Ramadan Mubarak 2026: रमजान पर शेयर करें ये दिल जीत लेने वाले मैसेज और कोट्स, जो सीधे दिल पर करेंगे असर!
Ramadan Mubarak Wishes: रमजान का पवित्र महीना इबादत, सब्र और मोहब्बत का संदेश देता है। इस खास मौके पर अपनों को दिल से शुभकामनाएं भेजना रिश्तों में मिठास बढ़ाता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
रमजान की शुभकामनाएं शेयर करता व्यक्ति (सौ. एआई)
Ramadan Best Quotes: बरकतों और रहमतों का महीना रमजान दस्तक दे चुका है। सऊदी अरब में चांद दिखने के साथ ही दुनिया भर में इबादत का दौर शुरू हो गया है। इस खास मौके पर लोग एक-दूसरे को दुआएं और मुबारकबाद देते हैं। अगर आप भी अपनों को खास अंदाज में विश करना चाहते हैं तो ये मैसेज आपके लिए हैं।
इस्लामिक कैलेंडर के नौवें और सबसे पवित्र महीने रमजान की शुरुआत हो गई है। यह महीना संयम, इबादत, दान और आत्म-शुद्धि का प्रतीक है। अगले 30 दिनों तक मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखेंगे, कुरान की तिलावत करेंगे और खुदा की इबादत में वक्त बिताएंगे।
सोशल मीडिया के इस दौर में त्योहारों की खुशियां साझा करने का तरीका बदल गया है। अब लोग व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त करते हैं। आपकी इस डिजिटल मुबारकबाद को और भी खास बनाने के लिए हम कुछ चुनिंदा संदेश और इमेजेस लेकर आए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Jackfruit Superfood: स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल, आज ही करें डाइट में शामिल
Aam Panna Premix: पानी मिलाते ही तैयार हो जाएगा आम पन्ना, घर पर इस तरीके से बनाएं प्रीमिक्स पाउडर
Summer Skincare Tips: गर्मी की चिलचिलाती धूप में भी चमकेगा चेहरा, जानें देखभाल का सही तरीका
Bakrid Outfit 2026: बकरीद पर नजाकत और क्लास के लिए ट्राई करें ये ट्रेंडिंग ड्रेसेस, लगेंगी बला की खूबसूरत
यह भी पढ़ें:- Ramadan 2026: खजूर से ही क्यों खोला जाता है रोजा? जानिए रमजान की इस पाक परंपरा का उद्देश्य
प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. एआई)
बेस्ट रमजान मुबारक विशेज
- रमजान का महीना आपके जीवन में बरकत, सुकून और खुशियां लेकर आए। Ramadan Mubarak!
- अल्लाह आपकी हर दुआ कबूल करे और आपके दिल को पाक बना दे। शुभ रमजान!
- रोज़ा सिर्फ भूख का नहीं, सब्र और इबादत का नाम है। रमजान मुबारक!
- इस रमजान दिलों में मोहब्बत और रिश्तों में मिठास बढ़ जाए।
- रमजान का हर दिन आपके लिए रहमत और हर रात मगफिरत बन जाए।
- दुआओं का सबसे खूबसूरत मौसम रमजान है। इसे दिल से अपनाएं।
- अल्लाह की रहमत आपके घर पर हमेशा बरसती रहे। Ramadan Kareem!
- रमजान हमें इंसानियत, सब्र और नेकी का रास्ता दिखाता है।
- इस पाक महीने में अपने गुनाहों से तौबा करें और नई शुरुआत करें।
- रमजान का चांद आपके जीवन में रोशनी और उम्मीद लेकर आए।
इन शायरी के जरिए भेजें संदेश
- ऐ चांद उनको मेरा पैगाम देना, खुशी का दिन और हंसी की शाम देना
जब वो देखें तुझे बाहर आकर, तो मेरी तरफ से उनको ‘रमजान मुबारक’ कहना! - रमजान का चांद दिखा, खुशियां छाईं, खुदा की इबादत का नूर फैला।
दुआ है कि इस पाक महीने में आपकी हर मुराद पूरी हो। रमजान मुबारक! - चांद ने कहा रमजान आया है,
खुशियों का पैगाम साथ लाया है। - इस रमजान दुआओं का सिलसिला रहे,
हर दिल में बस खुदा का वास्ता रहे। - इबादत में गुज़रे ये रातें सारी,
खुदा करे कबूल हो दुआ हमारी।
