-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Monsoon Skincare Tips For Glowing And Healthy Skin During Monsoon
Monsoon Skincare Tips: बारिश में भी चेहरे का ग्लो रहेगा बरकरार, इन 8 तरीकों से रखें त्वचा का ख्याल
- Written By: रीता राय सागर
Skincare In Monsoon: भारत में मानसून के आते ही गर्मी से राहत तो मिलती है, लेकिन ह्यूमिडिटी से त्वचा पर मुहांसे, फंगल इंफेक्शन व ड्राईनेस की प्रॉब्लम बढ़ जाती है। इसलिए मानसून में स्किनकेयर जरूरी है।

मानसून स्किनकेयर (फोटो.सोशल मीडिया)
Monsoon Skincare: मानसून आते ही मौसम में नमी, उमस और तापमान में उतार-चढ़ाव होने लगता है, जिसका सीधा असर हमारी स्किन पर पड़ता है। जहां गर्मियों में स्किन ड्राय हो जाती है, वहीं बारिश के मौसम में ऑयली, चिपचिपी और ब्रेकआउट्स से भर जाता है।
ऐसे में स्किन केयर रूटीन को बदलना बेहद जरूरी हो जाता है। कई बार हम वही पुराना स्किन केयर फॉलो करते रहते हैं, जो मानसून के लिए सही नहीं होता। जैसे हेवी मॉइश्चराइज़र लगाना, चेहरे को बार-बार धोना या पसीने की स्किन को बिना साफ किए ही छोड़ देना। ये छोटी-छोटी गलतियाँ स्किन पर दाने, पिंपल्स, फंगल इंफेक्शन या पिगमेंटेशन का कारण बन जाती हैं। आइए जानते हैं मानसून में कैसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल।
प्रोफेशनल क्लींजिंग
मानसून स्किन केयर के लिए सफाई पहला कदम है। नमी और प्रदूषण के कारण हमारे चेहरे पर गंदगी और तेल जमा हो जाता है। अपने चेहरे को साफ करने के लिए माइल्ड क्लींजर का इस्तेमाल करें, क्योंकि यह आपकी त्वचा के नेचुरल प्रोटेक्शन लेयर को नुकसान पहुंचाएं बिना प्राकृतिक सुरक्षात्मक परत को नुकसान पहुंचाएं बिना pH को बैलेंस करता है। सुबह और सोने से पहले अपना चेहरा धोएँ और रगड़ने की बजाय थपथपाकर सुखाएँ। आप अपनी त्वचा को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए सोप फ्री क्लींजर का उपयोग कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
चेहरे पर चाहिए कुदरती निखार? अपनाएं दादी-नानी के बताए ये 5 देसी नुस्खे, त्वचा दिखेगी चमकदार और फ्रेश
Jaya Parvati Vrat: जया पार्वती व्रत इस कथा के बिना है अधूरा, ज़रूर करें पाठ, मनोकामनाएं होंगी पूरी
Perimenopause: 40 की उम्र से पहले दिख सकते हैं पेरीमेनोपॉज के संकेत, इन लक्षणों को भूलकर भी न करें इग्नोर
Ananya Panday: अनन्या पांडे के ब्राइडल लहंगे ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, गौरव गुप्ता की डिजाइन ने जीता दिल
एक्सफोलिएशन
एक्सफोलिएट करने से डेड स्किन सेल्स हट जाते हैं, जिससे आपकी त्वचा तरोताजा और चमकदार दिखती है, लेकिन जरूरत से ज्यादा एक्सफोलिएशन चेहरे को नुकसान पहुंचा सकती है। इससे स्किन का नेचुरल ऑयल कम होने लगता है और ड्राईनेस बढ़ जाती है और सीबम प्रोडक्शन भी बढ़ जाता है। सेंसिटिव त्वचा के लिए, सप्ताह में दो बार उपयुक्त एक्सफोलिएंट का इस्तेमाल करें। एक्सफोलिएशन से रक्त संचार में भी सुधार होता है, लेकिन चेहरे के एक्सफोलिएशन के लिए माइल्ड और अपनी स्किन टाइप के हिसाब से ही एक्सफोलिएटर चुनें।
मॉइश्चराइजर (फोटो.सोशल मीडिया)
मॉइश्चराइजर
मानसून में नमी बनाए रखना उतना ही ज़रूरी है जितना कि अन्य मौसम में। अगर आपकी त्वचा ड्राई है, तो नम त्वचा पर मॉइश्चराइजर लगाएँ। यह नमी को लॉक करेगा और आपकी त्वचा को मुलायम बनाए रखेगा। ऑयली त्वचा के लिए, नॉन-कॉमेडोजेनिक और वॉटर बेस्ड मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।
मेकअप कम से कम करें
मानसून में चेहरे पर भारी मेकअप से बचना चाहिए। भारी मेकअप पोर्स को बंद कर सकता है, जिससे मुहांसे हो सकते हैं। मानसून के मौसम में त्वचा की देखभाल के लिए “कम ही ज़्यादा है” के मंत्र का पालन करें। अपनी त्वचा को सांस लेने देने के लिए वाटरप्रूफ, हल्के मेकअप का इस्तेमाल करें।
(फोटो.सोशल मीडिया)
सनस्क्रीन लगाएँ
मानसून में सबसे बड़ी गलती यही होती है कि सनस्क्रीन का इस्तेमाल छोड़ देते हैं। सनस्क्रीन सिर्फ़ गर्मियों के लिए ही नहीं है, यह हानिकारक UV किरणों से भी सुरक्षा प्रदान करता है, जो मानसून के मौसम में भी त्वचा को नुकसान से बचाती है। UVA और UVB किरणों से बचाने के लिए यह जरूरी है।
क्ले मास्क का इस्तेमाल करें
क्ले मास्क अतिरिक्त तेल को सोख लेते हैं, अशुद्धियों को दूर करते हैं और आपकी त्वचा को डिटॉक्सीफाई करते हैं। ऑयली या मुहांसे वाली त्वचा के लिए मानसून में क्ले मास्क का इस्तेमाल बेहतरीन हैं। आप अर्थ मास्क या मुल्तानी मिट्टी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
क्ले मास्क (फोटो.सोशल मीडिया)
अपनी त्वचा पर विटामिन सी का करें इस्तेमाल
विटामिन सी सीरम स्किन को सनडैमेज से प्रोटेक्ट करता है और कोलेजिन को बढ़ाता है, जो स्वस्थ, चमकदार त्वचा पाने में मदद करता है। विटामिन सी चेहरे के दाग-धब्बों को भी कुछ हद तक कम करता है।
ये भी पढ़ें- Yoga For Glowing Skin: बिना महंगे स्किनकेयर के पाएं नेचुरल ग्लो, रोजाना करें ये आसान योगासन
पैरों की अतिरिक्त देखभाल
मानसून के दौरान नमी और गंदे पानी से पैरों में इंफेक्शन बढ़ जाता है। उन्हें साफ, सूखा और हाइड्रेटेड रखें। जब भी संभव हो खुले जूते पहनें।
Monsoon skincare tips for glowing and healthy skin during monsoon
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जंतर-मंतर आंदोलन का मेंटल हेल्थ कनेक्शन! CJP को विशेषज्ञों ने दी चेतावनी, जानें किस बात का है खतरा
Jul 27, 2026 | 06:21 PMलोक परीक्षा विधेयक, 2026 पर खत्म हुआ गतिरोध, विपक्ष-सत्ता पक्ष आए साथ; मंगलवार को लोकसभा में होगी चर्चा
Jul 27, 2026 | 06:20 PM‘द ट्रेटर्स 2’ का इंतजार खत्म, प्राइम वीडियो ने नए सीजन की रिलीज डेट का किया खुलासा
Jul 27, 2026 | 06:14 PMबगावत के बाद जन्मदिन की बधाई! बागी सांसद संजय जाधव की उद्धव ठाकरे को शुभकामनाओं से सियासी हलचल
Jul 27, 2026 | 06:14 PMघर के अंदर गायब हो जाता है 5G? Jio की SmartWalls तकनीक बदल सकती है सबकुछ, जानिए कैसे करेगी कमाल
Jul 27, 2026 | 06:11 PMप्रयागराज की 126 शत्रु संपत्तियों पर केंद्र की नजर; नए सिरे से होगा मूल्यांकन, गृह मंत्रालय ने दिए निर्देश
Jul 27, 2026 | 06:08 PMस्विमिंग पूल में बाइक लेकर पहुंचा राइडर! वायरल रील देखकर हंसी नहीं रोक पाए लोग
Jul 27, 2026 | 06:03 PMवीडियो गैलरी

नवभारत लाइव के सवाल का बड़ा असर; सवाल उठते ही भोपाल पुलिस के आरक्षक ने अपनी ही बाइक का काटा चालान- देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 05:52 PM
50 करोड़ का खेल और रातों-रात बदले टीआई; दतिया उपचुनाव से पहले जीतू पटवारी का धमाकेदार वार, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:48 PM
अब तो नरोत्तम मिश्रा पर भी भरोसा नहीं, जीतू पटवारी का बीजेपी पर बड़ा हमला; जानिए क्या है पूरा मामला- VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:38 PM
मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन ओवैसी! ये क्या बोल गए मौलाना रशीदी, यूपी चुनाव से पहले दी सख्त चेतावनी
Jul 27, 2026 | 02:20 PM
चार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
Jul 27, 2026 | 12:31 PM
‘जब तक जिंदा हूं परिवार को कमजोर नहीं होने दूंगा’— भरत तिवारी के घर पहुंचे पप्पू यादव-VIDEO
Jul 27, 2026 | 11:29 AM














