Monsoon Makeup Tips: बारिश और उमस में भी मेकअप रहेगा बिल्कुल फ्रेश, अपनाएं ये 8 आसान ट्रिक्स

Waterproof Makeup Tips: आखिरकार, चिलचिलाती गर्मी का मौसम बीत चुका है और सुहावना मानसून दस्तक दे चुका है। मानसून में जहां गर्मी से राहत मिलती है, तो वहीं इस मौसम में मेकअप खराब हो जाता है।
Monsoon makeup tips for long lasting look
मानसून मेकअप (फोटो.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Monsoon Makeup Routine: बारिश, गर्मी और उमस मिलकर कई सारी समस्याएं पैदा करते हैं। इस अनिश्चित मौसम में, हम बाहर निकलने से डरते हैं, क्यों कि हमारा कीमती मेकअप और कपड़े खराब न हो जाएं।

आज बात करेंगे बरसात के मौसम के लिए कुछ बेहतरीन मेकअप टिप्स के बारे में , जिनसे आपका मेकअप हमेशा की तरह ग्लैमरस दिखेगा। मानसून के ये झटपट ब्यूटी टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं और आपको कुछ ही मिनटों में मानसून के लिए तैयार कर सकते हैं।

मानसून में भी मेकअप करने के टिप्स और ट्रिक्स

  • सनस्क्रीन से रखें सुरक्षित

मानसून के मौसम में सूरज भले ही कम दिखाई दे, लेकिन यूवी किरणें काफी मात्रा में मौजूद होती हैं और अगर त्वचा का ध्यान न रखा जाए तो उसे नुकसान पहुंचा सकती हैं। रोजाना सनस्क्रीन लगाने से मेकअप भी लंबे समय तक टिका रहता है। इस बरसात के मौसम में आप अच्छी, वाटरप्रूफ और नॉन-ग्रीसी सनस्क्रीन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • वाटरप्रूफ मेकअप लगाएं

अगर आप अपने मेकअप को लंबे समय तक खूबसूरत बनाए रखना चाहती हैं, तो वॉटर रेसिस्टेंट मेकअप का इस्तेमाल करें। यह बात खासकर आंखों के मेकअप के लिए लागू होती है, क्योंकि सबसे पहले आंखों का मेकअप ही बारिश के साथ बह जाता है। मानसून के मौसम में वॉटरप्रूफ आईलाइनर, मस्कारा और काजल का इस्तेमाल करना अच्छा होता है।

मानसून मेकअप (फोटो.सोशल मीडिया)
मानसून मेकअप (फोटो.सोशल मीडिया)
  •  हल्का मेकअप करें

बरसात के मौसम जहां तक मुमकिन हो सके, कम से कम मेकअप लगाएं और मेकअप प्रोडक्ट की अधिक लेयर्स न लगाएं। ड्रामैटिक आई मेकअप और हेवी मेकअप से बचें क्योंकि उमस में ये मेकअप को खराब कर सकते हैं, जिससे आपको परेशानी हो सकती है। इसीलिए मानसून के मौसम में हाई कवरेज फाउंडेशन और कंसीलर का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें।

  • त्वचा को अच्छी तरह से मॉइस्चराइज करें

मानसून में त्वचा पर होने वाले दाग-धब्बों से लड़ने के लिए, अपनी त्वचा को अच्छे वॉटर-बेस्ड मॉइस्चराइज़र से हाइड्रेट करें। इस दौरान ऑयल-बेस्ड मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल न करें, क्योंकि ये मुंहासों को बढ़ाते हैं और स्किन को ऑयली बनाते हैं। मेकअप लगाने से पहले, अपनी त्वचा को अच्छी तरह साफ करें और फिर अच्छी क्वालिटी के मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।

  • पाउडर मेकअप का प्रयोग करें

बारिश के मौसम में लिक्विड मेकअप की जगह पाउडर मेकअप का इस्तेमाल बेहतर होता है। मैटिफाइंग पाउडर या फिर हल्के फाउंडेशन का इस्तेमाल करें। मेकअप को हल्का रखें। इस मौसम में लाइट मेकअप और चेहरे पर ड्यू चमक अच्छे लगते हैं।

मानसून मेकअप (फोटो.सोशल मीडिया)
मानसून मेकअप (फोटो.सोशल मीडिया)
  • एक अच्छा प्राइमर चुनें

बारिश के मौसम में मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखने के लिए एक अच्छे प्राइमर में इंवेस्ट करें। अगर आप फाउंडेशन का इस्तेमाल कर रही हैं, तो मेकअप को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए प्राइमर की थोड़ी सी मात्रा जरूर लगाएं।

  • मैट लिपस्टिक का इस्तेमाल करें

मानसून के मौसम में अपनी चमकदार लिपस्टिक को रख दें और मैट लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। ये वॉटर रेसिस्टेंट होती हैं और आपके होंठों को एक समान, न्यूट्रल रंग देती हैं, जो बारिश के दिनों के लिए एकदम परफेक्ट है। मानसून मेकअप के सबसे महत्वपूर्ण टिप्स में से एक है सही प्रोडक्ट्स खरीदना, जो आपके मेकअप को खराब होने से बचाए रखें और उसे बरकरार रखें।

  • सेटिंग स्प्रे का प्रयोग करें

वैसे तो मेकअप के बाद हर बार सेटिंग स्प्रे जरूरी होता है, लेकिन बारिश में यह और भी जरूरी हो जाता है। इस मानसून में, सेटिंग स्प्रे को अपना सबसे अच्छा दोस्त बनाएं और मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखने के लिए इसका इस्तेमाल करें। सेटिंग स्प्रे या मिस्ट इस भारी बारिश और उमस में मेकअप को टिकाए रखेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com