गुड़ी पड़वा का त्योहार केवल धार्मिक महत्व ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र की समृद्ध संस्कृति और फैशन का भी प्रतीक है। इस दिन महिलाएं न केवल पारंपरिक वेशभूषा पहनती हैं बल्कि गहनों के चुनाव में भी रॉयल टच पसंद करती हैं। महाराष्ट्रियन श्रृंगार में'नथ का स्थान सबसे ऊपर है। यह न केवल चेहरे की रौनक बढ़ाती है बल्कि पूरे व्यक्तित्व को एक राजसी ग्रेस देती है।
पारंपरिक पेशवाई नथ: यह नथ का सबसे पुराना और रॉयल रूप है। इसमें लाल और हरे रंग के नगों के साथ मोतियों का काम होता है। यदि आप भारी काम वाली पैठणी साड़ी पहन रही हैं तो पेशवाई नथ आपके लुक को एकदम 'महारानी' जैसा बना देगी।
स्लीक ब्राह्मणी नथ: जो महिलाएं सादगी और एलिगेंस पसंद करती हैं उनके लिए ब्राह्मणी नथ बेहतरीन है। यह थोड़ी लंबी और पतली होती है जिसमें छोटे मोतियों का इस्तेमाल किया जाता है। यह सिल्क साड़ियों के साथ बहुत जचती है।
डायमंड और पोलकी नथ: आजकल पारंपरिक डिजाइन्स में मॉडर्न टच काफी पसंद किया जा रहा है। गोल्ड के साथ डायमंड या पोलकी वर्क वाली नथ युवाओं के बीच काफी पॉपुलर है। यह हैवी मेकअप के साथ एक बैलेंस लुक देती है।
मोती जड़ाऊ नथ: अगर आपकी साड़ी हल्के रंग की है तो सफेद मोतियों वाली जड़ाऊ नथ चुनें। यह चेहरे पर एक फ्रेश और ब्राइट लुक लाती है।
क्लिप-ऑन नथ: आजकल उन लड़कियों के लिए भी ढेरों विकल्प हैं जिनकी नाक छिदी हुई नहीं है। क्लिप-ऑन नथ को पहनना बेहद आसान है और यह दिखने में बिल्कुल असली नथ जैसी ही लगती है।
यदि आपका चेहरा गोल है तो आपको थोड़ी लंबी नथ चुननी चाहिए जो चेहरे को स्लिम दिखाए। वहीं लंबे चेहरे वाली महिलाओं पर छोटी और गोल नथ ज्यादा अच्छी लगती है। गुड़ी पड़वा पर इस छोटे से बदलाव के साथ आप अपने पूरे लुक को सेलिब्रिटी स्टाइल में बदल सकती हैं।