Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पार्टनर को गले लगाना सिर्फ रोमांस नहीं, सेहत के लिए भी है पावरफुल टॉनिक!

Benefits Of Hugging: वैलेंटाइन वीक में मनाया जाने वाला हग डे सिर्फ प्यार जताने का दिन नहीं है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। जानिए पार्टनर को गले लगाने से क्या-क्या फायदे है?

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Feb 12, 2026 | 05:00 AM

हग करते हुए कपल (सौ. फ्रीपिक)

Follow Us
Close
Follow Us:

Hug Day 2026: आज 12 फरवरी को हग डे मनाया जा रहा है। वैलेंटाइन वीक के हग डे को अक्सर लोग केवल रोमांस से जोड़कर देखते हैं जबकि रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए भरोसे, विश्वास के साथ प्यार का होना भी बहुत जरूरी है।

पार्टनर को प्यार जताने का सबसे अच्छा तरीका है उन्हें गले लगाना। वहीं, अपने पार्टनर से नजदीकियां बढ़ाने और एक-दूसरे के बीच के झगड़े को खत्म करने के लिए उन्हें गले लगाना सबसे अच्छा तरीका है।

मगर क्या आप जानते हैं कि पार्टनर को गले लगाना रिश्ते के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।

सम्बंधित ख़बरें

स्वामी दयानंद सरस्वती: अंधविश्वास को तर्क से चुनौती देने वाले वो संन्यासी, जिनकी कहानी लाखों के लिए है प्रेरणा

स्किन केयर प्रोडक्ट्स पर क्यों खर्च करना? इन 5 नेचुरल जूस से पाएं बेदाग और निखरी रंगत।

मरीजों को मिलेगा सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार, पेलिएटिव केयर कार्यक्रम शुरू करेगी सरकार

Lemon Water Side Effects: नींबू पानी पीना कब बन सकता है खतरनाक? पीने से पहले तुरंत पढ़ें

पार्टनर को गले लगाने से क्या-क्या फायदे है?

  • अपनेपन का होता है अहसास

मनोवैज्ञानिक विशेषज्ञों  का मानना है कि, अगर आपको किसी चीज का डर है या आप अकेला महसूस करते हैं तो पार्टनर की जादू की झप्पी आपकी इन प्रॉब्लम को मिनटों में दूर कर देगी। जब आप अपने पार्टनर को प्यारे से गले लगाते हैं तो आपको अपनेपन का अहसास होता है।

  • रिश्ते बनते है बेहतर

कई बार घर की टेंशन, ऑफिस में काम की वजह अपने पार्टनर को नजरंदाज कर देते हैं। उन्हें एक प्यारा हग देने से थोड़ी देर के लिए सारी टेंशन दूर हो जाती है। किसी भी रिलेशनशिप के लिए यह बहुत जरूरी है कि उनके रिश्ते में एक पल ऐसा हो, जहां पर दोनों कुछ न कहें, बस एक-दूसरे से मिली पॉजिटिव एनर्जी को महसूस करें। ऐसा आप पार्टनर को गले लगाते समय ही महसूस करते हैं।

  • बढ़ता हैं आत्मविश्वास

पार्टनर को हग करने से नर्वसनेस दूर होती है और आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ता है। इससे आपका आत्मविश्वास ही नहीं बल्कि स्वाभिमान भी बढ़ता है।

  • ब्लड प्रेशर करें कंट्रोल

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन पार्टनर को गले लगाने से आप लंबे समय तक स्वस्थ जिंदगी जी सकते हैं। पार्टनर को गले लगाते समय आपके शरीर से कुछ ऐसे हार्मोन रिलीज होते हैं, जिससे आपका ब्लड प्रैशर कंट्रोल में रहता है।

यह भी पढ़ें:-महाशिवरात्रि व्रत में सिर्फ खीर ही क्यों? जानिए क्यों साबूदाना खिचड़ी सबको पसंद आएगी!

  • ब्लड सर्कुलेशन होता है तेज

एक स्टडी के मुताबिक, पार्टनर को गले लगाने से शरीर में ब्‍लड सर्कुलेशन तेज होता है, जोकि ऑक्सीजन के प्रवाह को भी ठीक रखता है। इससे आप हार्ट प्रॉब्लम से बचे रहते हैं।

  • झगड़े खत्म करना

झगड़ा खत्म करने के लिए भी पार्टनर को जादू की झप्पी यानि उन्हें गले लगाना सबसे अच्छा तरीका है। जब भी आपकी पार्टनर से लड़ाई हो तो उन्हें प्‍यार से गले लगा लें।

 

Partner hug benefits for health and relationship valentine week hug day

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 12, 2026 | 05:00 AM

Topics:  

  • Health Benefit
  • Hug Day
  • Lifestyle News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.