National Milk Day: गाय-भैंस का दूध नहीं पचता? कोई बात नहीं, ट्राई करें ये 5 लैक्टोज-फ्री मिल्क

Lactose Free Milk: दूध पीने के बाद पेट में गैस, ब्लोटिंग या दस्त की समस्या होती है तो इसकी वजह लैक्टोज इनटॉलरेंस हो सकती है। ऐसे में सोया, बादाम और ओट्स मिल्क जैसे 5 प्लांट बेस्ड मिल्क आजमा सकते हैं।
national milk day 5 lactose free milk alternatives.
प्लांट बेस्ड मिल्कफोटो.सोशल मीडिया

Plant Based Milk: 26 नवंबर को भारत में नेशनल मिल्क डे मनाया जाता है। दूध को कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन B12 जैसे पोषक तत्वों का स्रोत माना जाता है। लेकिन कई लोगों को दूध पीने के बाद पेट में गैस, दर्द, ब्लोटिंग या दस्त की शिकायत होने लगती है।

इसकी एक वजह लैक्टोज इनटॉलरेंस हो सकती है। दूध में नेचुरली लैक्टोज नाम की शुगर होती है। इसे पचाने के लिए शरीर को लैक्टेज एंजाइम की जरूरत होती है। जब छोटी आंत पर्याप्त लैक्टेज नहीं बना पाती, तब हमारा आंत दूध में मौजूद लैक्टोज को ठीक से पचा नहीं पाता है। ऐसे लोगों के लिए प्लांट बेस्ड मिल्क अच्छा ऑप्शन है।

1. सोया मिल्क

Soya Milk
सोया मिल्कफोटो.सोशल मीडिया

सोया मिल्क गाय और भैंस के दूध का अच्छा प्लांट बेस्ड ऑप्शन है। इसमें दूसरे प्लांट मिल्क की तुलना में अधिक प्रोटीन होता है। अनस्वीटेंड और कैल्शियम व विटामिन D से फोर्टिफाइड सोया मिल्क अच्छा ऑप्शन है।

2. बादाम मिल्क

Badam Milk
बादाम मिल्कफोटो.सोशल मीडिया

बादाम मिल्क हल्का और स्वाद में थोड़ा नटी होता है। इसमें कैलोरी और प्रोटीन दोनों कम होते हैं। ऐसे में जो लोग कम कैलोरी वाला प्लांट-बेस्ड ड्रिंक चाहते हैं, वे इसे आजमा सकते हैं।

3. ओट्स मिल्क

Oats Milk
ओट्स मिल्कफोटो.सोशल मीडिया

ओट्स मिल्क ओट्स से तैयार किया जाता है और इसका स्वाद हल्का मीठा होता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट होते हैं और कुछ उत्पादों में फाइबर भी मिलता है। इसे चाय, कॉफी और स्मूदी में इस्तेमाल किया जा सकता है।

4. कोकोनट मिल्क

Coconut Milk
कोकोनट मिल्कफोटो.सोशल मीडिया

कोकोनट मिल्क प्राकृतिक रूप से लैक्टोज-फ्री होता है। इसका इस्तेमाल स्मूदी, करी और कई दूसरी डिश में किया जाता है। इसमें फैट की मात्रा अलग-अलग होती है। बता दें कि डिब्बे में मिलने वाला कुकिंग कोकोनट मिल्क और कार्टन वाला नारियल ड्रिंक में फैट की मात्रा अलग होती है।

national milk day 5 lactose free milk alternatives.
Calcium Rich Foods: दूध नहीं पीते तो कैल्शियम कैसे पूरा करें? डाइट में शामिल करें ये 7 चीजें

5. राइस मिल्क

Rice Milk
राइस मिल्कफोटो.सोशल मीडिया

राइस मिल्क चावल से तैयार किया जाता है और इसका स्वाद हल्का मीठा होता है। यह भी नेचुरली लैक्टोज-फ्री है। हालांकि, इसमें प्रोटीन कम और कार्बोहाइड्रेट ज्यादा होते हैं। डायबिटीज के मरीजों को इसे चुनते समय विशेष सावधानी रखनी चाहिए।

संबंधित खबरें

No stories found.