- Hindi News »
- Lifestyle »
- Make The Best Herbal Oil For Hair From Dried Hibiscus Flower Know More Tips Of This Flower For Beauty
सूखे हुए गुड़हल के फूल से बनाएं बालों के लिए बेहतरीन हर्बल ऑयल, जानिए खूबसूरती के लिए इस फूल के और नुस्खे
- Written By: वैष्णवी वंजारी

सीमा कुमारी
नई दिल्ली: गुड़हल के फूल (Hibiscus flower) दिखने में जितने खूबसूरत होते हैं, उतने ही ये उपयोगी भी होते हैं। गुड़हल के फूलों में पोषक तत्व अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। अधिकतर लोगों के घरों या बगीचे में गुड़हल के फूल लगे भी होते हैं। वैसे तो, कई लोग गुड़हल के फूलों की चाय बनाकर पीते हैं।
लेकिन क्या आप स्किन केयर में गुड़हल के फूलों से होने वाले फायदों से वाकिफ हैं। जी हां, हेयर फॉल रोकने का रामबाण इलाज माना जाने वाला ‘गुड़हल का फूल’ (Hibiscus flower) त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होता हैं। आइए जानें स्किन और बालों के लिए कैसे इस्तेमाल करें सूखे गुड़हल के फूल-
सम्बंधित ख़बरें
डब्बा पार्टी का खौफनाक अंत, अमरावती के धातखेड़ा तालाब में डूबे चार मासूम, पिकनिक बनी आखिरी सफर
Ube Coffee: इंस्टाग्राम का नया ट्रेंड बन गया है यह पर्पल कॉफी, क्या आपने ट्राई किया
लाखनी में मातोश्री ग्रामसमृद्धि योजना पर उठे सवाल, खेत सड़क निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल के आरोप
हंतावायरस के बाद अब नोरोवायरस का कहर, लग्जरी क्रूज पर 115 लोग हुए बीमार; CDC ने जारी किया अलर्ट
ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, गर्मियों में ग्लोइंग स्किन पाने के लिए गुड़हल के फूलों को सुखाकर पीस लें। अब 1 चम्मच गुड़हल के फूलों के पाउडर में 1 चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को फेस पर लगाएं और 15 मिनट बाद साफ पानी से धो लें। बता दें कि, गुड़हल के फूल और दही का मिक्चर त्वचा को मॉइस्चराइज करके ग्लो लाने में मददगार होता है।
सूखे गुड़हल के फूलों से आप एक बेहतरीन आयुर्वेदिक तेल तैयार कर सकते हैं। आपको करना ये है कि एक कड़ाही लें, इसे गैस पर चढ़ाएं और इसमें 2 कटोरी नारियल तेल डालें। फिर इसमें मेथी के बीज और काले तिल डालें। अब इसमें गुड़हल के फूल डाल दें। ऊपर से एक प्याज काटकर मिला लें। सबको अच्छे से पकने दें। इस तेल को छानकर रख लें। ठंडा होने पर डिब्बे में बंद करके रख लें। अब इसे अपने बालों के लिए इस्तेमाल करें। ये बालों की ग्रोथ बढ़ाने के साथ आपको स्कैल्प इंफेक्शन से बचाएगा।
गुड़हल के फूलों को मेहंदी के साथ मिलाकर भी उपयोग में लाया जा सकता है। गुड़हल के फूल और मेहंदी का हेयर मास्क लगाने से डैंड्रफ से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही यह बालों को कंडीशनर भी करता है। इसके लिए आप गुड़हल के फूलों को पीस लें। अब इसमें मेहंदी पाउडर और अंडा मिक्स कर लें। इस पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाएं और आधे से एक घंटे बाद बालों को धो दें। इससे स्कैल्प पर जमा सारा डर्ट निकल जाएगा। बाल मुलायम और खूबसूरत नजर आएंगे।
Make the best herbal oil for hair from dried hibiscus flower know more tips of this flower for beauty
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
डब्बा पार्टी का खौफनाक अंत, अमरावती के धातखेड़ा तालाब में डूबे चार मासूम, पिकनिक बनी आखिरी सफर
May 10, 2026 | 08:09 PMUbe Coffee: इंस्टाग्राम का नया ट्रेंड बन गया है यह पर्पल कॉफी, क्या आपने ट्राई किया
May 10, 2026 | 08:05 PMलाखनी में मातोश्री ग्रामसमृद्धि योजना पर उठे सवाल, खेत सड़क निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल के आरोप
May 10, 2026 | 08:00 PMहंतावायरस के बाद अब नोरोवायरस का कहर, लग्जरी क्रूज पर 115 लोग हुए बीमार; CDC ने जारी किया अलर्ट
May 10, 2026 | 07:59 PMपेट्रोल-डीजल बचाएं, वर्क फ्रॉम होम करें….हमारे पास बड़े-बड़े तेल के कुएं नहीं, PM मोदी ने क्यों कहा ऐसा?
May 10, 2026 | 07:59 PMजनता की समस्या सुलझाने की जगह अपने झगड़े में उलझे…केरल में CM के चयन में देरी पर PM मोदी
May 10, 2026 | 07:51 PMमुंबई में कला, स्वास्थ्य और पर्यावरण का महासंगम, MAHF 2026 में युवाओं ने दिखाई जबरदस्त सक्रियता
May 10, 2026 | 07:49 PMवीडियो गैलरी

पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM
तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बनें विजय थलापति, शपथ ग्रहण में राहुल गांधी समेत तमाम सुपरस्टार्स हुए शामिल-VIDEO
May 10, 2026 | 01:39 PM
सुवेंदु अधिकारी के CM बनने पर मौलाना रजवी ने बांग्लादेश को दिखाया आईना, कहा- जम्हूरियत हमारा निजी मामला
May 10, 2026 | 12:22 PM
देश का सब कुछ बेच रही है भाजपा… डिंपल यादव का मोदी सरकार के निजीकरण और महिला सुरक्षा पर जोरदार हमला
May 10, 2026 | 11:56 AM
ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
May 09, 2026 | 07:56 PM










