

PM Modi Gifts Muga Silk Stole To PM Meloni: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को जब मेलोडी चॉकलेट गिफ्ट किया, तो इंटरनेट पर तस्वीरें व वीडियो वायरल हो गई। सभी को पीएम द्वारा दिया गया तोहफा पसंद आया, लेकिन इतना ही नहीं पीएम ने मेलोनी को दो और तोहफे दिए।
इन तोहफों में पीएम ने भारत की संस्कृति लपेटकर मेलोनी को गिफ्ट की। असम व मणिपुर की ये दो खास सिल्क बेहद दुर्लभ रेशम से बनाए जाते हैं। पीएम मोदी ने इस गिफ्ट के जरिए वोकल फॉर लोकल को भी प्रोमोट किया है।
असम में बनने वाले मूंगा सिल्क को गोल्डन सिल्क भी कहा जाता है। इसे ब्रम्हापुत्र घाटी की खास और दुर्लभ रेशम से बनाया जाता है। इसकी खासियत है कि यह बिल्कुल नेचुरल और एन्वायरमेंट फ्रेंडली होता है। इसमें केमिकल या डाई का इस्तेमाल नहीं होता है। यह सिल्क पसीना सोखने और धूप से बचाने में भी मददगार है। असम की सुनहरी रेशन की बनावट इटली की लग्जरी टेक्सटाइल व डिजाइन से मेल खाती है। यह पीढ़ी दर पीढ़ी चलने वाला फैब्रिक है।
आंकड़ों के अनुसार, मूंगा सिल्क का बाजार तकरीबन 200 करोड़ रूपए का है। चूंकि यह बेहद दुर्लभ रेशम से बनाया जाता है, इसलिए इस स्टोल की कीमत 3500 रुपए से लेकर 38000 रूपए तक है। मिक्स मूंगा सिल्क की कीमत कम होती है, लेकिन प्योर मूंगा सिल्क महंगा होता है।
मणिपुर की शिरूई लिली सिल्क मणिपुर के दुर्लभ फूल से प्रेरित होती है। पीएम द्वारा तोहफे में दी गई इस स्टोल का रंग है और बॉर्डर लाल है। इस पर घंटी के आकार के गुलाबी रंग के फूल बने हैं। असल में यह बेहद नाजुक फूल होता है। इसकी पंखुड़ियां लाल व सफेद होती है। दुनिया में केवल मणिपुर में खिलने वाले इस फूल के डिजाइन में बनी यह स्टोल हिमालयी कारीगरी और भारतीय संस्कृति का संगम है।
वैसे तो तोहफे का कोई मोल नहीं होता है। लेकिन जानकारी के लिए बता दें कि इसकी कीमत 2000 रूपए से लेकर 10,000 रूपए तक हो सकती है। इसकी कीमत इसकी क्वालिटी और बुनाई पर निर्भर करती है।
खबरों के अनुसार, मोदी ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री को ऑर्किड पेंटिंग और पेपरवेट, राजा को सेलबोट मॉडल, रानी को पाम लीफ पट्टचित्र, राजकुमार को कलमकारी पेंटिंग उपहार स्वरूप दी। इसके अलावा स्वीडन के प्रधानमंत्री को शांतिनिकेतन मैसेंजर बैग, लोकतक चाय, लद्दाख प्योर वूल स्टोल, यूएई के प्रेजिडेंट को केसर आम और मेघालय अन्नानास तथा शहजादे को मिथिला के मखाने भेंट किया। इन तोहफों के जरिए पीएम मोदी ने भारत की विरासत को दुनिया भर में बांटा है।