Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Monsoon Makeup Tips: मानसून में मेकअप को रखना है लॉन्ग लास्टिंग, तो फॉलो करें ये आसान टिप्स

Makeup Tips: क्या आप भी बारिश के मौसम में मेकअप के फैल जाने के डर से मेकअप का इस्तेमाल नहीं करती हैं, तो आज हम आपको बता रहे हैं कुछ बेहतरीन टिप्स, जिसे फॉलो करके आप बिंदास मेकअप कर सकेंगी।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jun 01, 2026 | 05:38 PM

मेकअप टिप्स (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Monsoon Makeup Tips: बारिश के मौसम में वातावरण में नमी बहुत ज्यादा होती है, जिससे पसीना और चिपचिपाहट बढ़ जाती है। ऐसे में मेकअप पूरी तरह से खराब हो जाता है और लुक बिगड़ जाता है। इसके लिए कुछ मेकअप टिप्स को फॉलो करके इन परेशानियों से बचा जा सकता है।

मानसून में मेकअप को लॉन्ग लास्टिंग बनाने के लिए मेकअप प्रोडक्ट्स का चुनाव बहुत सोच-समझकर करना चाहिए। यहां जानिए एक्सपर्ट के टिप्स, जो इस सीजन आपके मेकअप को खूबसूरत तो दिखाएंगे ही, मेकअप भी लंबे समय तक चलेगा।

चेहरे पर मेकअप से पहले इन बातों का रखें ख्याल

  • बरसात के मौसम में मेकअप से पहले 5-10 मिनट तक चेहरे पर बर्फ की मसाज करें। ऐसा करने से मेकअप ज्‍यादा देर तक टिका रहेगा। इस सीजन में सिर्फ लाइट वॉटरप्रूफ मेकअप का ही इस्तेमाल करें।
  • आंखों के लिए वॉटरप्रूफ काजल या आईलाइनर का इस्तेमाल करें।
  • इस मौसम में हैवी मॉइचराइजिंग क्रीम, ऑयली फाउंडेशन और क्रीम बेस्ड कलर मेकअप करने से बचें। इससे मेकअप पिघलने लगता है। जरूरत पड़ने पर फेस पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • मेकअप के बेस के लिए मैट कॉम्पैक्ट या कैलामाइन लोशन का इस्तेमाल अच्छा रहेगा।
  • फाउंडेशन के चुनाव में अकसर महिलाएं गलतियां कर जाती हैं। अपनी स्किन टोन से लाइटर शेड का फाउंडेशन लगाने की गलती ज्‍यादातर महिलाएं करती हैं। ऐसा करने पर मास्क जैसा लुक आता है। अपनी स्किन टोन से मैच करता हुआ ही फाउंडेशन लगाएं।
  • यदि आप भी मेकअप करेक्टर या कंसीलर भी बहुत ज्‍यादा यूज करती हैं, तो इससे भी फाइन लाइंस हाइलाइट होंगी, इसलिए कंसीलर के ज्‍यादा इस्तेमाल से बचें।
  • लाइट ब्लश अप्लाई करें। क्रीम ब्लशर वॉटर फ्रेंडली होते हैं, इसलिए भीगने पर भी सिर्फ टिश्यू से हल्‍के हाथों से थपथपाएं। इससे ब्लश वैसा ही रहेगा।

मानसून मेकअप टिप्स (फोटो.सोशल मीडिया)

सम्बंधित ख़बरें

Leather Pant Fashion: ब्लैक लेदर ट्राउजर में समंथा का 10/10 मॉडर्न लुक, जानें कैसे करें इसे रीक्रिएट

Skin Care Tips: चेहरा होगा ग्लोइंग और बेदाग, जरूर ट्राई करें पपीते से बना ये होममेड फेस पैक

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में गर्मी पर बारिश का ब्रेक, लेकिन मानसून की एंट्री होगी लेट, आज यहां अलर्ट

Silver Jewellery Fashion: सिल्वर ज्वैलरी पहनते समय अपनाएं ये टिप्स, हर आउटफिट में दिखेंगी एलीगेंट

होंठों के लिए

  • इस सीजन क्रीमी, ग्लॉसी लिपस्टिक से दूर रहें। बरसात में लॉन्ग लास्टिंग पाउडर मैट टोन्स या क्रीम मैट लिप कलर्स सही रहते हैं।
  • ज्‍यादा डार्क लिपस्टिक लगाने से आपको ओल्ड व मैच्योर लुक मिलेगा। बेहतर होगा पिंकिश टोन्स ट्राई करें। आप चाहें तो लिप ग्लॉस भी ट्राई कर सकती हैं। यह आपको यंग और वाइब्रेंट लुक देगा।

ये भी पढ़ें- Leather Pant Fashion: ब्लैक लेदर ट्राउजर में समंथा का 10/10 मॉडर्न लुक, जानें कैसे करें इसे रीक्रिएट

आंखों के लिए मेकअप

  • क्रीम के बजाय पाउडर आईशैडो लगाएं। इस मौसम के लिए शीयर और पेस्टल शेड्स का इस्तेमाल बेस्ट है, इसलिए आप भी ये शेड्स ट्राई कर सकती हैं।
  • आईब्रो पेंसिल का इस्तेमाल न करें, इसके बजाय ब्रो ब्रश पर थोड़ा-सा हेयर जेल लगाकर अप्लाई करें। साथ ही नियमित रूप से आईब्रो की थ्रेडिंग करवाती रहें, ऐसा करने से आपके ब्रोज शार्प और शेप में दिखेंगे।
  • आईब्रोज की ओवरप्लकिंग करना आपको ओल्ड लुक दे सकता है। साथ ही ज्‍यादा पतली आईब्रोज आपके पूरे लुक को खराब कर सकती हैं।

मानसून मेकअप टिप्स (फोटो.सोशल मीडिया)

अगर मानसून में आपका भी मेकअप फैल जाता है, तो आप भी इन ट्रिक्स को फॉलो कर सकती हैं।

Monsoon makeup tips for monsoon weather to keep your makeup long lasting

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 01, 2026 | 05:38 PM

Topics:  

  • Beauty Tips
  • Fashion Tips
  • Makeup Tips
  • Monsoon Session
  • Monsoon Tips

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.