Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

किडनी स्टोन से राहत दिलाती है प्रोटीन से भरपूर कुलथी दाल, जानिए हेल्थ के लिए कितनी है फायदेमंद

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Feb 21, 2024 | 04:26 PM

कुलथी दाल खाने के फायदे ( फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

सीमा कुमारी 

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: प्रोटीन (Protein) हमारे स्वास्थ्य (Health) के लिए मुख्य पोषक तत्वों में से एक हैं, ये तो हम सभी जानते हैं। लेकिन, बात जब प्रोटीन की आए तो अक्सर लोगों में क्या खाएं, इसे लेकर कंफ्यूजन होता है। शरीर को हेल्दी और तंदुरुस्त बनाने के लिए हमें प्रोटीन की भरपूर आवश्यकता होती है। इसके लिए हमें अपनी डाइट में प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शाकाहार में एक ऐसी दाल ( Gram) उपलब्ध है जो आपके प्रोटीन की कमी को कुछ ही समय में पूरा कर सकती है। आज हम आपको ऐसी दाल के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके शरीर में प्रोटीन को लबालब भर देगी और इससे किडनी स्टोन जैसी गंभीर समस्या में भी राहत मिल सकती है। आइए जान लें।

सम्बंधित ख़बरें

सिर्फ एक देसी दाल… और शरीर में प्रोटीन की कमी से लेकर पथरी तक पर असर आयुर्वेद भी मानता है इसे सेहत का खजाना

Healthy Habits: बारिश के मौसम में बढ़ जाता है संक्रमण का खतरा, स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 5 जरूरी आदतें

30 के बाद किडनी और लिवर को अंदर से साफ रखने का ‘देसी राज’! डॉक्टर ने बताए 5 फूड्स के बारें में

मोगरे में नहीं आ रहे फूल? एक्सपर्ट के ये आसान सीक्रेट अपनाएं, कुछ ही दिनों में कलियों से लद जाएगा पौधा

दिल के लिए फायदेमंद है दाल

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पोषक तत्वों से भरपूर कुलथी दाल हार्ट (HEART) के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। यह दिल को दुरुस्त रखने में मदद करती है। नियमित तौर पर कुलथी दाल का सेवन करने से हार्ट से जुड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है।

फाइबर से भरपूर होती है दाल 

इसके अलावा कुलथी की दाल फाइबर से भरपूर होती है यही कारण है कि, यदि आप अपने बड़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं, तो कुलथी की दाल आपकी काफी मदद कर सकती है। इसमें पाए जाने वाले तत्व फैट बर्नर काम करते हैं जो हमारे बढ़े हुए वजन को कम करने में कारगर है।

कुलथी दाल खाने के फायदे ( फोटो- सोशल मीडिया)

ब्लड शुगर लेवल कम करने में करती हैं मदद

कुलथी दाल में पाए जाने वाले गुण ब्लड शुगर लेवल कम करने में मदद करते हैं। इससे शरीर में इंसुलिन रेसिस्टेंट भी सुधारता है। ऐसे में यदि आप डायबिटीज के रोगी है तो इस दाल को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

नहीं होता हैं सर्दी-जुकाम

एक्सपर्ट्स की मानें तो, यदि आप सर्दियों में सप्ताह में 2-3 बार कुलथी की दाल खाते हैं तो इससे आपको सर्दी के कारण होने वाली आम समस्याएं जैसे खांसी-जुकाम आदि में काफी राहत मिलती है। इसकी तासीर गर्म होने के कारण ये आपके शरीर के गर्म रखने में काफी सहायता करती है।

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है दाल

कुलथी दाल में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। यह शरीर की गंदगी बाहर करते हैं ऐसे में जिन लोगों को किडनी स्टोन की समस्या है उन्हें अपनी डाइट में इस दाल का शामिल करना चाहिए।

बैड कोलेस्ट्रॉल घटाती है दाल

बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए आप कुलथी दाल का सेवन कर सकते है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल घटाता है।

इन बीमारियों से बचाती है दाल

इस दाल के सेवन से कई तरह के स्किन डिसऑर्डर खत्म करने, यूटीआई, लीवर इन्फेक्शन, किडनी की पथरी आदि गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम करने और उनसे बचने में मदद मिलती है।

Kulthi dal benefits fo health

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 21, 2024 | 04:25 PM

Topics:  

  • Lifestyle News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.