सरसों तेल और तिल की मदद से बनाएं ये आयुर्वेदिक तेल, चेहरा बनेगा मुलायम और पिंपल फ्री
Mustard Oil For Face: अगर आप पार्लर के महंगे खर्चे से बचना चाहते है तो आपके लिए आज हम सरसों के तेल और तिल की मदद से तैयार एक घरेलू नुस्खा लाएं है जो त्वचा को हेल्दी बनाता है।
- Written By: दीपिका पाल
सरसों के तेल (सौ. डिजाइन फोटो)
How To Use Mustard Oil For Skin: चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कई महिलाएं महंगे से महंगे प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते है लेकिन फायदा नहीं मिल पाता है। कई लोगों को यह मेकअप के प्रॉडक्ट्स सूट करते है तो कुछ बाजार के इन प्रॉडक्ट्स से अपने चेहरे की खूबसूरती को बर्बाद कर देते है। सर्दियों के मौसम में आप सरसों के तेल का इस्तेमाल आसान तरीके से करते है। यहां पर स्किन को मुलायम बनाने ते लिए सरसों का तेल सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
अगर आप पार्लर के महंगे खर्चे से बचना चाहते है तो आपके लिए आज हम सरसों के तेल और तिल की मदद से तैयार एक घरेलू नुस्खा लाएं है जो त्वचा को हेल्दी बनाता है। सर्दियों में रैशेज और पिम्पल्स वाली स्किन के लिए सरसों का तेल का इस्तेमाल कर सकते है।
घर पर तैयार करें ये घरेलू नुस्खा
आप घर पर रहकर सरसों के तेल का यह घरेलू नुस्खा तैयार कर सकते है। यहां पर कुछ महिलाओं को सरसों के तेल से नुकसान हो सकतता है इसके लिए सरसों के तेल को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए। स्किन पर सरसों के तेल का आप अलग तरह से भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप एक खास तेल बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी।
सम्बंधित ख़बरें
AC Safety Tips: AC ऑन करने से पहले ये बातें नोट कर लें, कंप्रेशर फटने का हो सकता है जानलेवा खतरा
High Protein Foods : इन 3 चीजों को डाइट में करें शामिल, बिना नॉनवेज के पूरी होगी प्रोटीन की जरूरत
Roti Digestion Time: रोटी पचने के लिए क्या है जरूरी? जानिए रोटी पचने में कितना समय लगता है?
आखिर क्यों नहीं खानी चाहिए अश्वगंधा की पत्तियां, सरकार ने क्यों लगाया बैन? एक्सपर्ट से जानें सबकुछ
क्या चाहिए सामग्री
- सरसों का तेल
- तिल
- विटामिन ई ऑइल
ये भी पढ़ें-Dandruff Home Remedies: सर्दियों में डैंड्रफ बन गया है सिरदर्द? आज ही आजमाएं ये असरदार घरेलू उपाय
जानिए सरसों तेल से नुस्खा बनाने का तरीका
- इस खास मिश्रण को तैयार करने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरी या बॉटल लें।
- अब इसमें थोड़ी तिल, थोड़ा सरसों का तेल और विटामिन ई ऑइल मिक्सकर दें।
- इन सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं और एक बॉटल में भर कर रख दें।
- अब आप इस खास तेल से चेहरे की मसाज कर सकती हैं।
- इससे आपको काफी फायदा देखने को मिलेगा।
