Mango Kheer: गर्मियों में आम से बनाएं शाही मैंगो खीर, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने का करेगा मन
Mango Kheer Recipe: अगर आप गर्मियों में आम से कुछ खास और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो शाही मैंगो खीर एक बेहतरीन विकल्प है। जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी और जरूरी सामग्री।
- Written By: सीमा कुमारी
मैंगो खीर (सौ.सोशल मीडिया)
Mango Kheer At Home: गर्मियों का मौसम आते ही आम की मिठास हर घर की रसोई का हिस्सा बन जाती है। आम से मैंगो शेक, आमरस, आइसक्रीम और कई तरह की रेसिपी बनाई जाती हैं। अगर इस बार आप कुछ नया, स्वादिष्ट और घर पर आसानी से बनने वाला समर डेज़र्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो मैंगो खीर आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है।
दूध, चावल और रसीले पके आम से तैयार होने वाली यह खीर स्वाद में बेहद क्रीमी होती है और बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को पसंद आती है।
मैंगो खीर बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
- 1 लीटर फुल क्रीम दूध
- ½ कप बासमती चावल (धोकर 30 मिनट भिगोए हुए)
- 1 कप पके आम का गूदा
- 4-5 बड़े चम्मच चीनी (स्वादानुसार)
- ½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- 8-10 कटे हुए बादाम
- 8-10 कटे हुए काजू
- 1 बड़ा चम्मच कटा हुआ पिस्ता
- थोड़ा-सा केसर
घर पर ऐसे तैयार करें स्वाद से भरपूर मैंगो खीर
सबसे पहले एक भारी तले वाले बर्तन में दूध को अच्छी तरह उबाल लें। अब इसमें पहले से भिगोए हुए चावल डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं। जब चावल पूरी तरह गल जाएं और खीर गाढ़ी हो जाए, तब इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
अब गैस बंद कर दें और खीर को पूरी तरह ठंडा होने दें।
सम्बंधित ख़बरें
Dry Hair Tips: रूखे बालों को सिल्की और चमकदार बनाएंगे ये 6 घरेलू उपाय, पहली बार में ही दिखने लगेगा फर्क
Crispy Corn In Air Fryer: बारिश में बिना तेल के बने हेल्दी क्रिस्पी कॉर्न का लें मजा, नोट करें रेसिपी
Aishwarya Rai Beauty Secret: 50 की उम्र में भी कैसे बरकरार है ऐश्वर्या राय की ग्लोइंग स्किन? जानें सिंपल स्किन
क्या आपकी हड्डियां अंदर ही अंदर खोखली हो रही हैं? डॉक्टर ने बताए 5 फूड्स जो पूरी कर सकते हैं कैल्शियम की कमी
जब खीर सामान्य तापमान पर आ जाए, तब उसमें ताजे पके आम का गूदा मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें। ध्यान रखें कि गर्म खीर में आम का गूदा बिल्कुल न डालें, क्योंकि इससे दूध फट सकता है।
ये भी पढे़ं–Dry Hair Tips: रूखे बालों को सिल्की और चमकदार बनाएंगे ये 6 घरेलू उपाय, पहली बार में ही दिखने लगेगा फर्क
अंत में ऊपर से बादाम, काजू, पिस्ता और केसर डालकर सजाएं। खीर को कुछ देर फ्रिज में ठंडा होने दें और फिर ठंडी-ठंडी मैंगो खीर पूरे परिवार के साथ सर्व करें।
गर्मियों में मैंगो खीर खाना क्यों माना जाता है खास?
मैंगो खीर सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि पोषण के लिहाज से भी एक शानदार समर डेज़र्ट है। इसमें मौजूद आम विटामिन A और C का अच्छा स्रोत होता है, जबकि दूध शरीर को कैल्शियम और प्रोटीन प्रदान करता है। वहीं ड्राई फ्रूट्स हेल्दी फैट्स, फाइबर और कई जरूरी मिनरल्स की पूर्ति करते हैं।
स्वाद के साथ सेहत का भी मिलेगा भरपूर फायदा
गर्मियों में मैंगो खीर खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है। यह लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करती है और थकान महसूस होने पर ताजगी का एहसास भी दिला सकती है। सीमित मात्रा में सेवन करने पर यह बच्चों और बड़ों दोनों के लिए स्वादिष्ट और पौष्टिक समर डेज़र्ट साबित हो सकती है।
