- Hindi News »
- Lifestyle »
- Make Tricolor Barfi On Independence Day 2024
जश्न-ए-आजादी पर कुछ मीठा हो जाए, घर पर इस तरह बनाएं तिरंगा बर्फी और नारियल के लड्डू
15 अगस्त को भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। कई लोग आजादी का जश्न तरह-तरह के पकवान बनाकर भी मनाते हैं। ऐसे में इस दिन को खास बनाने के लिए तिरंगे के रंग में रंगी मिठाई जरूर ट्राई करें।
- Written By: रीना पंवार

(सौजन्य सोशल मीडिया)
स्वतंत्रता दिवस भारतीयों के लिए सम्मान और गौरव का दिन है। इस साल 15 अगस्त को भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। आजादी का जश्न मनाने के लिए पूरा देश जोर-शोर से तैयारियों में जुटा हुआ है। कई लोग आजादी का जश्न तरह-तरह के पकवान बनाकर भी मनाते हैं।
ऐसे में अगर आप भी इस स्वतंत्रता दिवस पर घर में कुछ खास पकवान बनाकर इस दिन को मनाने का प्लान कर रहें हैं तो तिरंगे के रंग में रंगी ये खास मिठाई जरूर ट्राई करें। इस दिन इन खास मिठाइयों से अपने परिवार और आस-पड़ोस के लोगों का मुंह मीठा करें। तो आइए जान लेते हैं स्वतंत्रता दिवस स्पेशल मिठाईयों की सिंपल रेसिपी……..
तिरंगा बर्फी
तिरंगा बर्फी बनाने के लिए सामग्री
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी ने बताया विकसित भारत का रोड मैप, रक्षा-टेक्नोलॉजी और कृषि में भारत के स्वालंबन की छलांग
निशानेबाज: मोदी ने क्यों नहीं किया नेहरू को याद, शरद पवार ने छेड़ा नया विवाद
गोंदिया में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस, जिले के समग्र विकास के लिए शासन प्रतिबद्ध: लोढ़ा
15 अगस्त को मिली कटी-फटी आजादी…विजयवर्गीय के बयान से आया सियासी भूचाल, देखें- VIDEO
आधा कप घी,
3 कप दूध
1 कप मिल्क पाउडर
1 कप चीनी पाउडर
1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
हरा फूड कलर,
केसर फूड कलर
तिरंगा बर्फी बनाने का तरीका
1- तिरंगा बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच पर एक पैन गर्म करें, अब इसमें घी डालकर पिघला लें। घी पिघलने के बाद पैन में दूध डालें और इसे अच्छी तरह उबालें। अब इसमें मिल्क पाउडर डालें और इसे दूध में मिलाएं।
2- सभी चीजों को मिलाने के बाद अब इसमें चीनी पाउडर मिक्स करें। इस मिश्रण को धीमी आंच पर तब तक पकाएं, जब तक यह पैन न छोड़ दे। फिर इसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए। गैस बंद करने के बाद इस मिश्रण को एक बाउल में निकाल लें और ठंडा होने के लिए रख दें। ध्यान रखें कि यह मिश्रण पूरी तरह ठंडा न हो जाए।
3- जब मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाए तो इस मिश्रण को तीन भागों में बांट लें। अब एक हिस्से में दो हरा रंग डालकर अच्छी तरह मिला लें, दूसरे हिस्से में भी दो केसर फूड कलर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
4- अब एक ट्रे को घी से चिकना कर लें। हरे फूड कलर वाले हिस्से को ट्रे में निकाल कर अच्छी तरह फैला दें। फिर सफेद भाग को हरे मिश्रण के ऊपर डालें और इसे भी अच्छे से फैला दें। आखिरी में केसरिया रंग वाला हिस्सा भी डालें। अब बर्फी को अपने मनचाहे आकार में काट लें। तैयार है तिरंगा बर्फी।
नारियल के लड्डू
नारियल के लड्डू बनाने के लिए सामग्री
2 कप कसा हुआ नारियल
2 चम्मच घी
1/2 कप गाढ़ा दूध
1 चम्मच पीसी हुई हरी इलायची
नारियल के लड्डू बनाने का तरीका
1- नारियल का लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले किसी बर्तन में मध्यम आंच पर घी गर्म करें। अब इसमें कसा हुआ नारियल और कंडेंस्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह मिला लें। इस मिश्रण को अच्छी तरह भूनें।
2– फिर इसमें हरी इलायची पाउडर मिक्स करें और ड्राई फ्रूट्स भी मिलाएं। जब यह मिश्रण पैन के किनारे को छोड़ने लगे, तो गैस बंद कर दें और इस मिश्रण को ठंडा कर लें। मिश्रण के ठंडा होने पर इससे हथेलियों की मदद से छोटी-छोटी गोल बॉल्स बना लें। तैयार है नारियले के लड्डू। आप तीन रंगों को अलग-अलग मिलाकर तिरंगे के रंग में रंगे लड्डू भी बना सकते हैं। इसके लिए मिश्रण के तीन हिस्से बनाकर तीनों में अलग-अलग रंग मिक्स करें।
लेखिका- सीमा कुमारी
Make tricolor barfi on independence day 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














