कहीं आपकी लिपस्टिक तो नहीं बना रही होंठों को काला? रोजाना इस्तेमाल करने से पहले जान लें 5 जरूरी बातें
Lipstick Side Effects: आजकल मेकअप का अहम हिस्सा बन चुकी लिपस्टिक लगभग हर महिला की डेली ब्यूटी रूटीन में शामिल होती है। लेकिन कई बार लगातार और गलत तरीके से इस्तेमाल करने पर होंठों के काले हो जाते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
लिपस्टिक (सौ. फ्रीपिक)
Reasons For Dark Lips: आजकल लिपस्टिक महिलाओं के डेली रूटीन का हिस्सा बन चुकी है। चाहे ऑफिस जाना हो या पार्टी इसके बिना लुक पूरा नहीं होता। लेकिन लगातार और गलत ब्रांड की लिपस्टिक लगाने से होंठ काले, रूखे और बेजान हो सकते हैं।
होठों की त्वचा हमारे शरीर के बाकी हिस्सों की तुलना में बहुत अधिक संवेदनशील और पतली होती है। जब हम रोजाना लिपस्टिक का इस्तेमाल करते हैं तो इसमें मौजूद केमिकल्स और हैवी मेटल्स जैसे कि लेड त्वचा के संपर्क में आते हैं। लंबे समय तक ऐसा होने से होंठों में पिगमेंटेशन (कालापन) बढ़ने लगता है। अगर आप भी लिपस्टिक की शौकीन हैं तो इन 5 बातों का ध्यान जरूर रखें।
क्वालिटी से न करें समझौता
सस्ते और लोकल ब्रांड की लिपस्टिक में हानिकारक रंगों और रसायनों की मात्रा अधिक होती है। हमेशा अच्छे ब्रांड की लिपस्टिक चुनें जो पैराबेंस-फ्री और विटामिन-ई से भरपूर हो। मैट लिपस्टिक की तुलना में क्रीमी लिपस्टिक होंठों को कम सुखाती है।
सम्बंधित ख़बरें
Raksha Bandhan Makeup: पिंपल्स वाली स्किन पर मेकअप करना है, तो इन बातों का रखें ख्याल, नहीं बढ़ेगा ब्रेकआउट
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर पैरों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये 8 लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, जरूर ट्राई करें
Breastfeeding Week: शुरुआती महीनों में स्तनपान करने वाले बच्चों का दिमाग होता है ज्यादा तेज, मेमोरी भी शार्प
Black Superfoods: छोटी-सी प्लेट में बड़ा पोषण, इन 8 काले सुपरफूड्स से शरीर को मिलेंगे कई फायदे
लिप बाम है सुरक्षा कवच
सीधे होंठों पर लिपस्टिक लगाना सबसे बड़ी गलती है। लिपस्टिक लगाने से कम से कम 10 मिनट पहले एक अच्छी क्वालिटी का हाईड्रेटिंग लिप बाम या SPF युक्त लिप प्राइमर जरूर लगाएं। यह लिपस्टिक के केमिकल्स और होंठों के बीच एक सुरक्षा परत बनाता है।
यह भी पढ़ें:- Weight Loss Recipe: घर पर सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें ये समर रोल्स, शरीर को मिलेगा भरपूर प्रोटीन
एक्सपायरी डेट का रखें ध्यान
अक्सर महिलाएं अपनी पसंदीदा शेड वाली लिपस्टिक सालों तक चलाती हैं। एक्सपायर्ड लिपस्टिक न केवल होंठों को काला करती है बल्कि इंफेक्शन और एलर्जी का कारण भी बन सकती है। हर 12 से 18 महीने में अपनी लिपस्टिक बदल दें।
मेकअप हटाना है बेहद जरूरी
सोने से पहले लिपस्टिक को पूरी तरह साफ करना कभी न भूलें। रात भर लिपस्टिक लगे रहने से होंठों के पोर्स बंद हो जाते हैं। इसके लिए किसी सौम्य मेकअप रिमूवर या नारियल तेल का इस्तेमाल करें।
होंठों को एक्सफोलिएट करें
मरे हुए सेल्स के कारण भी होंठ काले दिखने लगते हैं। हफ्ते में एक या दो बार शहद और चीनी के मिश्रण से होंठों को हल्के हाथों से स्क्रब करें। इससे रक्त संचार बेहतर होगा और होंठों का प्राकृतिक गुलाबीपन बना रहेगा।
खूबसूरती के लिए सेहत से समझौता करना भारी पड़ सकता है। इन छोटी-छोटी आदतों को अपनाकर आप बिना किसी डर के अपनी पसंदीदा लिपस्टिक का आनंद ले सकती हैं और अपने होंठों की मुस्कान को बरकरार रख सकती हैं।
