प्रोटीन के मामले में अंडे से बेहतर हो सकते हैं ये ऑप्शंस, जानिए क्या हैं वो सुपरफूड्स, जो देंगे बॉडी को फौलादी ताकत

अगर आप अंडे नहीं खाते या प्रोटीन की कमी से जूझ रहे हैं, तो चिंता न करें! मैं आपको 5 ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बता रहे हैं जो अंडे की जगह प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं और आपकी प्रोटीन की कमी को दूर कर सकते है।
प्रोटीन के मामले में अंडे से बेहतर हो सकते हैं ये ऑप्शंस, जानिए क्या हैं वो सुपरफूड्स, जो देंगे बॉडी को फौलादी ताकत
प्रोटीन रिच फ़ूड (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

High Protein Foods: स्वस्थ शरीर के लिए प्रोटीन का होना बेहद जरूरी है। क्योंकि इसकी कमी से कमजोरी, थकान और शरीर में दर्द होने लगती है। ऐसे में मसल्स और हड्डियों को मजबूत करने के लिए लोग प्रोटीन से भरपूर चीजों को खाने की सलाह देते है।

आपको बता दें, कुछ लोग प्रोटीन के लिए अंडा खाने की सलाह देते हैं, लेकिन कई लोग अंडा खाने से परहेज भी करते है। अगर आप भी इन्ही लोगों में शामिल है तो आज हम आपको अंडे की बजाय कुछ 5 चीजों को खाने के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके सेवन से आप शरीर में हुई प्रोटीन की कमी को पूरा कर सकते है। इन चीजों में अंडे से अधिक प्रोटीन होता है। आप इन चीजों को अपनी हाइट का हिस्सा बना सकते है। आइए जानते है इस बारे में-

प्रोटीन से भरपूर इन चीजों को बनाए अपनी हाइट का हिस्सा :

दाल का करें सेवन

जैसा कि आप जानते है कि दालें प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत हैं, खासकर शाकाहारी लोगों के लिए, और कई प्रकार की दालें प्रोटीन से भरपूर होती हैं, जैसे कि मसूर दाल, उड़द दाल, चना दाल, मूंग दाल, लोबिया आप इन सभी दालों को प्रोटीन के लिए खा सकते है। इन सभी दालों में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है।

पनीर का करें सेवन

आपको बता दें, पनीर में भी खूब प्रोटीन पाया जाता है। 100 ग्राम पनीर में लगभग 11-14 ग्राम तक प्रोटीन होता है। शाकाहारी लोगों के लिए पनीर एक अच्छा ऑप्शन है। पनीर खाने से कैल्शियम और विटामिन B12 मिलता है जो सेहत के लिए जरूरी है।

सोयाबीन का करें सेवन

प्रोटीन के लिए आपको सोयाबीन का सेवन करना चाहिए। बता दें, 100 ग्राम उबले हुए सोयाबीन में करीब 16.6 ग्राम प्रोटीन होता है इसे खाने से अंडे से कई ज्यादा प्रोटीन मिलता है। अगर आप शाकाहारी है तो प्रोटीन के लिए सोयाबीन का सेवन कर सकते है।

मशरूम का करें सेवन

एक्सपर्ट्स की मानें तो, मशरूम में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाई जाती है। शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए आप मशरूम को खा सकते हैं आपको बता दें कि, 100 ग्राम तक मशरूम में लगभग 3-4 ग्राम प्रोटीन होता है।

ब्रोकली का करें सेवन

ब्रोकली का सेवन प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए कर सकते है। बता दें, 100 ग्राम ब्रोकली में लगभग 2.8 ग्राम प्रोटीन होता है। आप ब्रोकली को कच्चा सलाद के तौर पर या उबालकर खा सकते है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com