Beginner Makeup Kit: पहली बार मेकअप किट बना रही हैं, तो इन बेसिक प्रोडक्ट्स से करें शुरुआत

Beginner Makeup Essentials: पहली मेकअप किट बनाते समय कंफ्यूज हैं? जानें 2026 के हिसाब से शुरुआती मेकअप किट में कौन से प्रोडक्ट हैं जरूरी और किन चीजों पर शुरुआत में पैसे खर्च करने से बचें।
Makeup kit for beginners 2026 first makeup kit essentials rrs05
मेकअप किटफोटो.सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Makeup Kit For Beginners: मेकअप शुरू करने के लिए आपको पूरी अलमारी भरने की जरूरत नहीं है। अगर आप पहली बार अपने लिए मेकअप किट तैयार कर रहें हैं तो इन प्रोडक्ट्स को किट में शामिल करें।

ये प्रोडक्ट्स रोजमर्रा के लुक से लेकर किसी छोटे फंक्शन तक काम आ सकते हैं। आज के समय में मेकअप का फोकस भारी बेस की बजाय नेचुरल लुकिंग स्किन और कम प्रोडक्ट में अधिक पॉलिश्ड लुक पाने पर हैं।

सबसे पहले रखें स्किन प्रेप की चीजें

मेकअप की शुरुआत फाउंडेशन से नहीं स्किन को प्रेप करने से करना चाहिए। इसके लिए एक अच्छा मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन लें। आपकी बेसिक ब्यूटी किट में यह सबसे जरूरी है।  इसके बाद आवश्यकतानुसार, प्राइमर लिया जा सकता है।

फाउंडेशन या स्किन टिंट में से चुनें

शुरुआत के लिए फाउंडेशन खरीदते समय सिर्फ शेड देखकर फैसला न करें। अपनी स्किन टोन, अंडर टोन और स्किन टाइप को ध्यान में रखें। पहली बार फाउंडेशन खरीद रही हैं तो बहुत ज्यादा लाइट या डार्क शेड लेने के बजाय अपने गले के आसपास के स्किन टोन से मैच करके देखें।

कंसीलर को जरूर करें शामिल

डार्क सर्कल, पिगमेंटेशन या किसी स्पॉट को हल्का करने के लिए कंसीलर काम आता है। ऐसा कंसीलर चुनें, जो आपकी स्किन के साथ अच्छे से ब्लेंड हो जाए।

ब्लश तो होना ही चाहिए

2026 में ब्लश मेकअप का जरूरी हिस्सा हो गया है। अब ब्लश को सिर्फ चिक्स पर लगाने की बजाय चेहरे को नेचुरली लिफ्टेड और फ्रेश दिखाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। पहली किट के लिए पीच, सॉफ्ट पिंक या रोजी न्यूड जैसा शेड चुनें।

सेटिंग पाउडर

अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो सेटिंग पाउडर बहुत जरूरी हो जाता है। इसे पूरे चेहरे पर मोटी लेयर की तरह लगाने के बजाय जरूरत के हिसाब से लगाएं। इससे मेकअप नेचुरल लगेगा।

काजल और मस्कारा से आंखों को करें डिफाइन

शुरुआत में बहुत ज्यादा आई मेकअप प्रोडक्ट की जरूरत नहीं होती है। एक अच्छा काजल और मस्कारा आपकी आंखों को बिना ज्यादा मेहनत के डिफाइन कर सकते हैं।

न्यूट्रल आईशैडो पैलेट

पहली बार मेकअप किट बना रही हैं, तो 15-20 रंगों वाली बहुत बड़ी पैलेट खरीदने की जरूरत नहीं है। ब्राउन, बेज, तौपे, सॉफ्ट गोल्ड या म्यूट पिंक जैसे शेड्स वाली छोटे पैलेट बेस्ट है। इससे ही आप फेस्टिव से लेकर डेली मेकअप बना सकती हैं।

लिप बाम-लिप कलर

पहली किट में मल्टी कलर शेड की जरूरत नहीं है। एक हाइड्रेटिंग लिप बाम, एक न्यूड रोजी शेड और अगर आपको पसंद हो तो थोड़ा डार्क बेरी शेड काफी है।

Makeup kit for beginners 2026 first makeup kit essentials rrs05
Makeup Removal Tips: मेकअप उतारना है तो इन 6 स्टेप को करें फॉलो, स्किन को नहीं होगा नुकसान

मल्टी यूज प्रोडक्ट जरूर रखें

लिप-चिक टिंट या मल्टी स्टिक चुनें, इससे आपके गालों और होठों दोनों का मेकअप हो जाएगा। लिपस्टिक को भी आईशैडो या ब्लश की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

ब्रश सेट खरीदने की जरूरत नहीं

पहली बार में 10-15 ब्रश का बड़ा सेट न खरीदें। एक फ्लफी ब्रश, ब्लेंडिंग ब्रश,आईशैडो ब्रश और ब्यूटी स्पॉन्ज शुरुआत के लिए काफी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com