मिलते समय और विदा लेते समय हग करने का तरीका क्यों होता है अलग? जानें इसके पीछे छिपा हुआ संकेत
Psychology of Hugging: हग करना सिर्फ सामान्य नहीं बल्कि भावनाओं और रिश्तों की गहराई को दिखाने का तरीका है। अक्सर आपने देखा होगा कि किसी से मिलते समय और विदा लेते समय गले लगने का अंदाज अलग होता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
हग करते हुए कपल (सौ. फ्रीपिक)
Valentine Week Special: गले मिलना केवल एक शारीरिक स्पर्श नहीं बल्कि भावनाओं का संचार है। वैलेंटाइन वीक के हग डे पर हम अक्सर गले मिलने के फायदों की बात करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि मिलते समय और विदा लेते समय हमारे हग करने का तरीका हमारे अवचेतन मन की स्थिति बयां करता है।
हग डे के मौके पर हम सभी अपनों को गले लगाते हैं लेकिन बॉडी लैंग्वेज विशेषज्ञों का मानना है कि हेलो हग और गुडबाय हग के पीछे का मनोविज्ञान पूरी तरह अलग होता है। यह स्पर्श का वह व्याकरण है जिसे हम बिना बोले ही महसूस कर लेते हैं।
हेलो हग
जब हम किसी से लंबे समय बाद मिलते हैं तो हमारा हग अक्सर उत्साह से भरा होता है। इसमें हम सामने वाले को अपनी ओर खींचते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार मिलते समय किया गया हग कनेक्शन स्थापित करने के लिए होता है। इसमें शरीर का ऊपरी हिस्सा अधिक करीब होता है जो यह दर्शाता है कि हम उस व्यक्ति को अपने जीवन में आने का स्वागत कर रहे हैं। इसे अक्सर एंट्री हग कहा जाता है जो सामाजिक रिश्तों को मजबूत करने का काम करता है।
सम्बंधित ख़बरें
Healthy Habits: बारिश के मौसम में बढ़ जाता है संक्रमण का खतरा, स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 5 जरूरी आदतें
30 के बाद किडनी और लिवर को अंदर से साफ रखने का ‘देसी राज’! डॉक्टर ने बताए 5 फूड्स के बारें में
मोगरे में नहीं आ रहे फूल? एक्सपर्ट के ये आसान सीक्रेट अपनाएं, कुछ ही दिनों में कलियों से लद जाएगा पौधा
Alia Bhatt Fashion: कस्टम प्रिंट्स से लेकर डायमंड रिंग तक, आलिया और शरवरी का लेटेस्ट लुक ने खींचा सबका ध्यान
यह भी पढ़ें:- Valentine Week: आखिर 11 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है प्रॉमिस डे? जानें इसके पीछे की दिलचस्प वजह
गुडबाय हग
वहीं दूसरी ओर विदा लेते समय का हग अक्सर थोड़ा लंबा और गहरा होता है। इसे मेमोरी हग भी कहते हैं। विदा लेते समय हम अनजाने में उस व्यक्ति को थोड़ा ज्यादा समय के लिए पकड़कर रखना चाहते हैं। शोध बताते हैं कि गुडबाय हग के दौरान ऑक्सीटोसिन हार्मोन का स्तर अधिक होता है क्योंकि हम उस व्यक्ति की उपस्थिति को सुरक्षित रखना चाहते हैं। इस हग में अक्सर पीठ पर हाथ फेरना या थपथपाना शामिल होता है जो जल्द मिलने का आश्वासन देता है।
स्पर्श की गहराई क्या बताती है?
अगर कोई विदा लेते समय आपको कसकर और लंबा हग करता है तो इसका मतलब है कि वह आपकी कमी को महसूस करने वाला है। वहीं अगर मिलते समय कोई केवल साइड हग करता है तो वह औपचारिकता ज्यादा दर्शाता है।
स्पर्श की भाषा शब्दों से कहीं ज्यादा शक्तिशाली होती है। अगली बार जब आप किसी को गले लगाएं तो गौर कीजिएगा कि आप मिलते समय क्या महसूस करते हैं और विदा लेते समय क्या। इस हग डे पर अपने प्रियजनों को वह समय दें और उनके साथ के हर पल को इस जादू की झप्पी के जरिए संजोएं।
