- Hindi News »
- Lifestyle »
- Miraculous Little Milkmaid Eradicates Stomach Worms From Its Roots
पेट के कीड़ों को जड़ से खत्म करता है ‘चमत्कारिक छोटी दूधी’, जानिए और भी फायदे
- Written By: दीपिका पाल
Benefits of Milk Herbs: भारत समेत कई उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में अक्सर खाली पड़ी जमीन पर एक छोटा सा पौधा मिलता है। इस पौधे को 'छोटी दूधी' कहते हैं। इस औषधि का सेवन करने से कई तरह के फायदे मिलते है।

चमत्कारिक छोटी दूधी ( सौ.सोशल मीडिया)
Benefits of Milk Herbs: आयुर्वेद में कई गुणकारी औषधियां मिलती है जिनके सेवन के गंभीर से गंभीर बीमारियों का इलाज होता है। आयुर्वेदिक दवाईयों का सेवन करने से किसी भी बीमारी की तकलीफ जड़ से साफ होती है। भारत समेत कई उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में अक्सर खाली पड़ी जमीन पर एक छोटा सा पौधा मिलता है। इस पौधे को ‘छोटी दूधी’ कहते हैं। इस औषधि का सेवन करने से कई तरह के फायदे मिलते है।
सदियों से कारगर है यह औषधि
आपको बताते चलें कि, इस छोटी दूधी आयुर्वेदिक औषधि का सेवन कई वर्षों से किया जा रहा है। इस छोटी दूधी का वैज्ञानिक नाम ‘यूफॉर्बिया थाइमीफोलिया’ है। इसे अंग्रेजी में ‘थाईम लीव्ड स्पर्ज’ कहते हैं। यह ‘युफोरबिएसी’ परिवार से संबंधित है, जो जमीन पर फैला हुआ होता है। इसकी टहनियां पतली और लाल रंग की होती हैं। तो फूल बहुत छोटे और हरे-लाल रंग के होते हैं, जो पत्तियों के बगल में गुच्छों में लगे होते हैं। इस औषधि को लेकर अमेरिकी नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन ने जानकारी दी है। इसके अनुसार, छोटी दूधी पेट से संबंधित समस्याओं जैसे दस्त,कब्ज और अपच जैसी दिक्कतों से राहत दिलाने में मददगार होती है, साथ ही यह शरीर की ऊर्जा बढ़ाती है और कमजोरी को भी दूर करने में सहायक है।
सम्बंधित ख़बरें
Autism Awareness: ऑटिज्म क्या है? जानिए इसके लक्षण, कारण और उपचार के तरीके
Tripti Dimri Inspired Looks: इस समर तृप्ति डिमरी के इन स्टाइलिश आउटफिट्स से लें फैशन इंस्पिरेशन
Face Pack For Pigmentation: झाइयों और पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करेंगे ये 5 होममेड फेस पैक
Hair Loss Due To PMOS: पीएमओएस में क्यों झड़ते हैं बाल और कैसे पाएं दोबारा घने बाल? जानें एक्सपर्ट की राय
पेट के लिए सही होता है इसका सेवन
छोटी दूधी का सेवन करना पेट के लिए सही होता है। इसके पौधे के रस या पत्तों का काढ़ा पेट के कीड़ों को खत्म करने में मदद करता है। इसमें मौजूद कसैले गुण रक्तस्राव और घावों को ठीक करने के साथ ही दस्त या पसीने को भी नियंत्रित करने में उपयोगी हैं।
स्किन और बालों के लिए होता है अच्छा
छोटी दूधी का इस्तेमाल स्किन और बालों के लिए भी अच्छा होता है। दूधिया रस का उपयोग दाद, खुजली, कील-मुंहासे और अन्य त्वचा संक्रमणों को दूर करने के लिए किया जाता है। काले और घने बालों के शौकीन भी इसका लाभ उठा सकते हैं। इसके इस्तेमाल से बाल लंबे, घने, और काले होने के साथ ही शाइनी भी बनते हैं। बाल झड़ने की समस्या को भी यह दूर करने में सहायक है। छोटी दूधी से बना हेयर मास्क बालों को चमकदार बनाता है।
इसकी मदद से हेयर मास्क बना सकते है। छोटी दूधी से हेयर मास्क बनाने के लिए घास का दूध निकाल लें या इस घास को पीस कर पेस्ट बना लें। अब इसे बालों में लगाएं फिर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।छोटी दूधी के कई औषधीय गुण हैं, लेकिन इसका इस्तेमाल किसी भी बीमारी के इलाज के लिए करने से पहले हमेशा किसी चिकित्सक या आयुर्वेदिक विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।
आईएएनएस के अनुसार
Miraculous little milkmaid eradicates stomach worms from its roots
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नेहरू बनाम मोदी: राघव चड्ढा ने PM मोदी के 4,399 दिनों के रिकॉर्ड कार्यकाल को बताया चुनौतीपूर्ण और ऐतिहासिक पल
Jun 10, 2026 | 06:41 PMCJP के मंच पर फिर दिखेंगे सोनम वांगचुक, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर पुणे में कल प्रदर्शन
Jun 10, 2026 | 06:41 PM‘जब हमारी सरकार आएगी…’ शरद पवार गुट की नेता सक्षणा सलगर ने भरी हुंकार, विपक्ष पर किया तीखा वार
Jun 10, 2026 | 06:34 PMड्रोन कंपनी में 15% मासिक रिटर्न का झांसा: छत्रपति संभाजीनगर में पूर्व सैनिक से 2 करोड़ की ठगी का मामला उजागर
Jun 10, 2026 | 06:34 PMमीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, EC से निराश कांग्रेस अब जाएगी सुप्रीम कोर्ट, राष्ट्रपति से मिलेंगे विधायक
Jun 10, 2026 | 06:29 PMनासिक में मानसून की सुस्ती से गहराया जलसंकट, सूख चुके हैं 8 जलाशय और 354 गांवों में टैंकरों से पानी की सप्लाई
Jun 10, 2026 | 06:27 PMपरम एकादशी 2026 के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का अद्भुत संयोग, पूजा में इस कथा का जरूर करें पाठ, मनोकामनाएं होंगी
Jun 10, 2026 | 06:26 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ मांस ही क्यों, शराब क्यों नहीं? वाराणसी महापौर के फैसले पर भड़की सपा; BJP के दोहरे चरित्र को घेरा- VIDEO
Jun 09, 2026 | 10:58 PM
TTE ने मांगा टिकट तो लड़की ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, लगाए गंभीर आरोप, वायरल VIDEO देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Jun 09, 2026 | 09:34 PM
MP के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर-नर्स गायब; सिक्योरिटी गार्ड ने लगाया इंजेक्शन, VIDEO वायरल
Jun 09, 2026 | 09:19 PM
राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के साथ हो गया बहुत बड़ा खेला, बिना चुनाव ही जीती बीजेपी, देखें- VIDEO
Jun 09, 2026 | 09:02 PM
वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM














