होली के दिन अपने हाथों से बनाएं शुद्ध भांग की स्वादिष्ट ‘ठंडाई’, जानिए इसकी रेसिपी
- Written By: दामिनी सिंह
PIC: Twitter
सीमा कुमारी-
यूं तो होली (Holi 2023) के मौके पर कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। लेकिन, इस त्योहार में ‘ठंडाई’ (Thandai) पीने का अपना अलग ही मजा होता है। अगर आप भी घर पर होली की पार्टी कर रहे हैं, तो मेहमानों के लिए घर पर ही भांग की टेस्टी ठंडाई (Bhang Thandai) बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको बस इस आसान विधि को फॉलो करना होगा। आइए जानें, ठंडाई बनाने की रेसिपी, जिससे आप आसानी से घर पर ही ये बना सकें।
सामग्री
सम्बंधित ख़बरें
Cool Summer Drink: मिनटों में बनाएं कैफे वाली टेस्टी कोल्ड कॉफी, जानें स्टेप बाय स्टेप रेसिपी
Holi के मौके पर ज़रूर बनाएं ‘स्पेशल ड्राई फ्रूट शरदाई’, यहां है इसकी Exclusive Recipe
History of Thandai: ठंडाई के बिना अधूरा लगता है होली का मजा, जानिए कहां से शुरू हुई इस पेय को पीने की परंपरा
Mahashivratri 2025: शिवजी को ठंडाई चढ़ाने की होती है परंपरा, पान के पत्ते और गुलाब की पंखुड़ियों से तैयार करें ये स्वादिष्ट ठंडाई
- एक लीटर पानी
- एक कप चीनी
- एक कप दूध
- आधा चम्मच सौंफ
- एक छोटा चम्मच खसखस
- एक बड़ा चम्मच खरबूजे के बीज
- साबुत काली मिर्च एक छोटा चम्मच
- आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- एक चौथाई कप गुलाब की पत्तियां
- 15 भांग की गोलियां
- थोड़े बादाम
बनाने की विधि
एक बर्तन में पानी और चीनी को करीब दो घंटे तक भिगो कर रखें। एक अलग बर्तन में भांग के साथ सारी सूखी सामग्री को दो घंटे के लिए भिगोएं और बाद में इसका पेस्ट बना लें। अब एक मलमल के कपड़े से इसे छानें और जो पानी निकले उसमें दूध तथा चीनी का घोल मिला लें। इसी में इलायची पाउडर मिक्स कर दें। अब इसे दो से तीन घंटे के लिए फ्रिज में रखें और पीने के समय ऊपर से कटे हुए बादाम डालकर सर्व करें।
