Hug Day पर भेजें ये खास संदेश और इस दिन को बनाएं और भी खास
आपको बता दें कि हग डे अपने प्यार को व्यक्त करने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक दिन है।
- Written By: वैष्णवी वंजारी
हग डे (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: हर साल 12 फरवरी को पूरी दुनिया में प्रेमी Hug Day मनाते है। यह दिन डे वैलेंटाइन वीक के सबसे खास दिनों में से एक है जिसे सभी आयु वर्ग के लोग एक-दुसरे को गले लगाकर मनाते है। ऐसा कहां जाता है कि गले लगाने के कई मानसिक और शारीरिक फायदे होते है। ऐसा भी माना जाता है कि किसी अपने के गले लगाने से स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। आज ‘हग डे’ के अवसर पर हम आपके लिए कुछ खास चुनिंदा शायरी लेकर आये है।
एक बार तो मुझे सीने से लगा ले,
अपने दिल के भी सारे अरमान सजा ले,
सम्बंधित ख़बरें
Hug Day 2026: फ्रेंडशिप या रोमांस? गले मिलने के ये 7 तरीके खोलते हैं दिल के गहरे राज
पार्टनर को गले लगाना सिर्फ रोमांस नहीं, सेहत के लिए भी है पावरफुल टॉनिक!
Hug Day: सिर्फ अहसास नहीं जानें कैसे एक जादू की झप्पी में छिपा है आपकी सेहत का राज!
मिलते समय और विदा लेते समय हग करने का तरीका क्यों होता है अलग? जानें इसके पीछे छिपा हुआ संकेत
कब से है तड़प तुझे अपना बनाने की,
आज तो मौका है मुझे अपने पास बुला ले।
Happy Hug Day 2022
कोई कहे इसे जादू की झप्पी,
कोई कहे इसे प्यार,
मौका है खूबसूरत,
आ गले लग जा मेरे यार।
Happy Hug Day 2022
लग जा गले से ये रात फिर न आएगी,
किस्मत भी शायद हमको फिर न मिलाएगी,
बाकी है बस चंद सांसे इस दिल में,
रूह भी न जाने कैसे तेरे बिन रह पाएगी।
Happy Hug Day 2022
दिल की एक ही ख्वाहिश है,
धड़कनों की एक ही इच्छा है,
की तुम मुझे अपनी बाहों में पनाह दे दो,
और मैं इनमे खो जाऊं।
Happy Hug Day 2022
बातों बातों में दिल ले जाते हो,
देखते हो इस तरह जान ले जाते हो,
अदाओं से अपनी इस दिल को धड़कते हो,
लेकर बाहों में सारा जहां भूलते हो।
Happy Hug Day 2022
आपको बता दें कि हग डे अपने प्यार को व्यक्त करने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक दिन है। आप भी इस हग डे पर अपने दोस्तों, माता-पिता और प्रियजनों को गले लगायें और इन खूबसूरत और बेहद खास संदेशों को अपनों के साथ शेयर करे और इस दिन को और भी ज्यादा यादगार और खास बनाये। आप सभी को प्यार भरे इस त्यौहार में हग डे की ढेर सारी शुभकामनाएं।
