- Hindi News »
- Lifestyle »
- Must Eat Kulfa Saag In Winter There Will Be Many Benefits
इस मौसम ज़रूर खाएं ‘ये’ साग, होंगे कई फायदे
- Written By: मृणाल पाठक

-सीमा कुमारी
सर्दी के दिनों में लोग जमकर हरी-सब्जियां खाते हैं। खासकर, साग। ऐसा इसलिए, क्योंकि इन दिनों बाजार में साग (Saag) की भरमार होती है। जिनमें नॉर्मल तौर पर सरसों, मेथी, पालक और बथुए जैसे साग खाना ही लोग अधिक पसंद करते हैं। लेकिन, इन्हीं साग में से एक है, ‘कुल्फा का साग’ (Kulfa Saag) जिसके बारे में शायद कम लोग ही जानते हैं।
ये साग टेस्ट में जायकेदार होता ही है, साथ ही विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर भी होता है। ऐसे में इसका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आइए जानें ‘कुल्फा साग’ के फायदों के बारे में –
सम्बंधित ख़बरें
Weight Loss Tips: मक्खन की तरह पिघलेगी जिद्दी चर्बी! बस जान लें जीरा पानी पीने का ये सही तरीका और समय
सावधान! गर्मियों में ज्यादा पानी है खतरे की घंटी! शरीर में हो सकती है इन 2 चीजों की कमी
कहीं आप तो नहीं बन रहे ओवर कंट्रोलिंग पैरेंट? जानें बच्चों से डील करने का सबसे बेस्ट तरीका
क्या आप हैं मानसिक रुप से स्वस्थ? इन 5 लक्षणों से 1 मिनट में जानें अपनी दिमागी सेहत का हाल!
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए भी आप कुल्फा साग को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। कुल्फा में कैरोटेनोइड्स, विटामिन-ए और बीटा-कैरोटीन पाया जाता है जिसको आंखों की रोशनी के लिए काफी अच्छा माना जाता है।
‘कुल्फा साग’ एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। ऐसे में इसका सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली और तंत्रिका तंत्र को मजबूत करने में मदद करता है, जिसके कारण जल्दी-जल्दी बीमार होने की दिक्कत से निजात मिलती है।
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि, ‘कुल्फा साग’ खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि, कुल्फा साग में कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व काफी मात्रा में पाए जाते हैं। इसको खाने से ऑस्टियोपोरोसिस होने के चांस भी काफी कम हो जाते हैं। इतना ही नहीं ये दांतों को मजबूती देने में भी मददगार होता है।
‘कुल्फा साग’ में ग्लूकोज और ब्लड में शुगर की मात्रा को कंट्रोल करने की क्षमता भी होती है। इस साग को आप सब्जी के तौर पर तो डाइट में शामिल कर ही सकते हैं। इसके साथ ही दाल के साथ पकाकर भी इसका टेस्ट ले सकते हैं।
Must eat kulfa saag in winter there will be many benefits
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026: पर्पल कैप की जंग में बड़ा उलटफेर! इन 2 भारतीय गेंदबाजों ने दिग्गजों को पछाड़कर टॉप पर जमाया कब्जा
Apr 15, 2026 | 05:56 PMघोटाला: नासिक के 1152 स्कूलों में जांच पूरी, फर्जी उपस्थिति दिखाने के लिए पूर्व छात्रों का लिया सहारा
Apr 15, 2026 | 05:55 PM‘सरेंडर का सवाल ही नहीं’; राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने अमेरिका को दी सीधी चुनौती, परमाणु मुद्दे पर बढ़ी रार!
Apr 15, 2026 | 05:53 PMAsha Bhosle के निधन पर भावुक हुए आयुष्मान खुराना, जनाई भोसले ने दादी को याद कर शेयर किया वीडियो
Apr 15, 2026 | 05:51 PMबिहार सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, JDU के हाथ से निकले कई अहम मंत्रालय; यहां देखें पूरी लिस्ट
Apr 15, 2026 | 05:48 PMमहाराष्ट्र में शिंदेसेना का मिशन बूथ: पालघर में श्रीकांत शिंदे ने भरा जोश, BJP के बाद नंबर 2 बनने की तैयारी
Apr 15, 2026 | 05:47 PMRCB vs LSG: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी?
Apr 15, 2026 | 05:36 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM














