Makeup Removal Tips: मेकअप उतारना है तो इन 6 स्टेप को करें फॉलो, स्किन को नहीं होगा नुकसान

Makeup Removal Routine: मेकअप करने के साथ ही चेहरे से मेकअप को हटाना भी स्किनकेयर का जरूरी हिस्सा है। जानें मेकअप को सही तरीके से हटाने के 6 आसान स्टेप और डबल क्लींजिंग का सही तरीका।
How to remove makeup properly 6 steps makeup cleaning guide RRS05
मेकअप रिमूवरफोटो.सोशल मीडिया
Published on
Updated on

How to Remove Makeup Properly: मेकअप चेहरे की खूबसूरती बढ़ाता है, लेकिन मेकअप रिमूव करना स्किन को हेल्दी बनाता है। दिन खत्म होने के बाद इसे सही तरीके से हटाना भी उतना ही जरूरी है। चेहरे पर मेकअप लगा हुआ छोड़कर सोने से पोर्स में मेकअप, ऑयल, पसीना और गंदगी जमा हो जाती है, जिससे ब्रेकआउट, ब्लैकहेड्स और स्किन इरिटेशन की समस्या होने लगती है।

हर बार केवल पानी से चेहरा धो लेना पर्याप्त नहीं होता है, खासकर जब आपने अपने चेहरे पर फुल मेकअप किया हो यानी फाउंडेशन, सनस्क्रीन, वॉटरप्रूफ मस्कारा या लॉन्ग-लास्टिंग लिपस्टिक लगाई हो।

eye Makeup Remover
आई रिमूवरफोटो.सोशल मीडिया

सबसे पहले आई मेकअप हटाएं

आंखों के आसपास की त्वचा काफी नाजुक होती है, इसलिए यहां मेकअप हटाते समय जल्दबाजी या ज्यादा रगड़ने से बचें। कॉटन पैड पर माइसेलर वॉटर या जेंटल आई मेकअप रिमूवर लगाएं और बंद आंखों पर करीब 10-15 सेकंड हल्के हाथ से रखें। इसके बाद बिना रगड़े धीरे-धीरे नीचे की तरफ साफ करें। दोनों आंखों के लिए अलग कॉटन पैड का इस्तेमाल करें।

लिपस्टिक को भी अच्छी तरह साफ करें

मैट और लॉन्ग-स्टे फॉर्मूला वाले लिपस्टिक होंठों पर रह जाने से ड्रायनेस महसूस होती है। कॉटन पैड या मुलायम कपड़े की मदद से लिप प्रोडक्ट को धीरे-धीरे हटाएं। अगर लिपस्टिक आसानी से नहीं निकल रही है तो बार-बार रगड़ने के बजाय थोड़ा मेकअप रिमूवर या वैसलीन लगाकर कुछ सेकंड इंतजार करें। और फिर कॉटन पैड से साफ कर लें।

Lip Makeup Remover
लिप रिमूवरफोटो.सोशल मीडिया

अब चेहरे से मेकअप हटाएं

फाउंडेशन, कंसीलर, ब्लश और सनस्क्रीन हटाने के लिए माइसेलर वॉटर, क्लेंजिंग ऑयल, क्लेंजिंग बाम या क्लेंजिंग लोशन का इस्तेमाल किया जाता है। भारी या वॉटरप्रूफ मेकअप के लिए क्लेंजिंग ऑयल या बाम ज्यादा उपयोगी है। इसे सूखी त्वचा पर लगाकर करीब 30-60 सेकंड हल्के हाथों से मसाज करें। खासकर हेयरलाइन, नाक के किनारे, जबड़े और आंखों के आसपास के हिस्से को न भूलें। ऐसा करने से मेकअप पूरी तरह हट जाएगा।

अब करें डबल क्लींजिंग

मेकअप हटाने के बाद भी त्वचा पर उसका रेसिड्यू रह जाता है। इसलिए अगला स्टेप है डबल क्लींजिंग। अपने स्किन टाइप के अनुसार माइल्ड, वॉटर-बेस्ड फेस क्लेंजर लें और चेहरे पर करीब 30-60 सेकंड हल्के हाथों से मसाज करें। फिर गुनगुने पानी से चेहरा धोकर किसी सॉफ्ट तौलिए से थपथपाकर सुखाएं।

Face Makeup Remover
फेश रिमूवरफोटो.सोशल मीडिया
How to remove makeup properly 6 steps makeup cleaning guide RRS05
Skincare में क्या है Slugging का ट्रेंड? स्किन को बनाए मुलायम और हाइड्रेटेड, जानें सही तरीका और फायदे

चेहरे को रगड़ने की गलती न करें

मेकअप हटाते समय ज्यादा रगड़ना स्किन के लिए अच्छा नहीं है। खासकर आंखों के आसपास की त्वचा पर जोर लगाने से जलन और सेंसेटिविटी बढ़ती है। बहुत गर्म पानी, हार्श स्क्रब और अल्कोहल-बेस्ड प्रोडक्ट के इस्तेमाल से स्किन ड्राई हो सकती है। इशलिए ऐसे प्रोडक्ट के इस्तेमाल से बचें।

आखिर में स्किन को करें मॉइस्चराइज

मेकअप पूरी तरह साफ करने के बाद अपनी स्किन की जरूरत के अनुसार सीरम और मॉइस्चराइजर लगाएं। इससे क्लींजिंग के बाद त्वचा को हाइड्रेशन मिलता है। सुबह की स्किनकेयर रूटीन में मॉइस्चराइजर के बाद सनस्क्रीन जरूर लगाएं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com