भगवान श्री कृष्ण की पूजा के लिए भी बहुत ज्यादा शुभ माना गया है। मान्यता के अनुसार, इसी शरद पूर्णिमा की रात को भगवान श्री कृष्ण ने रासलीला रचाई थी। कान्हा की इस लीला के पीछे के क्या कारण था और क्या है इसका धार्मिक महत्व, आइए जानें इस बारे में-

सम्बंधित ख़बरें

कोजागरी पूर्णिमा के व्रत में ज़रूर पढ़ें यह संपूर्ण व्रत-कथा, माता लक्ष्मी की मिलेगी अपार कृपा

आज शरद पूर्णिमा को इस मुहूर्त में रखें चांद की रोशनी में खीर, भद्राकाल में भूल से भी नहीं

आज है शरद पूर्णिमा, चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर, इस खीर की महिमा जानिए

शरद पूर्णिमा के दिन क्यों बनाई जाती है खीर, जानिए क्या है इसका श्रीकृष्ण जी से संबंध

धार्मिक मान्यता के अनुसार, शरद पूर्णिमा की रात को भगवान श्री कृष्ण ने महारास लीला रचाई थी और कामदेव का घमंड तोड़ा था। पौराणिक मान्यता है कि, कामदेव को एक बार खुद की शक्तियों पर अत्यधिक घमंड हो गया कि वे किसी को भी काम के प्रति आसक्त कर सकते हैं। कामदेव में यह अभिमान तब आया, जब उन्होंने अपना कामबाण महादेव पर चलाकर माता पार्वती की ओर आकर्षित कराया था। अब उनके अभिमान की बात भगवान कृष्ण को पता चली तो उन्होंने कामदेव का घमंड तोड़ने के लिए वृंदावन में सभी गोपियों के साथ महारास लीला बुलाई।

शरद पूर्णिमा की रात को कान्हा ने कई रूप रखकर गोपियों के साथ में अलग-अलग नृत्य किया था। लेकिन, कामदेव की लाख कोशिश के बाद भी किसी भी गोपी के मन में वासना के भाव नहीं आए। इससे कामदेव का घमंड टूट गया। मान्यता है कि भगवान श्री कृष्ण ने शरद पूर्णिमा की रात को ब्रह्म रात के बराबर कर दिया था। पौराणिक मान्यता है कि बह्म रात पृथ्वी पर रहने वाले मनुष्यों की करोड़ों रात के बराबर होती है।

शास्त्रों के अनुसार, शरद पूर्णिमा की रात को भगवान श्रीकृष्ण की गोपियों संग विधि-विधान पूजा करना चाहिए और मंत्र जाप करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। शरद पूर्णिमा की रात को वैजयंती की माला से ‘ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीकृष्णाय गोविंदाय गोपीजन वल्लभाय श्रीं श्रीं श्री’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

Sharad purnima 2023 2

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 28, 2023 | 06:25 AM

Topics:  

  • Sharad Purnima

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.