Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 24 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गोवर्धन पूजा में इस ‘गिरिराज चालीसा’ का अवश्य करें पाठ, कष्टों का हो जाएगा निवारण

  • Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On: Nov 14, 2023 | 06:08 AM
Follow Us
Follow Us:

सीमा कुमारी

नवभारत डिजिटल टीम: सनातन धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक ‘गोवर्धन पूजा’ (Govardhan Puja 2023 ) है, जिसे हिंदू श्रद्धालु बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। इस साल 14 नवंबर मंगलवार को गोवर्धन पूजा का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा करने की परंपरा है। ऐसा माना जाता है कि जो भक्त इस दिन श्री कृष्ण की पूजा करते हैं, उन्हें जीवन में कभी कोई समस्या नहीं आती है। ऐसे में सभी को इस दिन विधि-विधान से कान्हा की पूजा करनी चाहिए और गोवर्धन चालीसा का पाठ भी करना चाहिए। आइए जानें इस बारे में-

 ‘श्री गिरिराज चालीसा’

सम्बंधित ख़बरें

बर्थडे पार्टी का झांसा देकर नाबालिग से रेप, कमरे के बाहर 4 साल के बेटे के साथ पहरा देता रहा साथी पुलिसकर्मी

ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए 8 टीमों की एंट्री पक्की की, वेस्टइंडीज फिर क्वालिफायर खेलने को मजबूर

मार दो सर, डरूंगा नहीं!, दिल्ली पुलिस की बर्बरता के सामने डटे नागपुर के भरत बनैत, न्यूज चैनल पर छलका दर्द

Agra: वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का खुलासा; होटल में डील करते तस्कर गिरफ्तार, 10 तेंदुओं की खाल बरामद

 

बंदहु वीणा वादिनी, धर गणपति कौ ध्यान ।

महाशक्ति राधा सहित, कृष्ण करौ कल्याण ।।

 

सुमिरन कर सब देवगण, गुरु-पितु बारम्बार ।

वरणों श्री गिरिराज यश, निज मति के अनुसार ।।

 

जय हो जग बंदित गिरिराजा ।

ब्रज मण्डल के श्री महाराजा ।।

 

विष्णु रूप तुम हो अवतारी ।

सुन्दरता पर जग बलिहारी ।।

 

स्वर्ण शिखर अति शोभा पावें ।

सुर-मुनिगण दरशन कुं आवें ।।

 

शांत कंदरा स्वर्ग समाना ।

जहां तपस्वी धरते ध्याना ।।

 

द्रोणागिरि के तुम युवराजा ।

भक्तन के साधौ हौ काजा ।।

 

मुनि पुलस्त्य जी के मन भाये ।

जोर विनय कर तुम कूं लाये ।।

 

मुनिवर संग जब ब्रज में आये ।

लखि ब्रजभूमि यहां ठहराये ।।

 

बिष्णु-धाम गौलोक सुहावन ।

यमुना गोवर्धन वृन्दावन ।।

 

देव देखि मन में ललचाये ।

बास करन बहु रूप बनाये ।।

 

कोउ वानर कोंउ मृग के रूपा ।

कोउ वृक्ष कोउ लता स्वरूपा ।।

 

आनंद लें गोलोक धाम के ।

परम उपासक रूप नाम के ।।

 

द्वापर अंत भये अवतारी ।

कृष्णचन्द्र आनंद मुरारी ।।

 

महिमा तुम्हरी कृष्ण बखानी ।

पूजा करिबे की मन ठानी ।।

 

ब्रजवासी सब लिये बुलाई ।

गोवर्धन पूजा करवाई ।।

 

पूजन कूं व्यंजन बनवाये ।

ब्रज-वासी घर घर तें लाये ।।

 

ग्वाल-बाल मिलि पूजा कीनी ।

सहस्त्र भुजा तुमने कर लीनी ।।

 

स्वयं प्रकट हो कृष्ण पुजावें ।

माँग-माँग के भोजन पावें ।।

 

लखि नर-नारी मन हरषावें ।

जै जै जै गिरवर गुण गावें ।।

 

देवराज मन में रिसियाए ।

नष्ट करन ब्रज मेघ बुलाए ।।

 

छाया कर ब्रज लियौ बचाई ।

एकऊ बूँद न नीचे आई ।।

 

सात दिवस भई बरखा भारी ।

थके मेघ भारी जल-धारी ।।

 

कृष्णचन्द्र ने नख पै धारे ।

नमो नमो ब्रज के रखवारे ।।

 

कर अभिमान थके सुरराई ।

क्षमा मांग पुनि अस्तुति गाई ।।

 

त्राहिमाम मैं शरण तिहारी ।

क्षमा करौ प्रभु चूक हमारी ।।

 

बार-बार बिनती अति कीनी ।

सात कोस परिकम्मा दीनी ।।

 

सँग सुरभी ऐरावत लाये ।

हाथ जोड़ कर भेंट गहाये ।।

 

अभयदान पा इन्द्र सिहाये ।

करि प्रणाम निज लोक सिधाये ।।

 

जो यह कथा सुनें, चित लावें ।

अन्त समय सुरपति पद पावें ।।

 

गोवर्धन है नाम तिहारौ ।

करते भक्तन कौ निस्तारौ ।।

 

जो नर तुम्हरे दर्शन पावें ।

तिनके दु:ख दूर ह्वै जावें ।।

 

कुण्डन में जो करें आचमन ।

धन्य-धन्य वह मानव जीवन ।।

 

मानसी गंगा में जो नहावें ।

सीधे स्वर्ग लोक कूं जावें ।।

 

दूध चढ़ा जो भोग लगावें ।

आधि व्याधि तेहि पास न आवें ।।

 

जल, फल, तुलसी-पत्र चढ़ावें ।

मनवांछित फल निश्चय पावें ।।

 

जो नर देत दूध की धारा ।

भरौ रहै ताकौ भंडारा ।।

 

करें जागरण जो नर कोई ।

दु:ख-दारिद्रय-भय ताहि न होई ।।

 

श्याम शिलामय निज जन त्राता ।

भुक्ति-मुक्ति सरबस के दाता ।।

 

पुत्रहीन जो तुमकूं ध्यावै ।

ताकूं पुत्र-प्राप्ति ह्वै जावै ।।

 

दंडौती परिकम्मा करहीं ।

ते सहजही भवसागर तरहीं ।।

 

कलि में तुम सम देव न दूजा ।

सुर नर मुनि सब करते पूजा ।।

 

।।दोहा।।

जो यह चालीसा पढ़े, सुनें शुद्ध चित्त लाय ।

सत्य सत्य यह सत्य है, गिरवर करें सहाय ।।

क्षमा करहुँ अपराध मम, त्राहिमाम गिरिराज ।

देवकीनन्दन शरण में, गोवर्धन महाराज ।।

।। श्री गिरिराज चालीसा सम्पूर्ण ।।

Recitation of giriraj chalisa in govardhan puja

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 14, 2023 | 06:08 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.