इस सर्दियां जरूर बनाकर खाएं ‘गाजर-अखरोट की बर्फी’, जानें रेसिपी
- Written By: मृणाल पाठक
-सीमा कुमारी
सर्दियों के मौसम में लोग अलग-अलग चीजें बनाकर खाते हैं। ऐसे में आप गाजर-अखरोट की बर्फी (Carrot-Walnut Barfi) बना सकते है। यह खाने में टेस्टी होने के साथ- साथ सेहत से भरपूर होती है। और आपके घर में बच्चे से लेकर बड़े हर कोई इसे मजे से खाएंगे। आइए जानते हैं, इसकी रेसिपी-
सामग्री
- गाजर- 500 ग्राम
- घी- 3 बड़े चम्मच
- साबुत इलायची- 3-4
- सूखा नारियल (वैकल्पिक)- 2 बड़े चम्मच
- दूध- 1 कप
- चीनी- 1/3 कप
- कैलिफ़ोर्निया अखरोट- 3/4 कप
- मिल्क पाउडर- 1/4 कप
- केसर- कुछ धागे
- मोटे कटे हुए अखरोट- 1/4 कप
बनाने की विधि
गाजर-अखरोट की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले गाजर को छीलकर मोटा काटें।
सम्बंधित ख़बरें
सर्दियों में मीठे की क्रेविंग क्यों होती है? जानिए रिसर्च की बात और इसे कंट्रोल करने के उपाय
ओस की बूंदों के बीच तैयार होती है बनारस की ये मिठाई, देशी ही नहीं विदेशी भी है इसके स्वाद के दीवाने
त्योहारी सीजन में बढ़ी एफडीए की जिम्मेदारी, मिलावटखोरी पर सख्त निगरानी आवश्यक
खुली मिठाइयों की ‘बेस्ट बिफोर’ गायब, त्योहारों में मिठाइयों की मांग बढ़ी, लेकिन सुरक्षा पर लापरवाही
अब फूड प्रोसेसर में गाजर को 1-2 चम्मच दूध के साथ डालकर दरदरा पेस्ट बनाएं।
एक 8 बटा 8 केक टिन को बटर पेपर से लाइन करें और तेल से ग्रीस करें।
भारी तले की कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच घी गर्म करके गाजर डालें और घी से कोट करें।
अब इसे ढककर मध्यम आंच पर 5-8 मिनट तक गाजर को नमी खोने तक पकाएं।
दूध और केसर को मिलाएं और ढककर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए दूध सूखने तक पकाएं।
गाजर पकने तक अखरोट को मिल्क पाउडर, इलायची के बीज और नारियल पाउडर के साथ पीसकर पाउडर बनाएं।
मिश्रण में पानी और दूध सूख जाने पर चीनी मिलाकर मध्यम व धीमी आंच पर चीनी का पानी सूखने तक पकाएं।अब इसमें अखरोट पाउडर मिलाएं।
फिर इसमें 1 बड़ा चम्मच घी डालकर मिश्रण के गाढ़ा होने तक 5 मिनट कर पकाकर कटे अखरोट मिलाएं।
मिश्रण को तैयार टिन में डालकर एक समान परत बनाने के लिए थपथपाएं।
इसे सेट होने के लिए 2-3 घंटे तक फ्रिज में रख दें। तैयार बर्फी को मनपसंद शेप में काट खाने का मजा लें।
