बच्चों के लिए घर पर ही बनाएं हेल्दी मिलेट पिज्जा, भूल जाएंगे बाहर का फास्ट फूड खाना
- Written By: दीपिका पाल
बाजरा का पिज्जा बनाने की रेसिपी (सोशल मीडिया)
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: बच्चे अक्सर घर का खाना खाने की बजाय बाहर के जंक फूड (Fast Food) को खाना ज्यादा पसंद करते है इसकी वजह से हेल्थ पर इसका असर होता है। बच्चों को प्रोसेस्ड फूड आइटम्स, चीनी, फैटफुल खाने को देने की बजाय आप पोषक तत्वों, फाइबर, प्रोटीन के फूड्स खाने के लिए देते है तो उनकी सेहत अच्छी बनी रहती है। अगर आपका बच्चा पिज्जा खाने का शौकीन है तो आप उसके लिए घर में ही मिलेट यानि रागी का पिज्जा (Milet Pizza Recipe) तैयार कर सकते है।
जानिए क्या चाहिए
आपको घर में बाजरा या रागी का पिज्जा बनाने के लिए कई प्रकार की सामग्री की जरूरत होती है जो इस प्रकार है..
बाजरा/बाजरे का आटा – 2 कप
सम्बंधित ख़बरें
क्या है टॉप करने वाले बच्चों का सीक्रेट? अपनाएं ये 6 आदतें, पढ़ाई में तेजी से बढ़ सकती है सीखने की क्षमता
बारिश के मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद कर सकते हैं ये 3 आयुर्वेदिक काढ़े
Sudden Weight Gain: बिना ज्यादा खाए भी बढ़ रहा है वजन? ये कारण हो सकते हैं जिम्मेदार
Airport Look Of Kangana Ranaut: साड़ी में कंगना रनौत के एलीगेंट एयरपोर्ट लुक्स, आप भी लें स्टाइलिंग इंस्पिरेशन
घर का बना मोज़ेरेला चीज़ – ½ कप
प्याज के टुकड़े – 1
शिमला मिर्च के टुकड़े – 1
टमाटर – 1
चिली फ्लेक्स – 1 चम्मच
ओरिगैनो- 1 चम्मच
नमक- स्वादानुसार
ऐसे करें तैयार
इन सभी सामग्रियों से मिलेट पिज्जा बनाने की रेसिपी इस प्रकार है जहां पर..
1-सबसे पहले एक कटोरे में बाजरे का आटा, गर्म पानी और नमक डालें. इन्हें अच्छे से मिला लें और गूंथकर तैयार कर लें।
2- इसके साथ ही बेलन की मदद से आप पतले क्रस्ट बेस में रोल करें।
3-यहां पर गर्म पैन में तेल लगाकर उसमें पिज्जा बेस रखें और उन्हें अच्छे से पकाएं।
4- धीमी आंच के साथ पकाने के बाद इसे आंच से उतार लें फिर पिज्जा सॉस को पिज्जा बेस पर समान रूप से लगा लें।
5- इसके बाद इस बेस पर आप कटा हुआ प्याज, शिमला मिर्च और टमाटर डालें. इनके ऊपर कद्दूकस किया हुआ चीज़ डालें और बंद पैन में 3 मिनट तक पकाएं।
6-इसे ऐसे ही पांच मिनट के लिए पकने दें और फिर मिर्च के टुकड़ें और अजवायन डालकर सजा लें। आपका स्वादिष्ट बाजरा पिज्जा बनकर तैयार हो जाता है।
घर में ऐसे तैयार कर लें पिज्जा सॉस
अगर आपके पास पिज्जा सॉस नहीं है तो आप इसे घर में ही बनाकर तैयार कर सकते है इसकी रेसिपी इस प्रकार है।
1-सबसे पहले 3-4 साबुत टमाटरों को 5 मिनट के लिए पकने के लिए रख दें थोड़ा पक जाए तो निकाल लें।
2- इन पके हुए टमाटरों के आप छिलके निकाले और बीज निकालकर हटा दें, फिर टमाटर को ब्लेंडर की मदद से इसकी प्यूरी तैयार कर लें।
3- इसके बाद आप एक पैन को गर्म कर लें और इसमें 2 चम्मच तेल, कटा हुआ लहसुन, प्याज डालकर अच्छी तरह भून लीजिए।
4- इसके बाद इसमें आप मसले हुए टमाटर, कटी हुई बेसिल की पत्तियां, मिर्च पाउडर, अजवायन, मिर्च के टुकड़े, 1 चम्मच चीनी और स्वादानुसार नमक डालकर मिला लें।
5- यहां पर इसे 5 मिनट पकाने के बाद आपका पिज्जा सॉस बनकर तैयार हो जाता है।
