-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Makeup Tips Look 10 Years Younger Anti Aging Makeup Beauty Hacks
Makeup Tips: उम्र से 10 साल छोटी दिखना है, तो मेकअप करते समय अपनाएं ये 10 आसान और असरदार टिप्स
- Written By: रीता राय सागर
Makeup Tips For Women: मेकअप का मकसद खुद को अच्छा दिखाना होता है। लेकिन कई बार मेकअप सही से न होने पर हम अपनी उम्र से बड़े दिखने लगते हैं, ऐसे में आइए जानते हैं 10 आसान टिप्स।

मेकअप टिप्स (फोटो.सोशल मीडिया)
Makeup Tips To Look Younger: उम्र के एक पड़ाव के बाद त्वचा पर झुर्रियां, फाइन लाइन्स और स्किन का ढीला होना स्वाभाविक है, लेकिन सही मेकअप तकनीक को अपनाकर इसे छुपाया जा सकता है। मेकअप से चेहरे को अधिक फ्रेश, यंग और ग्लोइंग दिखाया जा सकता है।
इसके लिए किसी महंगे मेकअप प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं है बल्कि सही तरीके से और कुछ टिप्स एंड ट्रिक्स को अपनाकर एक अच्छा मेकअप किया जा सकता है। आइए जानते हैं 10 ऐसे आसान मेकअप टिप्स, जो आपको आपकी उम्र से 10 साल तक छोटा दिखा सकते हैं।
मॉइस्चराइजर से करें शुरुआत
मेकअप लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से मॉइश्चराइज करें। इसके लिए अच्छी क्वालिटी का और अपनी स्किन टाइप के हिसाब से मॉइश्चराइजर का चुनाव करें। जब त्वचा हाइड्रेटेड रहेगी, तो मेकअप स्मूद लगेगा और ड्राई पैच या झुर्रियां कम नजर आएंगी।
सम्बंधित ख़बरें
World Emoji Day 2026: क्या आप कर रहे है इमोजी का सही इस्तेमाल, जानिए रोज इस्तेमाल होने वाले Emojis का सही मतलब
World Crocodile Day: पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं मगरमच्छ, क्यों जरूरी है इनका संरक्षण
International Justice Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस? जानिए इससे जुड़ी हर बात
Body Detox: बॉडी को नेचुरली डिटॉक्स करना है? अपनाएं ये 10 स्मार्ट टिप्स, शरीर रहेगा फिट और फ्रेश
प्राइमर लगाना न भूलें
प्राइमर त्वचा की महीन रेखाओं और बड़े पोर्स को कवर करने या छुपाने का काम करता है। इससे मेकअप लंबे समय तक टिका रहता है और चेहरा अधिक स्मूद दिखाई देता है।
मेकअप टिप्स (फोटो.सोशल मीडिया)
हल्का और हाइड्रेटिंग फाउंडेशन चुनें
बहुत हैवी या मैट फाउंडेशन झुर्रियों को उभार सकता है। इसलिए हल्का, लिक्विड और हाइड्रेटिंग फाउंडेशन का इस्तेमाल करें, इससे त्वचा नेचुरल और यंग दिखेगा।
कंसीलर का सही इस्तेमाल करें
आंखों के नीचे केवल जरूरत के अनुसार कंसीलर लगाएं। बहुत ज्यादा कंसीलर फाइन लाइन्स में जमा होकर उसे उभार सकते हैं और अपनी उम्र से ज्यादा के दिख सकते हैं।
क्रीम ब्लश लगाएं
पाउडर ब्लश की जगह क्रीम ब्लश का इस्तेमाल करें। इससे गालों पर नेचुरल गुलाबी चमक आती है और चेहरा अधिक फ्रेश नजर आता है।
मेकअप टिप्स (फोटो.सोशल मीडिया)
भौंहों को सही आकार दें
पतली या हल्की आईब्रो चेहरे को उम्रदराज दिखा सकती हैं। अपनी आईब्रो को हल्के स्ट्रोक्स से भरें और उनको नेचुरल शेप दें।
आंखों का मेकअप रखें सॉफ्ट
बहुत गहरा आई मेकअप या मोटा आईलाइनर लगाने की बजाय न्यूट्रल आईशैडो और पतला आईलाइनर चुनें। ये आपको कम उम्र के साथ-साथ क्लासी भी दिखाएंगी। हर वक्त बहुत लाउड या बोल्ड मेकअप जरुरी नहीं होता है। इससे आंखें बड़ी और अधिक आकर्षक दिखाई देती हैं।
मस्कारा जरूर लगाएं
अच्छा मस्कारा पलकों को घना और लंबा दिखाता है, जिससे आंखें खुली और यंग नजर आती हैं। जरूरत हो तो केवल ऊपरी पलकों पर दो कोट लगाएं।

न्यूड या पिंक लिपस्टिक चुनें
बहुत गहरे रंग की लिपस्टिक की बजाय पीच, पिंक या न्यूड शेड्स चेहरे को सॉफ्ट और फ्रेश लुक देते हैं। लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों को अच्छी तरह मॉइश्चराइज करें।
मेकअप को सेट करें
अंत में हल्का सेटिंग स्प्रे लगाएं। इससे मेकअप लंबे समय तक टिका रहता है और चेहरा केकी नहीं दिखेगा।
Makeup tips look 10 years younger anti aging makeup beauty hacks
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Makeup Tips: उम्र से 10 साल छोटी दिखना है, तो मेकअप करते समय अपनाएं ये 10 आसान और असरदार टिप्स
Jul 17, 2026 | 01:52 PMकेन-बेतवा परियोजना पर उमंग सिंघार का बड़ा हमला, बोले- जमीन अधिग्रहण से लेकर मुआवजे तक हर स्तर पर हुई गड़बड़ी
Jul 17, 2026 | 01:50 PMटोयोटा ने दिखाई नई Hilux की पहली झलक, खतरनाक लुक और हाई-टेक फीचर्स के साथ इस दिन होगी लॉन्च
Jul 17, 2026 | 01:50 PMमौनी रॉय संग डेटिंग की फेक न्यूज पर भड़के अर्जुन बिजलानी, बोले- 15 साल की दोस्ती को बना दिया गॉसिप
Jul 17, 2026 | 01:49 PMअब चौराहों पर सर्विस रिवॉल्वर के साथ दिखेंगे ट्रैफिक पुलिसकर्मी, नागपुर पुलिस कमिश्नर ने जारी किया आदेश
Jul 17, 2026 | 01:49 PMप्रयागराज में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने खींचा 16 पहियों वाला नंदी घोष रथ
Jul 17, 2026 | 01:48 PMनए लुक पर सस्पेंस बरकरार! हंसल मेहता से मुलाकात के दौरान रणवीर सिंह ने नहीं दिखाया चेहरा
Jul 17, 2026 | 01:46 PMवीडियो गैलरी

पटना में चुनावी रण तैयार! 25 उम्मीदवार मैदान में, प्रशासन ने किए सख्त इंतजाम- VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:44 PM
जंतर-मंतर से डिंपल यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, युवाओं से किया यह खास वादा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:24 PM
रोज 17 घंटे पढ़ाई, फिर बने NEET-UG 2026 के टॉपर; आर्यन ने बताया सक्सेस पाने का मंत्र- VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:02 PM
पुरी रथयात्रा में कैसे मची भगदड़? प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया खौफनाक मंजर का आंखों देखा हाल! देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:00 PM
नौकरी और जिंदगी दोनों से इस्तीफा… सिपाही के सुसाइड ऑडियो में ऐसा क्या था? आला अधिकारी को ठहरयाा जिम्मेदार
Jul 17, 2026 | 12:40 PM
दिल्ली से लौटते ही बदले नरोत्तम मिश्रा के तेवर, प्रचार में विरोधियों और SP को दी खुली चेतावनी; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 11:01 PM














