- Hindi News »
- Lifestyle »
- Offer Things Of This Color To Goddess Saraswati On The Day Of Vasant Panchami Tremendous Change Will Come In Life
वसंत पंचमी’ के दिन मां सरस्वती को चढ़ाएं इस रंग की वस्तुएं, जीवन में आएगा जबरदस्त बदलाव
- Written By: वैष्णवी वंजारी

सीमा कुमारी
नई दिल्ली: ज्ञान और बुद्धि की देवी ‘मां सरस्वती’ (Maa Saraswati 2022) को समर्पित ‘वसंत पंचमी’ (Vasant Panchami 2022) का पावन पर्व 5 फरवरी शनिवार के दिन मनाया जाएगा। ये दिन विद्यार्थियों और संगीत प्रेमियों के लिए बहुत ही शुभ होता हैं। माता सरस्वती को वसंत पंचमी के दिन पीली वस्तुएं अर्पित करने का विशेष विधान भी है। यहां तक कि, माता के भक्त भी इस दिन पीले वस्त्र ही धारण करते हैं। क्या आप जानते हैं कि ‘वसंत पंचमी’ (Vasant Panchami 2022) के दिन पीले रंग को इतनी महत्ता क्यों दी गई है आइए जानें –
ज्योतिषियों का मानना है कि, इस दिन पीला रंग पहनना शुभ माना जाता हैं। ये रंग सादगी और सात्विकता का रंग है। मां को पीला रंग अधिक प्रिय है। इस मौसम में ठंड कम होने लगती है। पेड़ों पर नई पत्तियां होती हैं और खेतों में पीली सरसों की फसल लहराने लगती है। चारों तरफ पीला-पीला सा सुहावना वातावरण बना दिखाई देता है। और इसी माह में मां सरस्वती का जन्म भी हुआ था। ऐसे में प्रकृति के इस विशेष रंग की चीजें मां अर्पित की जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
बसंत पंचमी पर क्यों होती है कामदेव–रति की पूजा? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!
आज बसंत पंचमी पर अपनी राशि के अनुसार करें ये उपाय, खुल सकती है किस्मत
बसंत पंचमी के दिन क्यों किया जाता है भगवान शिव का तिलक, जानिए क्या होती हैं रस्में
आज बसंत पंचमी के अवसर पर इनमें से कोई भी एक वस्तु 1 ले आएं घर, साल भर बनी रहेगी माता सरस्वती की कृपा
मान्यताओं के अनुसार, पीला रंग समृद्धि, एनर्जी, प्रकाश और आशावाद का भी प्रतीक हैं। ये ब्रेन को एक्टिव करता है और उत्साह बढ़ाता है। आपके दिमाग की नकारात्मकता को दूर करता है और सकारात्मकता की ओर ले जाता है। यानी, पीला रंग अज्ञानता से ज्ञान की ओर ले जाने वाला रंग है। इस तरह ‘बसंत पंचमी’ के दिन पीले रंग की चीजों को माता सरस्वती को अर्पित करके हम मां सरस्वती को ही नहीं बल्कि प्रकृति के प्रति भी सम्मान और आभार प्रकट करते हैं।
बसंत पंचमी के दिन ऐसे करें पूजा
इस दिन सुबह स्नान करने के बाद पीले रंग के वस्त्र धारण करें। मन में माता की पूजन या व्रत का संकल्प लें। इसके बाद एक चौकी पर पीले रंग का कपड़ा बिछाकर मां सरस्वती की प्रतिमा या मूर्ति रखें। इसके बाद पीले वस्त्र, पीला चंदन, हल्दी, केसर, हल्दी से रंगे पीले अक्षत, पीले पुष्प मां को अर्पित करें।
इस दिन ‘मां शारदे’ को पीले रंग के मीठे चावल का भोग लगाएं। विद्यार्थी इस दिन पूजा के समय अपनी किताबों को मां के सामने रखें और उनकी पूजा करें। वहीं, अगर आप संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं तो वाद्य यंत्र माता की पूजा के समक्ष सामने रखें। इसके बाद मां की आरती और वंदना करके आशीर्वाद प्राप्त करें।
Offer things of this color to goddess saraswati on the day of vasant panchami tremendous change will come in life
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सामने आएगा आर्थिक सर्वेक्षण, CM पेश करेंगे बजट, रिपोर्ट से साफ होगा सरकार का रोडमैप
Mar 04, 2026 | 09:42 PMIND vs ENG: क्या सेमीफाइनल में बारिश बनेगी विलेन? मुंबई के मौसम का हाल और ICC के रिजर्व डे का नियम
Mar 04, 2026 | 09:34 PMरात में अजवाइन खाने से होते हैं ये कमाल के फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान!
Mar 04, 2026 | 09:30 PMकांग्रेस-ठाकरे गुट संग शरद पवार की दिल्ली वापसी तय, सुप्रिया सुले ने किया ऐलान
Mar 04, 2026 | 09:28 PMदो सगे भाई दोनों कसाई…सलीम वास्तिक के हमलावरों का यह वीडियो दिल दहला देगा, पुलिस का एक्शन दोनों आरोपी ढेर
Mar 04, 2026 | 09:20 PMPalghar News: वसई-विरार में अमोनिया गैस लीक, अमूल प्लांट में 5 महिला कर्मचारी प्रभावित
Mar 04, 2026 | 09:20 PMमहाराष्ट्र में ऊर्जा क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात, 55 MoU से 78,215 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य
Mar 04, 2026 | 09:08 PMवीडियो गैलरी

बिहार की राजनीति में होगी नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री! निशांत के लिए JDU ने बनाया खास प्लान
Mar 04, 2026 | 01:53 PM
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM
मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM














