Korean Skincare: पपीते के इस जादुई फेस मास्क से पाएं नेचुरल ग्लो, बस जान लें लगाने का सही तरीका
Korean Skincare Tips: आजकल लोग नेचुरल और आसान स्किनकेयर तरीकों की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं जिनमें घरेलू फेस मास्क काफी लोकप्रिय हैं। इसके लिए पपीते का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
कोरियन ग्लो (सौ. फ्रीपिक)
Papaya Face Mask For Skin: ग्लास स्किन का ट्रेंड आजकल हर महिला की पसंद बना हुआ है। कोरियन ब्यूटी रूटीन में प्राकृतिक चीजों को प्राथमिकता दी जाती है और पपीता इसमें सबसे कारगर है। पपीते में मौजूद एंजाइम न केवल डेड स्किन हटाते हैं बल्कि त्वचा को अंदर से पोषण देकर उसे चमकदार बनाते हैं।
आजकल हर कोई फ्लॉलेस और ग्लोइंग स्किन की चाहत रखता है। इसके लिए लोग महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स और पार्लर ट्रीटमेंट्स पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कोरियन ब्यूटी का असली राज आपकी रसोई में ही छिपा है। पपीता जो सेहत के लिए वरदान है आपकी त्वचा के लिए भी किसी जादू से कम नहीं है।
त्वचा के लिए पपीता क्यों है खास
पपीते में पपेन नामक एक विशेष एंजाइम पाया जाता है जो त्वचा को प्राकृतिक रूप से एक्सफोलिएट करता है। यह मृत कोशिकाओं को हटाता है और रोमछिद्रों की गहराई से सफाई करता है। साथ ही इसमें मौजूद विटामिन-ए और सी त्वचा के दाग-धब्बों को कम कर उसे एक समान बनाने में मदद करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Raksha Bandhan Makeup: पिंपल्स वाली स्किन पर मेकअप करना है, तो इन बातों का रखें ख्याल, नहीं बढ़ेगा ब्रेकआउट
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर पैरों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये 8 लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, जरूर ट्राई करें
Breastfeeding Week: शुरुआती महीनों में स्तनपान करने वाले बच्चों का दिमाग होता है ज्यादा तेज, मेमोरी भी शार्प
Black Superfoods: छोटी-सी प्लेट में बड़ा पोषण, इन 8 काले सुपरफूड्स से शरीर को मिलेंगे कई फायदे
कैसे तैयार करें पपीता फेस मास्क
कोरियन जैसा निखार पाने के लिए पपीते का इस्तेमाल इन तीन तरीकों से किया जा सकता है।
पपीता और शहद (नॉर्मल स्किन के लिए): पके हुए पपीते के टुकड़े को मैश करें और उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। इसे चेहरे पर 15-20 मिनट लगाकर गुनगुने पानी से धो लें। यह त्वचा को हाइड्रेट रखता है।
यह भी पढ़ें:- क्या आप भी नजरअंदाज कर रहे हैं शरीर के ये छोटे बदलाव? स्ट्रोक का हमला होने से पहले दिमाग देता है ये 5 संकेत
पपीता और नींबू (ऑयली स्किन के लिए): यदि आपकी स्किन ऑयली है तो पपीते के पेस्ट में नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं। यह अतिरिक्त तेल को नियंत्रित करता है और मुंहासों से राहत देता है।
पपीता और दूध (दाग-धब्बों के लिए): टैनिंग और पिगमेंटेशन दूर करने के लिए पपीते में थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाकर लगाएं।
लगाने का सही तरीका
बेहतर परिणाम के लिए मास्क लगाने से पहले चेहरे को गुनगुने पानी से धोएं या स्टीम लें ताकि पोर्स खुल जाएं। मास्क सूखने के बाद चेहरे की हल्के हाथों से मसाज करते हुए इसे साफ करें। हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल आपको वह नेचुरल ग्लो देगा जिसके लिए कोरियन स्किन केयर मशहूर है।
प्राकृतिक उपचार न केवल सुरक्षित होते हैं बल्कि लंबे समय तक टिकाऊ निखार भी देते हैं। पपीते का यह मास्क आपकी त्वचा को जवान और चमकदार बनाए रखने का सबसे आसान और सस्ता तरीका है।
