Rice Water Skincare: स्किनकेयर के लिए चावल के पानी कैसे है वरदान, यहां जानिए इससे होने वाले लाभ
Rice Water Skincare Tips: चावल का पानी त्वचा की देखभाल के लिए एक प्राकृतिक और किफायती उपाय माना जाता है। जानिए स्किनकेयर में चावल के पानी के प्रमुख फायदे और इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका।
- Written By: सीमा कुमारी
स्किनकेयर टिप्स (सौ.सोशल मीडिया)
Rice Water Skincare Benefits: चावल का पानी स्किनकेयर के लिए सदियों से इस्तेमाल किया जाने वाला एक प्राकृतिक उपाय है। कोरियन महिलाएं अपनी यंग स्किन के लिए चावल के पानी का इस्तेमाल खूब करती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो त्वचा को निखारने में मदद करते हैं और चेहरे पर नेचुरल चमक लाते है। अगर आप भी चेहरे की नेचुरल चमक पाना चाहते है तो, आप चावल के पानी का इस्तेमाल कर सकती है।
स्किनकेयर के लिए कैसे करें चावल के पानी का इस्तेमाल?
स्किनकेयर के लिए चावल के पानी का इस्तेमाल के लिए 1/2 कप कच्चा चावल लें और उसे अच्छे से धो लें। इसके बाद इसमें दो कप पानी मिलाएं और आंच पर चढ़ा दें। इसे प्रेशर कुकर में न बनाएं, बल्कि किसी भगोने में बनाएं।
चावल में जब उबाल आने लगे और चावल का पानी गाढ़ा होने लगे तो इसे छान लें। ये हो गया आपका चावल का पानी यानी माढ़ तैयार। आप इसे एयरटाइट डब्बे में डाल कर फ्रीज रखकर कई दिन इस्तेमाल कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Ajwain Paratha Recipe: सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत का भी खजाना है अजवाइन का पराठा, जानिए आसान रेसिपी
Kalonji Seeds : जोड़ों के दर्द से लेकर शुगर कंट्रोल तक, कलौंजी के ये 5 फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर साई पल्लवी के इन एलिगेंट साड़ी लुक्स से लें इंस्पिरेशन, सादगी में दिखें खूबसूरत
National Cousins Day 2026: भाई-बहन से कम नहीं होते कजिन, जानिए इस खास दिन को सेलिब्रेट करने की वजह
हफ्ते में कितनी बार करें यूज
बेदाग और ग्लोइंग स्किन के लिए आप कच्चे चावल के होममेड फेसवॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं। हफ्ते में दो बार चावल के पानी के साथ आप अपना चेहरा धो सकते हैं। चावल के पानी से चेहरा साफ करने से चेहरे पर निखार आता हैं। चावल के पानी का इस्तेमाल ना केवल फेसवॉश बल्कि टोनर की तरह भी यूज कर सकते हैं। ऐसे में टोनर का इस्तेमाल करके आप चेहरे के दाग-धब्बे कम हो जाते हैं।
ये भी पढ़ें-Height Growth Foods: बच्चों की हाइट कैसे बढ़ेगी? डाइट में शामिल कर दें ये चीजें, फिर देखिए कमाल
स्किन के लिए राइस वाटर कौन-कौन से फायदे हैं?
-
चेहरे को ग्लो करता है
राइस वाटर चेहरे को ग्लो करता है। यह चेहरे पर उग गए डार्क पैचेज को खत्म कर उस जगह में शाइनिंग पैदा करता है। चेहरे पर इस्तेमाल किए गए ज्यादा कैमिकल के कारण जो झाइयां चेहरे पर पड़ती है, उन्हें भी चावल का पानी साफ करता है।
-
स्किन की इरीटेशन खत्म करता है
जब स्किन में सोडियम लॉरेल सल्फेट की मात्रा बढ़ जाती तब स्किन इरीटेट करने लगती है जिसके कारण स्किन के पोर्स में दरारें भी पड़ने लगती। अध्ययन में यह साबित हो चुका है राइस वाटर का दिन में दो बार इस्तेमाल करने से स्किन की इरीटेशन खत्म हो जाती है और चेहरा मुलायम होने लग
