मुल्तानी मिट्टी बालों के लिए बेहद फायदेमंद, (सौ.सोशल मीडिया)
Multani Mitti For Hair care: काले लंबे और घने बाल हर किसी की ख्वाहिश होते हैं। बालों की खूबसूरती न सिर्फ आपकी शख्सियत को निखारती है बल्कि आपके कॉन्फिडेंस को भी बढ़ाती है, लेकिन गलत खान-पान की वजह से बालों की समस्याएं, जैसे- बालों का झड़ना रूसी बालों का कमजोर होना आदि आम बात हो गई है।
ऐसे में बालों को सिल्की और घने बनाने के लिए लोग तमाम तरह के उपाय भी अपनाते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल से आप हेयर प्रॉब्लम्स से छुटकारा पा सकते हैं। ऐसे में आइए जानते है मुल्तानी मिट्टी हेयर मास्क बनाने का सही तरीका।
मुल्तानी मिट्टी बालों के लिए बेहद फायदेमंद
ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, मुल्तानी मिट्टी बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह बालों को मजबूत, चमकदार और मुलायम बनाने में सहायक सबित होता है। आप मुल्तानी मिट्टी से कई तरह के हेयर मास्क तैयार कर सकते हैं।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
रूखे और बेजान बालों के लिए फायदेमंद
आपको बता दें कि, मुल्तानी मिट्टी रूखे और बेजान बालों के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता हैं। इसके लिए दो बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक चम्मच दही और एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे बालों पर अप्लाई करें और 20 मिनट बाद इसे धो लें।
ऑयली बालों के लिए फायदेमंद
मुल्तानी मिट्टी ऑयली बालों के लिए फायदेमंद होता हैं। इसके लिए दो बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक चम्मच दही और एक छोटा चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को 20 मिनट के लिए अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं, फिर पानी से धो लें। इस हेयर मास्क की मदद से आप ऑयली बालों की समस्या से निजात पा सकते हैं।
झड़ते बालों का लिए हेयर मास्क
अगर आप झड़ते बालों से परेशान हैं, तो आप मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप दो बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी में दो चम्मच पिसा हुआ मेथी दाना पाउडर और एक चम्मच दही मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और इसे स्कैल्प पर अप्लाई करें। 20 मिनट बाद सिर धो लें। ऐसा करने से जल्द ही झड़ते बालोंसे निजात पा सकते हैं।