Raksha Bandhan Gift Ideas: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 8 खास तोहफे, देखकर चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान
RakshaBandhan Gifts: रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार और अपनापन का त्योहार है। इस दिन राखी बांधने के साथ बहन को तोहफा देने की भी परंपरा है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे गिफ्ट के बारे में, जो लंबे समय तक याद रहे।
- Written By: रीता राय सागर
राखी गिफ्ट (फोटो.सोशल मीडिया)
Raksha Bandhan Gift Ideas: आप 2026 में रक्षाबंधन पर बहन को हर साल वही कपड़े, मिठाई या पैसे देने से कुछ अलग करना चाहते हैं, तो इस बार ऐसा गिफ्ट चुनें जो उसकी पसंद और जरूरत दोनों से जुड़ा हो। होम डेकोर से लेकर पर्सनलाइज्ड हैम्पर, परफ्यूम और स्मार्ट गैजेट तक, ये गिफ्ट आइडिया बहन के लिए खास हैं।
अगर इस रक्षाबंधन आप भी अपनी बहन को कुछ ऐसा देना चाहते हैं जो सामान्य गिफ्ट से थोड़ा अलग हो, तो उसकी पसंद और लाइफस्टाइल को ध्यान में रखकर तोहफा चुन सकते हैं। यहां कुछ ऐसे विकल्प हैं जिन्हें आप अपने बजट के अनुसार चुन सकते हैं।
खूबसूरत टेबल लैंप
अगर आपकी बहन को घर सजाने का शौक है, तो एक स्टाइलिश टेबल लैंप अच्छा विकल्प हो सकता है। लकड़ी, ब्रास या ग्लास फिनिश वाला लैंप कमरे की खूबसूरती बढ़ाने के साथ उपयोगी भी होता है। इसे बेडसाइड टेबल, स्टडी टेबल या लिविंग रूम के किसी कोने में रखा जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Raksha Bandhan: बहनें ट्राई करें ये 7 ट्रेंडी आउटफिट आइडिया, ट्रेडिशनल से इंडो वेस्टर्न तक हर लुक लगेगा खास
236 रुपये में अब सात समंदर पहुंचेगी राखी, 7 से 12 दिनों में होगी सुरक्षित डिलीवरी
Raksha Bandhan: डाक से डिजिटल तक, बदल गया राखी का अंदाज! ये 5 ट्रेंड बताते हैं कैसे बदला भाई-बहन का त्योहार
Hariyali Teej 2026: साड़ी नहीं, इस तीज पहनें 8 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न आउटफिट, मिलेगा मॉडर्न-एथनिक लुक
स्टाइलिश बेड और बाथ लिनेन
बहन को घर सजाने का शौक है तो खूबसूरत बेडशीट, कुशन कवर या प्रीमियम बाथ लिनेन भी गिफ्ट कर सकते हैं। सॉफ्ट पेस्टल कलर, मिनिमल प्रिंट या ज्योमेट्रिक डिजाइन घर को एलिगेंट लुक दे सकते हैं। ऐसा गिफ्ट खासतौर पर उन लोगों को पसंद आ सकता है, जिन्हें अपने घर की सजावट बदलते रहना अच्छा लगता है।
राखी गिफ्ट (फोटो.सोशल मीडिया)
खूबसूरत सर्ववेयर या क्रॉकरी सेट
अगर आपकी बहन को कुकिंग या घर पर मेहमानों की मेजबानी पसंद है, तो सर्ववेयर सेट एक अच्छा गिफ्ट हो सकता है। सुंदर केक स्टैंड, सर्विंग प्लेट्स, ग्लासवेयर, कटलरी या डिनर सेट में से कुछ चुना जा सकता है। ऐसे गिफ्ट घर में रोजमर्रा के इस्तेमाल के साथ त्योहारों और खास मौकों पर भी काम आते हैं।
पर्सनलाइज्ड गिफ्ट हैम्पर
अगर आप एक ही गिफ्ट की बजाय कई छोटी-छोटी पसंदीदा चीजें देना चाहते हैं, तो पर्सनलाइज्ड हैम्पर तैयार करें। इसमें वॉलेट, बैग, की-चेन, स्किनकेयर, चॉकलेट या कोई छोटी एक्सेसरी शामिल की जा सकती है। पर्सनलाइज्ड गिफ्ट का फायदा यह है कि इसमें बहन की पसंद के अनुसार चीजें चुनी जा सकती हैं।
राखी गिफ्ट (फोटो.सोशल मीडिया)
परफ्यूम
अगर आपकी बहन को अच्छी खुशबू पसंद है, तो परफ्यूम एक क्लासिक गिफ्ट है। उसकी पसंद के अनुसार फ्लोरल, फ्रूटी, वुडी या फ्रेश फ्रेगरेंस चुनी जा सकती है। आप चाहें तो एक ही परफ्यूम के बजाय मिनी फ्रेगरेंस सेट भी दे सकते हैं, ताकि वह अलग-अलग मौकों पर अलग खुशबू इस्तेमाल कर सके।
स्किनकेयर सेट
बहन के लिए सेल्फ-केयर से जुड़ा गिफ्ट भी अच्छा विकल्प हो सकता है। फेस क्लींजर, मॉइस्चराइजर, सनस्क्रीन, लिप केयर या बॉडी केयर प्रोडक्ट्स का कॉम्बो बनाया जा सकता है। हालांकि, स्किनकेयर खरीदते समय उसकी स्किन टाइप और पहले से इस्तेमाल किए जाने वाले प्रोडक्ट्स का ध्यान रखें। अगर वह किसी खास ब्रांड या प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है, तो उसी कैटेगरी का गिफ्ट चुनना बेहतर रहेगा।
राखी गिफ्ट (फोटो.सोशल मीडिया)
स्मार्ट गैजेट या स्मार्ट रिंग
टेक्नोलॉजी पसंद करने वाली बहन के लिए स्मार्ट गैजेट एक अलग और उपयोगी तोहफा हो सकता है। स्मार्ट रिंग जैसी डिवाइस स्टाइलिश एक्सेसरी के साथ हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग जैसे फीचर्स भी दे सकती हैं। ऐसा गिफ्ट उन बहनों के लिए खासतौर पर अच्छा हो सकता है जिन्हें फिटनेस, नींद या अपनी रोजाना की एक्टिविटी ट्रैक करना पसंद है।
गिफ्ट कार्ड
अगर आपको बहन की पसंद को लेकर थोड़ा भी कन्फ्यूजन है, तो गिफ्ट कार्ड सुरक्षित विकल्प हो सकता है। इससे वह अपनी पसंद की चीज खुद खरीद सकती है। होम डेकोर, कपड़े, ब्यूटी, किताबें या लाइफस्टाइल स्टोर का गिफ्ट कार्ड उसकी पसंद के अनुसार चुना जा सकता है।
ये भी पढ़ें- मेकअप उतारते वक्त आप भी तो नहीं कर रहीं ये गलतियां? छीन सकता है चेहरे का असली निखार
राखी गिफ्ट (फोटो.सोशल मीडिया)
गिफ्ट चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान
रक्षाबंधन का गिफ्ट महंगा होना जरूरी नहीं है। बहन की पसंद, जरूरत और व्यक्तित्व को ध्यान में रखकर चुना गया छोटा-सा तोहफा भी खास हो सकता है। अगर उसे घर सजाने का शौक है तो होम डेकोर, फैशन पसंद है तो एक्सेसरी या परफ्यूम, सेल्फ-केयर पसंद है तो स्किनकेयर और टेक्नोलॉजी में रुचि है तो स्मार्ट गैजेट चुन सकते हैं। इस रक्षाबंधन तोहफे के साथ एक छोटा-सा हाथ से लिखा नोट भी जरूर दें। गिफ्ट की कीमत से ज्यादा आपकी भावनाएं और भाई-बहन के रिश्तों की यादें मायने रखती हैं।
