Plants In Home: घर में कंगाली लाते हैं ये 5 पौधे! आज ही इन्हें बाहर निकाल फेकें
Plants In Home For Poverty: कुछ पौधे परिवार में तनाव, रुकावट और आर्थिक परेशानियों का कारण बन सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि सही जानकारी के साथ ही पौधों का चयन किया जाए।
- Written By: सीमा कुमारी
पौधों का चयन ( सौ.सोशल मीडिया)
Plants That Bring Poverty: बहुत से लोग अपने घर को हरा-भरा और ताजगी बनाने के लिए बालकनी और छत पर पौधे लगाना पसंद करते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार हर पौधा घर के लिए शुभ नहीं होता। कुछ पौधे ऐसे भी माने जाते हैं, जो अनजाने में नकारात्मक प्रभाव पैदा कर सकते हैं और घर के माहौल को प्रभावित कर देते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ पौधे परिवार में तनाव, रुकावट और आर्थिक परेशानियों का कारण बन सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि सही जानकारी के साथ ही पौधों का चयन किया जाए। आइए जानते हैं किन पौधों को घर में लगाने से बचना चाहिए?
किन पौधों को घर में लगाने से बचना चाहिए?
-
कांटेदार पौधे
वास्तु शास्त्र के अनुसार, (Plants In Home )गुलाब को छोड़कर अन्य कांटेदार पौधों को घर में रखना शुभ नहीं माना जाता। माना जाता है कि ऐसे पौधे घर के वातावरण में तनाव और आपसी मतभेद को बढ़ा सकते हैं। साथ ही, ये जीवन में प्रगति और तरक्की में रुकावट भी पैदा कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Tea/Coffee After Meal: खाना खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी पीना सही है? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Aloo Recipe: मेहमानों से बटोरनी है तारीफ? 10 मिनट में झटपट बनाएं नेपाली आलू का अचार
Cooking Mistakes: खाना पकाने की ये गलतियां छीन सकती हैं भोजन का पोषण, जानें कुकिंग का सही तरीका
PCOD/PMOS से हैं परेशान? रोज करें ये 5 योगासन, हार्मोनल बैलेंस में मिलेगी मदद
-
दूध निकलने वाले पौधे
ऐसे पौधे जिनसे दूध जैसा तरल पदार्थ निकलता है, उन्हें भी घर में लगाने से भी बचना चाहिए। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, ये पौधे आर्थिक तंगी और कर्ज बढ़ने का कारण बन सकते हैं। इसलिए ऐसे पौधे को घर पर लगाने के लिए मना किया जाता हैं।
-
इमली का पेड़
आपको बता दे, इमली का पौधा या पेड़ घर के भीतर या आसपास लगाना भी अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रहता है, जिससे घर में परेशानी बढ़ सकती है।
-
सूखे या मुरझाए पौधे
घर में सूखे, मुरझाए या खराब हो चुके पौधों को रखना वास्तु के अनुसार शुभ नहीं माना जाता। ऐसे पौधे नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माने जाते हैं और जीवन में रुकावट या बाधाएं उत्पन्न कर सकते हैं। इसलिए बेहतर होता है कि इन्हें समय रहते घर से हटा दिया जाए।
ये भी पढ़ें-Snake Bite: सांप के काटने के बाद क्या करें और क्या नहीं? जानिए जरूरी बातें
-
बोन्साई पौधा
बोन्साई देखने में आकर्षक जरूर लगता है, लेकिन इसे घर में रखना शुभ नहीं माना जाता। मान्यता है कि यह पौधा जीवन में प्रगति को सीमित कर देता है और करियर की गति को धीमा कर सकता है।
घर में कौन से पौधे लगाना शुभ होता है?
वास्तु के अनुसार, कुछ पौधे सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि के प्रतीक माने जाते हैं। जैसे तुलसी, मनी प्लांट, जेड प्लांट, स्नेक प्लांट और शमी का पौधा। ये पौधे घर में सुख-शांति और खुशहाली लाने में सहायक माने जाते हैं।
