-
सोम, 22 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Religion »
- Know Which Flowers Are Used In Shraddha Puja Tulsi And Bhringraj Are Prohibited
जानिए श्राद्ध पूजन में कौन से फूल का होता है उपयोग, तुलसी और भृंगराज की है मनाही
- Written By: सीमा कुमारी
सनातन धर्म में पितृ पक्ष का बड़ा महत्व है। यह समय पितरों को समर्पित है। कहते हैं कि इन 16 दिनों में पितर स्वर्ग से धरती पर वंशजों के बीच आते हैं और उनके द्वारा किए गए श्राद्ध कर्म से प्रसन्न होकर वंशजों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते है।

जानिए श्राद्ध पूजन में कौन से फूल का होता है उपयोग, तुलसी और भृंगराज की है मनाही
सनातन धर्म में ‘पितृ पक्ष'(Pitru Paksha 2024) को बहुत अहम माना जाता है। यह समय पितरों को समर्पित है। पंचांग के अनुसार, इस वर्ष पितृ पक्ष की शुरुआत 17 सितंबर भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से होने जा रही है। 16 दिवसीय पितृ पक्ष का समापन 2 अक्टूबर के दिन होगा।
कहते हैं कि इन 16 दिनों में पितर स्वर्ग से धरती पर वंशजों के बीच आते हैं और उनके द्वारा किए गए श्राद्ध कर्म से प्रसन्न होकर वंशजों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, पितृपक्ष में पितरों के निमित्त श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान आदि किया जाता है, लेकिन इस दौरान एक विशेष फूल का इस्तेमाल किया जाता है, अगर इस फूल का इस्तेमाल न किया जाए, तो श्राद्ध कर्म पूरा नहीं माना जाता।
आपको बता दें कि इस फूल का नाम है काश का फूल। ऐसे में आइए जानें पितरों के श्राद्ध में काश के फूलों का महत्व और इस दौरान किन फूलों का इस्तेमाल किया जाता है-
सम्बंधित ख़बरें
Hair Growth Tips: पुराने समय की महिलाएं ऐसे रखती थीं अपने बालों को घना और खूबसूरत, आप भी जान लें
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चंद्रपुर में सामूहिक योगाभ्यास, जिलाधिकारी ने दिया स्वास्थ्य का संदेश
होर्मुज से लेबनान तक ‘डील सफल’! US-ईरान वार्ता के पहले दौर में कई फैसलों पर बनी सहमति, क्या शांत होगी जंग?
Keir Starmer Resignation: यूके की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा
पितृपक्ष में इस फूल का उपयोग आवश्यक
* ज्योतिषयों के अनुसार, पितृपक्ष के दौरान पूजा में काश के फूल का विशेष महत्व होता है।
* काश का फूल सफेद रंग का होता है, जो पवित्रता, शांति, और सात्विकता का प्रतीक माना जाता है।
* इसे पितरों की तृप्ति और शांति के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसका उपयोग पिंडदान और तर्पण के समय किया जाता है।
* मान्यता है कि, काश के फूल से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और वे प्रसन्न होकर परिवार को आशीर्वाद देते हैं।
* यह फूल नदी किनारे या जलाशयों के पास उगता है, जो इसे प्राकृतिक पवित्रता का प्रतीक बनाता है।
* कहते हैं, श्राद्ध की पूजा अन्य पूजा से काफी अलग होती है। इतना ही नहीं, श्राद्ध कर्म के दौरान कुछ चीजों का खास ख्याल रखा जाता है।
* पितृ पक्ष में हर फूल को श्राद्ध और तर्पण में शामिल नहीं किया जा सकता।
इसके लिए सिर्फ काश के फूलों का इस्तेमाल किया जाता है। बता दें कि पितृ पक्ष में श्राद्ध-पूजन में मालती, जूही, चम्पा सहित सफेद फूलों का इस्तेमाल किया जाता है।
इसके साथ ही, इस बात का भी खास ख्याल रखें कि इस दौरान तुलसी और भृंगराज का भी इस्तेमाल भूलकर न करें।
कई पुराणों में इस बात का जिक् मिलता है कि पितृ तर्पण के दौरान काश के फूल का ही इस्तेमाल शुभ माना गया है। जिस तरह तर्पण के दौरान कुश और तिल का खास प्रयोग किया जाता है, उसी प्रकार पितृ तर्पण में काश के फूल का होना आवश्यक है। कहते हैं कि पितरों को प्रसन्न करने के लिए काश के फूलों का प्रयोग शुभ माना गया है।
Know which flowers are used in shraddha puja tulsi and bhringraj are prohibited
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Hair Growth Tips: पुराने समय की महिलाएं ऐसे रखती थीं अपने बालों को घना और खूबसूरत, आप भी जान लें
Jun 22, 2026 | 02:29 PMअंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चंद्रपुर में सामूहिक योगाभ्यास, जिलाधिकारी ने दिया स्वास्थ्य का संदेश
Jun 22, 2026 | 02:28 PMहोर्मुज से लेबनान तक ‘डील सफल’! US-ईरान वार्ता के पहले दौर में कई फैसलों पर बनी सहमति, क्या शांत होगी जंग?
Jun 22, 2026 | 02:26 PMKeir Starmer Resignation: यूके की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा
Jun 22, 2026 | 02:22 PMभोपाल ATS का बड़ा खुलासा: ‘मिशन 2047’ के जरिए भारत में कट्टर इस्लामिक शासन की साजिश, गिरफ्त में हैं आरोपी
Jun 22, 2026 | 02:21 PMनागपुर स्कूल यूनिफॉर्म फंड में नहीं हुई कोई कटौती! 240 की किस्त पर मचे बवाल के बाद शिक्षा विभाग ने दी सफाई
Jun 22, 2026 | 02:20 PMनितिन नवीन और सरदारा सिंह जोहल की खास मुलाकात, किसानों के भविष्य पर हुई बड़ी चर्चा
Jun 22, 2026 | 02:18 PMवीडियो गैलरी

धर्म से नहीं, धन से प्यार! राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फूटा अखिलेश का गुस्सा, देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 02:17 PM
मौलाना रजवी ने अखिलेश यादव को दिया अल्टीमेटम, तोड़ दिया सीएम बनने का सपना! देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 12:27 PM
PM Modi 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रुके? वजह जानकर चौंक जाएंगे- VIDEO
Jun 21, 2026 | 11:12 PM
वाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 09:08 PM
तमिलनाडु की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत, 40 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:57 PM
वाराणसी में उद्घाटन से चंद घंटे पहले रेस्टोरेंट पर चला सरकारी बुलडोजर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:46 PM










