Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ईद के शुभ अवसर पर बनाएं शीर खुरमा, एक लाजवाब डिश जो भरेगी आपके रिश्तों में मिठास

शीर खुरमा सेवई की एक स्पेशल रेसिपी है जो खासतौर पर ईद पर बनाई जाती है। इसका स्वाद बेहद लाजवाब होता है। इसे दूध, घी और ड्राई फ्रूट्स डालकर पकाया जाता है। इसे बनाना जितना आसान है स्वाद उतना ही मजेदार।

  • By सीमा कुमारी
Updated On: Mar 29, 2025 | 11:44 PM

शीर खुरमा (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Sheer Khurma Recipe: ईद उल फितर इस्लाम धर्म का मुख्य त्योहार हैं। रमजान खत्म होने के बाद चांद के दीदार के साथ ही ईद का त्योहार दुनियाभर में बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ हर साल मनाया जाता है। भारत में इस साल रमज़ान के पाक महीने की शुरुआत 2 मार्च 2025 से हुई थी। इसलिए ईद-उल-फ़ितर 31 मार्च या 1 अप्रैल को मनाई जाएगी, क्योंकि ईद की तारीख चांद के दिखने पर निर्भर होती है।

अगर आप ईद पर कुछ स्पेशल और मजेदार बनाना चाहते हो तो शीर खुरमा की यह रेसिपी जरूर ट्राई करें। शीर खुरमा सेवई की एक स्पेशल रेसिपी है जो खासतौर पर ईद पर बनाई जाती है। इसका स्वाद बेहद लाजवाब होता है। इसे दूध, घी और ड्राई फ्रूट्स डालकर पकाया जाता है। इसे बनाना जितना आसान है स्वाद उतना ही मजेदार।

जानिए शीर खुरमा बनाने के लिए सामग्री-

5 कप फुल क्रीम दूध
एक छोटा पैकेट सेवई
50 ग्राम सूखा नारियल
आधा कप चीनी
हरी इलाइची
खजूर
किशमिश
बारीक कटे बादाम
आधा कप घी
2 चम्मच चिरोंजी
काजू
बादाम
पिस्ता

शीर खुरमा बनाने की विधि-

1. सबसे पहले एक पैन लें और उसमें घी डालें।
2. अब सभी ड्राई फ्रूट्स को बारीक काट लें और पैन में डालकर भून लें।
3. अब एक दूसरे पैन में घी गर्म करें और उसमें सेवईयों को तोड़कर डालें और अच्छे से भून लें।
4. अब एक बड़े बर्तन में दूध को गाढ़ा होने तक पका लें।
5. इसके बाद दूध में चीनी, केसर और 5 से 6 खजूर डालकर फिर से पकाएं।
6. जब दूध गाढ़ा हो जाए, तो इसमें भूने हुए ड्राई फ्रूट्स और सेवई डालकर धीमी आंच पर कुछ देर के लिए चलाएं।
7. इसके बाद इसे ठंडा करके ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें और सर्व करें।

ईद पर सेवई बनाने की परंपरा सदियों पुरानी है

इस्लामी मान्यता के अनुसार, जंग-ए-बद्र में मुसलमानों की जीत की खुशी में सेवई से बनी मिठाई बांटी गई थी। तभी से ईद के दिन सेवई खाने की परंपरा शुरू हुई। सेवई एक पारंपरिक व्यंजन है जो सदियों से ईद के त्योहार का हिस्सा रहा है।

धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…  

भारत में सेवई कई तरह से बनाई जाती है। हर क्षेत्र में इसकी अपनी खास रेसिपी है। जैसे किमामी सेवई, शीर खुरमा, जर्दा सेवई आदि. ईद के दिन सेवई बनाकर और खिलाकर लोग अपनी खुशी का इजहार करते है। यह त्योहार की मिठास को और बढ़ा देता है।

Make sheer khurma on the auspicious occasion of eid

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 29, 2025 | 11:44 PM

Topics:  

  • Eid al-Fitr
  • Food Tips
  • Lifestyle News

सम्बंधित ख़बरें

1

2026 दे नई उड़ान, नई पहचान, हर दिन बने जीत का आग़ाज़… इन संदेशों से अपनों को कहें Happy New Year

2

नए साल में स्टाइलिश दिखना है? ये फैशनेबल आउटफिट्स करें ट्राई, हर कोई हो जाएंगे खूबसूरती के कायल

3

नए साल पर अपनों के लिए करना चाहते है कुछ खास, तो घर पर ही बनाएं इन डिजाइन में ग्रीटिंग कार्ड

4

नए साल पर यहां 12 बजते ही खाए जाते हैं 12 अंगूर, जानिए इस खास परंपरा के पीछे

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.