आज बसंत पंचमी के अवसर पर इनमें से कोई भी एक वस्तु 1 ले आएं घर, साल भर बनी रहेगी माता सरस्वती की कृपा

Goddess Saraswati: बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती की कृपा पाने के लिए घर में एक विशेष वस्तु लाना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से पूरे साल ज्ञान, बुद्धि और वाणी का आशीर्वाद बना रहता है।
Basant Panchami Auspicious Items
बसंत पंचमी(सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Basant Panchami Auspicious Items: हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाने वाला बसंत पंचमी का पावन पर्व आज 23 जनवरी को मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती की उत्पत्ति हुई थी। इसलिए बसंत पंचमी के दिन सरस्वती माता की पूजा करना बहुत ही लाभकारी माना जाता है।

मां शारदा की आराधना करने से बुद्धि और ज्ञान में वृद्धि होती है। साथ ही कला और शिक्षा के क्षेत्र में अपार सफलता मिलती है। धर्म शास्त्रों में बसंत पंचमी का दिन साल का सबसे शुभ दिनों में से एक माना जाता है। इस दिन अबूझ मुहूर्त होता है। अबूझ मुहूर्त कोई भी शुभ कार्यों को करने के लिए बहुत ही उत्तम माना जाता है। इस मुहूर्त में शुभ कार्य करना फलदायी होता है।

बसंत पंचमी के दिन किन चीजों को घर लाना होता शुभ

बसंत पंचमी के दिन कुछ विशेष शुभ चीजों को घर लाना बहुत ही शुभ बताया गया गया है। कहते हैं कि इन चीजों को घर लाने से जीवन में सुख-समृद्धि, संपन्नता के साथ ही तरक्की मिलती है।

देवी सरस्वती की मूर्ति

ऐसा कहा जाता है कि, बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर मां सरस्वती की मूर्ति घर लेकर आएं। घर लाने के बाद मूर्ति को ईशान कोण यानी उत्तर पूर्व दिशा में साफ और शुद्ध स्थान पर स्थापित करें। सरस्वती माता की मूर्ति घर में स्थापित करने से बच्चों का पढ़ाई में मन लगता है और उन्हें करियर में भी अपार सफलता मिलती है।

पीली कौड़ियां

बसंत पंचमी के दिन पीली कौड़ियां घर लाना भी बहुत ही शुभ और लाभदायक होता है। इस दिन पांच पीली कौड़ियां खरीदकर घर लाएं और फिर इन्हें मां लक्ष्मी के चरणों में रख दें। इसके बाद इन कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या धन वाले स्थान पर रख दें। ऐसा करने से घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होगी।

मोरपंखी का पौधा

बसंत पंचमी के दिन मोरपंखी का पौधा भी घर लाना शुभ होता है इस पौधे को आप घर की पूर्व दिशा में लगाएं। मोरपंखी के पौधे को ड्राइंग रूम या मेन गेट के पास लगा सकते हैं। कहा जाता है कि, मोरपंखी का पौधा घर में रहने से बच्चों की एकाग्रता बढ़ती है और वो शिक्षा के क्षेत्र में नया मुकाम हासिल करते हैं। बता दें कि मोरपंखी पौधा का जोड़े में लाना चाहिए।

विवाह से जुड़ी वस्तुएं

बसंत पंचमी के दिन विवाह से जुड़ी चीजें भी घर लाना शुभ होता है। इस दिन विवाह के कपड़े, आभूषण और श्रृंगार की चीजों की खरीद सकते हैं। कहा जाता है कि ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में मधुरता और खुशहाली बनी रहती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com