Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्या आपका बच्चा भी होली खेलने को है बेताब? बाहर भेजने से पहले फॉलों करें ये ड्रेसिंग टिप्स

Kids Holi Safety Tips: होली का त्योहार बच्चों के लिए बेहद खास होता है, लेकिन उनकी सुरक्षा और आराम का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है। बाहर खेलने भेजने से पहले सही कपड़ों का चयन जरूरी है।

  • Written By: प्रीति शर्मा
Updated On: Mar 03, 2026 | 12:13 PM

होली खेलने की तैयारी में रंगीन कपड़े पहने बच्चा (सौ. एआई)

Follow Us
Close
Follow Us:

Holi Dressing Tips For Kids: रंगों का त्योहार बच्चों के लिए सबसे ज्यादा उत्साह लेकर आता है लेकिन माता-पिता के लिए यह उनकी सुरक्षा की चिंता का समय होता है। बाजार के पक्के रंग और धूप बच्चों की स्किन पर रैशेज या एलर्जी कर सकते हैं। ऐसे में सही होली ऑउटफिट चुनना आपकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

होली की आहट सुनते ही बच्चे पिचकारियां और गुलाल लेकर तैयार हो जाते हैं। अक्सर माता-पिता बच्चों को पुराने और छोटे कपड़े पहनाकर बाहर भेज देते हैं लेकिन यह उनकी त्वचा के लिए सबसे खतरनाक साबित हो सकता है। बच्चों की स्किन बड़ों के मुकाबले बहुत ज्यादा संवेदनशील होती है इसलिए उनकी होली ड्रेसिंग में स्टाइल से ज्यादा सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है।

फुल स्लीव्स है असली सुरक्षा

होली पर बच्चों को हाफ टी-शर्ट या शॉर्ट्स पहनाने की गलती बिल्कुल न करें। जितना ज्यादा शरीर ढका रहेगा रंगों का सीधा संपर्क उतना ही कम होगा। बच्चों को पूरी आस्तीन की टी-शर्ट और फुल पेंट्स ही पहनाएं। इससे न केवल रंगों के रसायनों से बचाव होगा बल्कि धूप से होने वाली सनबर्न की समस्या भी नहीं होगी।

सम्बंधित ख़बरें

क्या आपकी होली की तैयारी है पूरी? घर से निकलने से पहले ये 3 चीजें चेक कर लें, वरना पड़ेगा पछताना!

Newborn Sleep Hours: 24 घंटे में आपके शिशु को कितनी नींद की है जरूरत? रिसर्च में हुआ ये बड़ा खुलासा!

सावधान! अगर आप भी नहीं करते ब्रेकफास्ट, तो आज ही जान लें खाली पेट रहने के ये नतीजे

कच्चे दूध के इस आसान इस्तेमाल से पाएं मक्खन जैसी कोमल स्किन, बस मिला लें ये एक खास चीज

सही फैब्रिक का चुनाव

गीले होने पर सिंथेटिक या जींस जैसे कपड़े भारी और चुभने वाले हो जाते हैं जिससे बच्चों को स्किन इरिटेशन हो सकती है। होली के लिए हल्के सूती कपड़े सबसे अच्छे होते हैं। कॉटन न सिर्फ पसीना सोखता है बल्कि यह गीला होने पर जल्दी सूखता भी है जिससे बच्चे को सर्दी लगने का खतरा कम हो जाता है।

यह भी पढ़ें:- क्या आपकी होली की तैयारी है पूरी? घर से निकलने से पहले ये 3 चीजें चेक कर लें, वरना पड़ेगा पछताना!

गहरे रंगों के कपड़े चुनें

सफेद रंग होली पर फोटो के लिए अच्छा लग सकता है लेकिन यह पारदर्शी हो जाता है और दाग भी नहीं छूटते। बच्चों को गहरे रंग जैसे नेवी ब्लू, काला या डार्क ग्रीन पहनाएं। इससे कपड़े खराब होने का डर कम रहेगा और बच्चा कंफर्टेबल महसूस करेगा।

आंखों और सिर की सुरक्षा

कपड़ों के साथ-साथ एक्सेसरीज भी जरूरी हैं। बच्चों को सनग्लासेस (धूप का चश्मा) पहनाएं ताकि रंग आंखों में न जाए। साथ ही उनके सिर पर एक हल्की कैप या रूमाल बांधें। इससे उनके बालों की जड़ें रंगों के सीधे संपर्क में आने से बचेंगी।

फुटवियर पर दें विशेष ध्यान

होली पर फर्श गीला और फिसलन भरा होता है। बच्चों को चप्पल के बजाय ग्रिप वाले सैंडल या पुराने स्पोर्ट्स शूज पहनाएं। इससे उनके गिरने या चोट लगने का डर कम रहेगा।

थोड़ी सी सावधानी आपके बच्चे की होली को यादगार और सुरक्षित बना सकती है। रंग खेलने भेजने से पहले उनकी त्वचा पर नारियल तेल या लोशन की एक मोटी परत लगाना न भूलें।

Parenting tips holi dressing guide for kids safety in hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 03, 2026 | 12:13 PM

Topics:  

  • Fashion Tips
  • Holi
  • Lifestyle News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.