Heater Safety In Winter: सावधान! रात में हीटर चलाकर सोते हैं? कमरे में ये 6 गलतियां पड़ सकती हैं भारी

Room Heater Safety: सर्दियों में रात को हीटर चलाकर सोना खतरनाक हो सकता है। जानिए रूम हीटर इस्तेमाल करते समय कौन सी गलतियां आग, जलने और कार्बन मोनोऑक्साइड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ाती हैं।
Room heater safety tips winter mistakes.
रूम हीटरफोटो.सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • रात में इलेक्ट्रिक हीटर चालू छोड़कर सोने से आग और जलने का खतरा बढ़ता है।

  • बंद कमरे में अंगीठी या गलत तरीके से गैस हीटर चलाने से कार्बन मोनोऑक्साइड पॉइजनिंग हो सकती है।

  • हीटर को बिस्तर, पर्दों और कपड़ों से कम से कम 3 फीट दूर रखना चाहिए।

  • इलेक्ट्रिक हीटर को एक्सटेंशन बोर्ड या मल्टीप्लग में लगाने से बचें।

Room Heater Safety Tips: सर्दियों में ठंड से बचने के लिए जहां पहले अलाव जलाया जाता था वहीं अब लोग रात में कमरे में हीटर या ब्लोअर चलाकर सोते हैं। लेकिन हीटर का इस्तेमाल करते समय कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर सेफ्टी के साथ इसे इस्तेमाल किया जा सकता है।

लेकिन, छोटी-सी लापरवाही आग लगने, जलने और गंभीर स्वास्थ्य समस्या की वजह बन सकती है। गैस हीटर, केरोसिन हीटर और अंगीठी का इस्तेमाल बंद कमरे में करना खतरनाक होता है। आइए जानते हैं रात में हीटर इस्तेमाल करते समय किन 6 गलतियों से बचना चाहिए।

हीटर चालू छोड़कर सो जाना

यह सबसे बड़ी गलती है। सोते समय हीटर पर नजर नहीं रहती। ऐसे में उसके पास रखे कंबल, पर्दे या कपड़े गर्म होकर आग पकड़ सकते हैं। इलेक्ट्रिक हीटर को सोने से पहले बंद कर देना चाहिए। इसके लिए कमरे को पहले गर्म करें और फिर हीटर बंद करके सोएं।

बंद कमरे में हीटर जलाना

गैस, केरोसिन, कोयले और लकड़ी जैसी चीजें जलने पर कार्बन मोनोऑक्साइड गैस बनाती है। यह रंगहीन और गंधहीन होती है, इसलिए इसका पहले से पता लगाना मुश्किल है। बंद कमरे में इस गैस का स्तर बढ़ने पर सिरदर्द, चक्कर, कमजोरी, उलझन और बेहोशी होने लगती है। गंभीर स्थिति में जान भी जा सकती है।

हीटर के पास बिस्तर, पर्दे या कपड़े रखना

हीटर से निकलने वाली गर्मी आसपास रखी ज्वलनशील चीजों में आग लगा सकती है। इसलिए हीटर को बिस्तर, गद्दे, पर्दे, सोफा और कपड़ों से कम से कम 3 फीट (करीब 90 सेंटीमीटर) दूर रखें। इसके ऊपर कपड़े सुखाने की गलती भी न करें।

एक्सटेंशन बोर्ड में हीटर लगाना

बता दें कि इलेक्ट्रिक हीटर अधिक बिजली खींचते हैं। एक्सटेंशन बोर्ड या मल्टीप्लग में लगाने से ओवरलोडिंग, तार गर्म होने और आग लगने का खतरा बढ़ता है। हीटर को सीधे दीवार के सॉकेट में लगाएं। यदि प्लग, तार या सॉकेट गर्म हो तो हीटर बंद करके सबसे पहले इलेक्ट्रिशियन से जांच करवाएं।

Room heater safety tips winter mistakes.
Heart Health: हार्ट अटैक अचानक नहीं आता? 30 साल पहले से दिखने लगते हैं ये 5 हेल्थ फैक्टर, नई स्टडी में खुलासा

खराब तार या पुराने हीटर का इस्तेमाल करना

कटे-फटे तार, ढीले प्लग, टूटी बॉडी और खराब स्विच वाले हीटर का इस्तेमाल न करें। हीटर को हमेशा समतल और मजबूत जगह पर रखें, जहां उसके गिरने की आशंका न हो। खरीदते समय सुरक्षा सर्टिफिकेट और कंपनी के निर्देश जरूर देखें।

बच्चों और बुजुर्गों को हीटर के बहुत पास बैठाना

हीटर के बेहद करीब बैठने से त्वचा जल सकती है। खासकर छोटे बच्चों, बुजुर्गों और डायबिटीज के मरीजों को गर्मी का एहसास कम होता है या जलने का पता देर से चलता है। हीटर को सुरक्षित दूरी पर रखें और बच्चों को हीटर के साथ अकेला न छोड़ें।