Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 25 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Indian Silk Sarees: बनारसी से कांजीवरम तक, हर महिला की अलमारी में जरूर होनी चाहिए ये 10 शाही सिल्क साड़ियां

Must Have Silk Sare: भारत में साड़ी सिर्फ एक परिधान नहीं, बल्कि परंपरा, संस्कृति और शान की पहचान है। शादी-ब्याह से लेकर तीज-त्योहार यानू हर छोटे-बड़े फंक्शन में महिलाएं साड़ी को गर्व से पहनती हैं।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jun 25, 2026 | 04:41 PM

सिल्क साड़ी (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Indian Silk Sarees: भारत के हर राज्य की अपनी बुनाई है और अपनी साड़ी है। इन सबमें सिल्क की साड़ियां एक अलग स्थान रखती हैं। जब भी किसी की शादी होती है, तो उस वेडिंग वार्डरोब में कुछ सिल्क की साड़ियां जरूर होती है, जो सालों साल चलती हैं।

एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक और इनकी खास बात है कि यह कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होती है। आज बात करेंगे 10 ऐसी साड़ियों के बारे में जो आपकी अलमारी में जरूर होनी चाहिए।

बनारसी सिल्क साड़ी (उत्तर प्रदेश)

साड़ियों में बनारसी साड़ी का नाम सबसे ऊपर आता है। वाराणसी में बनने वाली इन साड़ियों में सोने की परतों का इस्तेमाल किया जाता है। साड़ियों के पल्लू से लेकर बॉर्डर तक में रेशम के धागों के साथ सोने-चांदी की तारे पिरोई जाती है। एक बनारसी साड़ी को तैयार करने में 15 दिन से लेकर 6 महीने तक का समय लगता है। बनारस की साड़ियों की मांग पूरे विश्व भर में होती है। विश्वभर में इसकी बूटेदार डिजाइन, मुगल शैली की बेल बुटियां और हाथ की महीन कारीगरी इसे अलग पहचान देती हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Hair Care Tips: बेजान और रूखे बालों में नई जान भर देंगे ये 10 आसान टिप्स, लंबे समय तक रहेंगे सॉफ्ट-सिल्की

नागपुर दीक्षाभूमि अपडेट: विलास गजघाटे को कमान सौंपने की कोशिश से भड़का विवाद, ट्रस्टियों में अविश्वास चरम पर

Street Food Lovers: भारत के इन 8 चटपटे व्यंजनों के आगे फीके पड़ जाते हैं बड़े-बड़े पकवान

नागपुर में छात्रों की सुरक्षा से खिलवाड़! 141 ट्यूशन क्लासेस में मिलीं खामियां, कार्रवाई के दावों पर बहस

सिल्क साड़ी (फोटो.सोशल मीडिया)

कांजीवरम सिल्क साड़ी (तमिलनाडु)

तमिलनाडु के कांचीपुरम शहर में बनने वाली कांजीवरम साड़ी को ‘साड़ियों की रानी’ कहा जाता है। मलबरी सिल्क के धागों से तैयार की जाने वाली इन साड़ियों का बॉर्डर चौड़ा होता है। इसमें असली जरी का इस्तेमाल किया जाता है।

भागलपुरी सिल्क (बिहार)

बिहार के भागलपुर को ‘सिल्क सिटी’ कहा जाता है। भागलपुरी सिल्क को दुनिया भर में उसके नेचुरल टेक्सचर के लिए जाना जाता है। भागलपुरी सिल्क को GI टैग भी मिला हुआ है।

सिल्क साड़ी (फोटो.सोशल मीडिया)

मूंगा सिल्क (असम)

असम की मूंगा सिल्क दुनिया की सबसे दुर्लभ रेशम के कीड़े से बने धागों से बनाई जाती है। मूंगा रेशम विशेष कीड़ों से प्राप्त होता है, जो केवल असम के मौसम में पनपते हैं। ये सिल्क इसलिए भी खास है क्योंकि इसकी प्राकृतिक सुनहरी चमक कभी फीकी नहीं पड़ती और ये हमेशा नए की तरह ही दिखते हैं।

सिल्क साड़ी (फोटो.सोशल मीडिया)

पैठणी सिल्क (महाराष्ट्र)

महाराष्ट्र की पैठणी साड़ी कोई ऐसी-वैसी साड़ी नहीं है, इसे तैयार करने में एक साल से अधिक का समय लगता है। महाराष्ट्र के बुनकरों के हाथों का कमाल इस साड़ी के पल्लू से लेकर बॉर्डर तक में झलकता है।

बालूचरी सिल्क (पश्चिम बंगाल)

पश्चिम बंगाल की बालूचरी साड़ियों पर पौराणिक कथाओं जैसे- रामायण, महाभारत और लोककथाओं के दृश्य बुने जाते हैं। बालूचरी सिल्क को भी GI टैग का दर्जा मिला हुआ है। इसकी कीमत 25 हजार से 2 लाख रुपए या उससे अधिक भी हो सकती है।

सिल्क साड़ी (फोटो.सोशल मीडिया)

ये भी पढ़ें- Hair Care Tips: बेजान और रूखे बालों में नई जान भर देंगे ये 10 आसान टिप्स, लंबे समय तक रहेंगे सॉफ्ट-सिल्की

पटोला सिल्क (गुजरात)

पटोला भारत की सबसे मुश्किल डबल इकट बुनाई वाली साड़ियों में शामिल है। इसके धागों को पहले रंगा जाता है, फिर डिजाइन के अनुसार बुना जाता है। एक साड़ी बनाने में कई महीने लग सकते हैं। पटोला को भी GI मान्यता प्राप्त है।

Must have indian silk sarees banarasi kanjivaram patola paithani

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 25, 2026 | 04:41 PM

Topics:  

  • Fashion Tips
  • Hindi News
  • Lifestyle News
  • style
  • Wedding

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.