Skin Care Tips: स्किन केयर शुरू करने से पहले जान लें अपनी स्किन टाइप, तभी मिलेगा सही रिजल्ट
Skin Type: आपकी स्किन टाइप ऑयली, ड्राई, कॉम्बिनेशन, नॉर्मल है तो आपके प्रोडक्ट भी उसके अनुसार ही होंगे। स्किन टाइप के अनुसार तैयार किए गए प्रोडक्ट्स से आप टारगेटेड स्किन प्रॉब्लम को दूर कर सकते हैं।
- Written By: रीता राय सागर
स्किन टाइप (फोटो.सोशल मीडिया)
How To Check Your Skin Type: मौसम चाहे गर्मी का हो या सर्दी का, हर मौसम में स्किन का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। बहुत से लोग महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को खरीद कर स्किन केयर करते हैं तो कई लोग घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करते हैं।
बहुत से लोग तो स्किन केयर के लिए पार्लर जाकर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं। अगर आप भी स्किन केयर करने की शुरूआत करने वाली हैं, तो आपको सबसे पहले अपने स्किन टाइप का पता लगाना चाहिए।
अगर आपकी त्वचा शुष्क है तो आपकी त्वचा बेजान लगेगी, आपको आंखों और मुंह के आस-पास महीन रेखाएं दिखाई दे सकती हैं और साथ ही पूरी त्वचा पर सूखापन भी हो सकता है। मौसम में बदलाव से आपकी त्वचा निर्जलित और परतदार महसूस होगी। शुष्क त्वचा के कारण, आप तापमान और जलवायु में होने वाले बदलावों के प्रति संवेदनशील होंगे जो आपकी त्वचा पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं जिससे इसे संभालना मुश्किल हो जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
AI Fashion Try-On: अब खरीदने से पहले देखें कपड़े आप पर कैसे दिखेंगे, लेकिन क्या AI का यह फीचर बढ़ा रहा है अंडर
Beauty Mistakes: आपकी रोजमर्रा की ये 10 आदतें छीन सकती हैं चेहरे का निखार, समय रहते बदल लें इन्हें
National Parents Day 2026: हर बच्चे के पहले हीरो होते हैं उसके माता-पिता, जानें इस खास दिन का इतिहास और महत्व
Photo: रात में दही खाना फायदेमंद है या नुकसानदायक? जानिए 8 बातें, जिन्हें हर किसी को जरूर जानना चाहिए
ड्राई स्किन
अगर आपकी त्वचा शुष्क है, तो आपकी त्वचा बेजान लगेगी। आपको आंखों और मुंह के आस-पास महीन रेखाएं दिखाई दे सकती हैं और साथ ही पूरी त्वचा पर सूखापन भी हो सकता है। मौसम में बदलाव से आपकी त्वचा परतदार हो जाती है।
शुष्क त्वचा को पर्याप्त नमी की आवश्यकता होती है, क्योंकि इसे परतदार त्वचा की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए हाइड्रेटेड होना चाहिए। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आपको ऐसा मॉइश्चराइजर उपयोग करना चाहिए, जिसमें सेरामाइड, लेक्टिक एसिड या ग्लिसरॉल हो।
स्किन टाइप (फोटो.सोशल मीडिया)
ऑयली स्किन
आपकी त्वचा चमकदार, अत्यधिक तैलीय और खुले रोमछिद्रों वाली दिखाई देती है। अत्यधिक तेल स्राव के कारण, पिंपल्स और ब्लैकहेड्स अधिक होते हैं। ऑयली स्किन पर पॉल्यूशन की वजह से धूल-मिट्टी आसानी से चेहरे पर चिपक जाते हैं। अक्सर आप अपनी त्वचा पर तैलीय परत का अनुभव करेंगे। जिनकी त्वचा तैलीय होती है उनके टिश्यू में चेहरा पोंछते ही माथा-गाल-नाक (टी-जोन) की जगह पर तेल के धब्बे नजर आते हैं। इनके लिए सौम्य और ऑयल फ्री प्रोडक्ट का चुनाव करना चाहिए।
कॉम्बिनेशन स्किन
कॉम्बिनेशन स्किन वालों को अपनी त्वचा के लिए एक सौम्य क्लींजर का उपयोग करना चाहिए। सप्ताह में दो बार अपनी त्वचा को एक्सफ़ोलीएट करें। ऐसे स्किन टाइप वाले लोगों को फ्रेगरेंस फ्री प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने चाहिए। कॉम्बिनेशन स्किन को मैटिफाइंग तत्वों के साथ-साथ कम तेल वाले हाइड्रेटर्स की भी आवश्यकता होती है।
ये भी पढ़ें- SPF For Hair: सिर्फ त्वचा नहीं, बालों को भी नुकसान पहुंचाती हैं UV किरणें, जानिए कैसे करें बचाव
सेंसेटिव स्किन
गर्मी के मौसम में अक्सर संवेदनशील त्वचा को एलर्जी, सूजन, लालिमा और स्किन इरिटेशन की समस्या होती है। ऐसे स्किन टाइप वालों के लिए केमिकल फ्री प्रोडक्ट बेहतर होते हैं। इसके अतिरिक्त, एलोवेरा, खीरा और पुदीना से बने फेस पैक त्वचा को ठंडक प्रदान करते हैं और स्किन संबंदी समस्याओं को कम करने में भी कारगर होते हैं।
