रोज़ा के दौरान प्रेग्नेंट महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान, आपकी सेहत रहेगी अच्छी
- Written By: दीपिका पाल
रमजान में इन बातों का रखें ध्यान (डिजाइन फोटो)
सीमा कुमारी
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: बरकतों और रहमतों का पाक महीना ‘रमजान'(Ramadan 2024) 12 मार्च से शुरू हो चुका है। इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, रमजान के महीने में मुस्लिम भाई-बहन रोजा रख अपना फर्ज अदा करते हैं, जो कि अपने आप बेहद कड़ा इम्तिहान साबित होता है।
ऐसे में गर्भवती (pregnant) महिलाओं के लिए रोजा रखना मुश्किलों का सबब बन सकता है। लेकिन फिर भी आप नेक नीयत से रोजा रखना चाहती हैं, तो ऐसे में आपको कुछ बातों का जरूर ध्यान रखना होगा। आइए जान लीजिए प्रेग्नेंट महिलाओं को रोजे के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
International Family Day: क्यों टूट रहे हैं संयुक्त परिवार? क्या प्राइवेसी की चाहत छीन रही है अपनों का साथ!
Red Saree For Vat Savitri: इस बार वटसावित्री पर स्टाइल करें लाल साड़ियां, मिलेगा ट्रेडिशनल के साथ स्टाइलिश लुक
Endangered Species Day: हर साल धरती से विलुप्त हो रही हजारों प्रजातियां, काले मुंहे वाले बंदर बचे हैं सबसे कम
प्रेग्नेंट महिलाओं को इन बातों का ध्यान रखना जरूरी
1- जानकारों के अनुसार, सहरी में खाना खाने के दौरान कुछ बातों का खास ध्यान रखें। ऐसी चीजें खाएं जो न्यूट्रिएंट्स से भरपूर हों। अच्छी डाइट लें और ज्यादा खाना न खाएं।
2- खजूर, भीगे बादाम खाएं यह आपके साथ-साथ शिशु के लिए भी आवश्यक है। फल और जूस के साथ दूध या दही भी जरूर खाएं।
3- दिनभर भूखे रहना है, तो ऐसे में सहरी में ऐसी डाइट लें जिसको खाने से आप पूरा दिन एनर्जेटिक फील करें।
4- सेहरी में हाई प्रोटीन डाइट और हाई फाइबर डाइट खाएं। पनीर, चिकन, मटन, मल्टीग्रेन रोटी आप खा सकते हैं। इन्हें खाने से आप लंबे समय तक भूख से भी बचे रहेंगे।
5- ज्यादा मसालेदार खाना न खाएं इससे आपको ज्यादा हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती हैं।
6- इसके अलावा ज्यादा मीठा, तीखा और ऑयली खाना भी न ही खाएं।
कई सारे पोषक तत्वों की होती है जरूरत
– विशेषज्ञों की मानें तो, प्रेगनेंसी के दौरान एक महिला को काफी सारे पोषक तत्वों की जरूरत होती है, क्योंकि उसके शरीर की जरूरत के साथ साथ बच्चे का विकास भी इसी से होता है। रोजा के दौरान लंबे समय तक न कुछ खाया जाता है और न ही पीया जाता है।
– वहीं, रमजान के महीने में गर्मी भी जोर पकड़ रही होती है, इससे शरीर में डिहाइड्रेशन होने का डर रहता है और रोजा कोई एक दिन का नहीं, बल्कि एक माह का होता है। ऐसे में प्रेगनेंट महिला के रोजा रखना न सिर्फ उसके लिए बल्कि उसके होने वाले बच्चे के लिए भी खतरनाक हो सकता है।
– खासकर, अगर महिला की पहली तिमाही है तब तो स्थिति बिगड़ने का रिस्क ज्यादा होता हैं। इसलिए इसे न रखना ही आपके और बच्चे की सेहत के लिए सुरक्षित है और अगर रोजा रखना भी है तो इसके बारे में पहले विशेषज्ञ से सलाह लें और उनके निर्देशों का पालन करें।
